Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नुक्कड़ नाटकों से गूंजेगी ‘सेवा’ की गाथा, इन्फ्लूएंसर दिखाएंगे बदलते छत्तीसगढ़ की तस्वीर
    • सीएसवीटीयू भिलाई द्वारा बीआईटी दुर्ग में ‘महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता एवं स्टार्टअप अभिनंदन कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की श्री रामलला दर्शन योजना बनी श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक यात्रा का माध्यम
    • छत्तीसगढ़ में सजेगा उद्योगों का महाकुंभ,18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर
    • अवैध एवं जहरीली शराब पर नियंत्रण हेतु आबकारी विभाग का प्रदेशव्यापी सघन जांच अभियान प्रारंभ
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने प्रभार जिले की वर्चुअल बैठक लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की
    • भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, September 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»इंस्टाग्राम वीडियो में MD ड्रग्स बिक्री का दावा करके घिरी तमन्ना सैयद, पुलिस ने खोली कुंडली
    मुख्य समाचार

    इंस्टाग्राम वीडियो में MD ड्रग्स बिक्री का दावा करके घिरी तमन्ना सैयद, पुलिस ने खोली कुंडली

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अहमदाबाद: गुजरात के वडोदरा में एमडी ड्रग की बिक्री का दावा करके सुर्खियों में आई तमन्ना सैयद को वडोदरा शहर पुलिस ने सात दिन की रिमांड पर लिया है। इंस्टग्राम पर वायरल वीडियो होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की थी। पुलिस एक्शन पर बीजेपी ने अपना स्टैंड साफ कर दिया है। बीजेपी ने कहा है कि वडोदरा का नाम बदनाम करने वाले तत्वों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर बीजेपी ने कहा है कि गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजय ने अनुसार ड्रग्स नेटवर्क की कमरतोड़ने के लिए कटिबद्ध है। 2 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अगस्त 2026 को देशव्यापी ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ की शुरुआत की थी। इसके बाद महिला ने शहर में ड्रग्स बिक्री के दावे करके हड़कंप मचा दिया था।

    जिग्नेश मेवाणी ने बोला था हमला

    गुजरात में तमन्ना सैयद के वीडियो का हवाला देकर जिग्नेश मेवाणी ने सरकार को घेरा था। ऐसे में यह पूरा मामला काफी ज्यादा चर्चा में आया था। यह विवाद ऐसे वक्त पर खड़ा हुआ जब जुलाई महीने में गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने खुद अपने हाथों ने भरूच के दहेज में 2153 करोड़ के ड्रग्स को आग के हवाले किया था। गुजरात में वडोदरा को सबसे सुरक्षित शहर माना जाता है। इस शहर की पहचान संस्कारी नगरी के साथ शैक्षणिक और कला नगरी के तौर पर है। पूर्व में गायकवाड़ रियासत का केंद्र रहे वडोदरा में एमडी ड्रग्स की बिक्री का दावा इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया था। वडोदरा शहर पुलिस ने झूठे दावे करने वाली महिला को सात दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस के अनुसार महिला का पहले आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है।

    खोटी निकली तमन्ना सैयद

    डीसीपी जोन-2 मंजीता वंजारा के अनुसार वडोदरा में सोशल मीडिया पर ड्रग्स के खिलाफ वीडियो बनाने वाली तमन्ना सैयद और उनके पति सोहेल सैयद के खिलाफ कुल 3 मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें ब्याजखोरी और धमकी का मामला शामिल है। पुलिस के अनुसार तांदलजा के एक व्यापारी द्वारा तमन्ना और उनके पति सोहेल के खिलाफ भारी ब्याज वसूलने और झूठे ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देने की पहली गंभीर शिकायत दर्ज की गई थी। वडोदरा में बिना पुख्ता सबूतों के ड्रग्स से जुड़े वीडियो प्रसारित करने साइबर सेल की एफआईआर दर्ज की है। फतेगंज के एक कैफे संचालक को बदनाम करने की धमकी देकर 2 लाख रुपये मांगने के आरोप में तीसरी शिकायत दर्ज की गई है।

    झूठी अफवाह पर होगी कार्रवाई

    वडोदरा शहर बीजेपी अध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश सोनी ने पुलिस की कार्रवाई की तारीफ की है। सोनी ने कहा कि पुलिस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम हर्ष संघवी की अगुवाई वाली सरकार ड्रग्स के मुद्दे पर जीरा टॉलरेंस की नीति से आगे बढ़ रही है। सोनी ने कहा कि ड्रग्स पर कार्रवाई जारी है, लेकिन अगर कोई बेवजह ड्रग्स की बिक्री होने को लेकर शहर को बदनाम करने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। सोनी वडोदरा शहर बीजेपी के अध्यक्ष बनने से पहले गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार थे। तो वहीं दूसरी पुलिस का कहना है कि तमन्ना सैयद की सीडीआर जांच में अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ससुर के कत्ल में फंसी बहू, पुलिस के हाथ लगा सबसे बड़ा सबूत

    September 9, 2026

    ओखला फेज-1 में कम्युनिटी हॉल के पास सिलेंडर फटा, 1 की मौत, कई घायल

    September 9, 2026

    अमृता फडणवीस का इवेंट, ASI का नोटिस, विवाद में चंद्रपुर के ऐतिहासिक लालपेठ शिवलिंग का जीर्णोद्धार

    September 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.