Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज, रायपुर-प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह पॉवर कंपनी में करेंगे ध्वजारोहण…
    • तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक’-राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • स्वतंत्रता दिवस 2026- रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे ध्वजारोहण
    • भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
    • विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विभाजन के पीड़ितों को दी विनम्र श्रद्धांजलि
    • राज्यपाल श्री डेका ने 12 वर्षीय छात्र मास्टर दिव्यांश की पुस्तक ‘थॉट्स अबाउट गॉड‘ का किया विमोचन
    • तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»दिल्ली एयरपोर्ट, हाईकोर्ट, जामनगर हाउस समेत पांच जगहों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, चेकिंग शुरू 
    राष्ट्रीय

    दिल्ली एयरपोर्ट, हाईकोर्ट, जामनगर हाउस समेत पांच जगहों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, चेकिंग शुरू 

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली की पांच बड़ी लोकेशन्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इनमें दिल्ली हाई कोर्ट, जामनगर हाउस, झंडेवालान फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स, एमबी साकेत ऑफिस/डीएम ऑफिस, दिल्ली एयरपोर्ट का टर्मिनल 3 और एसडीएम ऑफिस दिल्ली कैंट शामिल हैं।

    दमकल विभाग के अनुसार, दमकल वाहन सभी लोकेशन पर भेज दिए गए हैं। हालांकि अब तक की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया है।

    रजिस्ट्रार जनरल के मेल पर मिली धमकी

    दिल्ली हाई कोर्ट के आधिकारिक ईमेल यानी रजिस्ट्रार जनरल के ईमेल आईडी पर एक धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ। मेल में अदालत परिसर और जजों के कक्ष में बम रखे होने की बात कही गई और दोपहर दो बजे तक परिसर खाली कराने के साथ ही धमाका करने की चेतावनी दी गई।

    ईमेल मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वायड, डाग स्क्वायड और फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा अदालत परिसर, कोर्ट रूम्स और संवेदनशील हिस्सों में गहन जांच और एंटी-सबोटेज चेकिंग शुरू की गई।

    स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पूरी दिल्ली में पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है, जिसके तहत हाई कोर्ट के आसपास भी गश्त और चेकिंग बढ़ा दी गई है।

    जांच में जुटी स्पेशल सेल और साइबर क्राइम यूनिट

    स्पेशल सेल और साइबर क्राइम यूनिट ईमेल भेजने वाले के आईपी एड्रेस और सर्वर की जांच में जुट गई है ताकि मेल के स्रोत का पता लगाया जा सके।

    ईमेल को हाक्स काल को सुरक्षा घेरा परखने या दहशत फैलाने की मंशा के रूप में देखा जा रहा है, पुलिस बिना किसी ढिलाई के प्रोटोकाल के तहत पूरी प्रक्रिया का पालन कर रही है।

    क्या बोले हाई कोर्ट के ज्वाइंट सेक्रेटरी?

    धमकी के बाद दिल्ली हाई कोर्ट के ज्वाइंट सेक्रेटरी वकील कुनाल ने कहा कि ऐसा लगता है कि यह धमकी फर्जी थी। सभी जगह नियंत्रण में हैं। बॉम्ब स्क्वायड और स्निफर डॉग्स पूरे हाई कोर्ट प्रांगण की बारीकी से जांच कर रहे हैं। अब तक किसी डर की कोई बात सामने नहीं आई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी पर टिप्पणी से राहुल गांधी पर भड़का इतालवी दूतावास, दी नसीहत

    August 14, 2026

    पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी पर भड़के बीजेपी नेता…

    August 14, 2026

    भगोड़े ड्रग किंगपिन वीरेंद्र सिंह को UAE से लाया गया भारत, गृह मंत्री अमित शाह ने जताई खुशी

    August 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.