Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सड़क से हो चुकी हैं गायब,भारत की आजादी के बाद की 5 सबसे यादगार कारें…
    • वंदे मातरम् पर छिड़ गया घमासान!क्या सोनिया गांधी ने पूरा वंदे मातरम को गाने से रोका? राहुल भी रहे मौजूद, BJP के आरोप पर कांग्रेस ने दी सफाई…
    • ग्रीन साड़ी के साथ कौन-सा मेकअप लगेगा बेस्ट? सावन में ऐसे लगें ट्रेंडी…
    • सेना के 5 जवान लापता,अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन और बाढ़ से चार लोगों की मौत…
    • स्वतंत्रता दिवस समारोह :सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा में सरगुजा संभाग प्रथम और दुर्ग संभाग के विद्यार्थी द्वितीय स्थान पर रहे
    • घुड़सवारों के साहस, महिला बैग पाईपर बैंड की लय और श्वान दल के रोमांचक प्रदर्शन से सजा स्वतंत्रता दिवस समारोह
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज रायपुर में सुबोध कुमार सिंह ने किया ध्वजारोहण…
    • पांच बीघा जमीन के लिए मैनपुरी में भतीजे ने कर दी चाची की गोली मारकर हत्या…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, August 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»सेना के 5 जवान लापता,अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन और बाढ़ से चार लोगों की मौत…
    BREKING NEWS

    सेना के 5 जवान लापता,अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन और बाढ़ से चार लोगों की मौत…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड और बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। यहां चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं सेना के पांच जवान लापता हैं। स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन्स सेंटर के मुताबिक, ये दोनों घटनाएं शुक्रवार शाम को हुईं।

    अधिकारियों ने आज शनिवार, 15 अगस्त को जानकारी दी कि अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली जिले में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में आर्मी के दो शेल्टर बह गए, जिससे पांच जवान लापता हो गए हैं।

    लैंडस्लाइड में चार लोगों की मौत

    अरुणाचल प्रदेश के अपर सुबनसिरी जिले में सड़क निर्माण वाली जगह पर हुए बड़े लैंडस्लाइड में चार लोगों की मौत हो गई है।

    लैंडस्लाइड के होने से मलबे के नीचे कई लोग दब गए थे, जिनमें से चार लोगों की मौत की खबर सामने आई है। इन लोगों के नाम टाडू बाकी, ताजी राय, मार्कोश बसुमतारी और बाबुल अली बताए जा रहे हैं।

    अपर सुबनसिरी के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि बाबुल अली का शव बरामद कर लिया गया है। खोज और बचाव अभियान के लिए नाचो पुलिस स्टेशन के जवानों को तैनात किया गया है।

    डपोरिजो से फायर और इमरजेंसी सर्विस के जवानों को भी बुलाया जा रहा है, जबकि स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) की एक टीम भी अभियान में मदद करेगी।

    सेना के 5 जवान लापता

    दिबांग वैली जिले में, शुक्रवार शाम भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई, जिससे पाशु पानी आर्मी कैंप में 5वीं ग्रेनेडियर के दो शेल्टर बह गए। 5वीं ग्रेनेडियर की दो खोज और बचाव टीमें पहले ही तैनात की जा चुकी हैं।

    अधिकारियों ने बताया कि अचानक आई बाढ़ में आर्मी के सात जवान बह गए थे, जिनमें से दो को बचा लिया गया, जबकि पांच अभी भी लापता हैं। लापता जवानों की पहचान हवलदार उपेंद्र और आर्मी जवान कुंदन, विनोद, आदित्य और समुंडा के तौर पर की गई है।

    खोज अभियान के लिए ITBP की 58वीं बटालियन, जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स की 62 RCC, स्थानीय स्वयंसेवकों और अरुणाचल प्रदेश पुलिस के जवानों वाली टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया है। पासीघाट से SDRF की एक टीम भी बचाव अभियान में मदद के लिए जुटी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    वंदे मातरम् पर छिड़ गया घमासान!क्या सोनिया गांधी ने पूरा वंदे मातरम को गाने से रोका? राहुल भी रहे मौजूद, BJP के आरोप पर कांग्रेस ने दी सफाई…

    August 15, 2026

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुशांत राजपूत का केस सुलझाने वाली IPS नूपुर प्रसाद को मिला राष्ट्रपति पदक…

    August 15, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के करकमलों से उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित हुए पुलिस एवं नगर सेना के अधिकारी-कर्मचारी

    August 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.