Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अब 31 अगस्त तक ले सकेंगे प्रवेश,छात्रहित में लिया गया फैसला-मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय मूल्यों को सहेजकर रखना ही सच्चा विकास- मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम्’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी
    • मुख्यमंत्री ने रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को नई मजबूती
    • NLSIU में CJI सूर्यकांत और BCI चेयरमैन मनन कुमार के दौरे पर विवाद, 702 छात्रों ने जताया विरोध
    • ‘वंदे मातरम’ विवाद, सोनिया गांधी माफी मांगें, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के वंशज सुमित्रो चटर्जी की मांग
    • अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री श्री साय
    • स्वतंत्रता दिवस पर बागोदरा पुलिस का एक्शन, 7164 शराब की बोतलें जब्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»‘वंदे मातरम’ का अपमान, अमित शाह का सोनिया गांधी पर सीधा हमला, बोले- माफी मांगे कांग्रेस
    राजनीति

    ‘वंदे मातरम’ का अपमान, अमित शाह का सोनिया गांधी पर सीधा हमला, बोले- माफी मांगे कांग्रेस

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर: ‘वंदे मातरम’ को लेकर छिड़े संग्राम का सियासी असर राजस्थान में भी देखने को मिला। इस मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के निम्बाहेड़ा में कांग्रेस आलाकमान पर अब तक का सबसे तीखा और सीधा हमला बोला है। चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के अनावरण समारोह को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में चल रहे राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के गान को सोनिया गांधी ने बीच में ही रुकवा दिया। सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बीच में ही इस गान को रोकने के लिए कहा। शाह ने कहा कि हम लोग टीवी पर पूरा देश इस दृश्य को देखकर स्तब्ध रह गया। शाह ने कहा कहा कि अगर कांग्रेस में शर्म है तो सोनिया गांधी से दो हाथ जोड़कर बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की अमर आत्मा और देश की 140 करोड़ जनता से तुरंत माफी मांगनी चाहिए।

    ये केवल एक गीत नहीं: अमित शाह

    अमित शाह ने ‘वंदे मातरम’ के प्राकट्य के 150वें वर्ष का उल्लेख करते हुए कहा कि यह केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत माता की वंदना का वह अमर उद्घोष है जिसे बोलते हुए हजारों स्वाधीनता सेनानियों ने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया था। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की इस अमर कृति को नया जीवन और सम्मान देने का संकल्प लिया, तो कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व असहज हो गया। चालू गान को अधूरा छोड़ना देश के लाखों शहीदों का अपमान है और इस पाप के लिए देश कभी कांग्रेस को माफ नहीं करेगा।

    प्रतिमा अनावरण के साथ विकास योजनाओं का भी लोकार्पण

    इस कार्यक्रम में अमित शाह ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा भी मौजूद रहे। इस दौरान भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 1.5 करोड़ रुपये की लागत से बनी 21 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा का लोकार्पण किया। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की साझा पहलों के तहत राजस्थान के 15 जिलों के लिए 5,755 करोड़ रुपये के 944 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया गया।

    शाह ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

    इस दौरान अमित शाह ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के तहत कांग्रेस के 70 वर्षों के शासन में राजस्थान के केवल 11 लाख घरों तक नल से जल पहुंचा था, जबकि पीएम मोदी के नेतृत्व में बीते 8 सालों में 64 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को शुद्ध पेयजल कनेक्शन से जोड़ा गया है।

    सीएम भजनलाल ने पोकरण का जिक्र कर पूर्व पीएम की तारीफ की

    समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने 1999 में पोकरण परमाणु परीक्षण कर भारत को वैश्विक पटल पर परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाया था। आज उसी नीति का अनुसरण करते हुए पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए दुश्मनों को उनकी सीमाओं में घुसकर मुंहतोड़ जवाब दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘वंदे मातरम’ विवाद, सोनिया गांधी माफी मांगें, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के वंशज सुमित्रो चटर्जी की मांग

    August 16, 2026

    परमाणु ऊर्जा: भारत में प्राइवेट और विदेशी कंपनियों की एंट्री

    August 16, 2026

    मोमोज ठेले के पास जोरदार धमाका, मची अफरातफरी,मोमोज ठेले के पास जोरदार धमाका, मची अफरातफरी…

    August 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.