Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • निर्माण श्रमिकों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा का संबल, 54 हजार से अधिक परिवारों को मिली सहायता
    • मुख्यमंत्री श्री साय और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी की उपस्थिति में खनन एवं कोयला क्षेत्र की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
    • केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती
    • चक्रवात मुरासु का लैंडफॉल जारी, आधी रात आंध्र प्रदेश के तट से टकराया, स्कूल-कॉलेज बंद, फ्लाइट्स कैंसल, जानिए अपडेट्स
    • ऊंचे पदों पर बैठे लोगों को आलोचना और अपशब्द के लिए भी तैयार रहना चाहिए, जानिए मद्रास हाई कोर्ट ने क्यों की कड़ी टिप्पणी
    • कौन हैं राजेश कुमार IPS? अरुणाचल प्रदेश के नए DGP
    • छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026-कृषि विभाग के स्टॉल में हरियाली का खूबसूरत नजारा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, November 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»दिल्ली वक्फ बोर्ड भर्ती घोटाला मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने टाला फैसला
    राष्ट्रीय

    दिल्ली वक्फ बोर्ड भर्ती घोटाला मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने टाला फैसला

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली वक्फ बोर्ड में हुई भर्ती अनियमितताओं से जुड़े केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के मामले में  राउज ऐवन्यू कोर्ट ने अपना फैसला टाल दिया है. कोर्ट ने कहा है कि इस मामले में आदेश अभी पूरी तरह तैयार नहीं हो सकता है, जिस कारण फैसला नहीं सुनाया जा सकता है.

    अब इस मामले पर 28 नवंबर को राऊज एवेन्यू कोर्ट फैसला सुनाएगा. इस मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान और दिल्ली वक्फबोर्ड के तत्कालीन सीईओ महबूब आलम समेत 11 लोगो को आरोपी बनाया गया है. 

    कोर्ट कर चुका है आरोप तय

    दरअसल, अमानतुल्लाह खान पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग किया और नियमों को ताक पर रखकर अपने करीबियों और रिश्तेदारों की अवैध रूप से भर्तियां की. सीबीआई के मुताबिक इन अनियमित नियुक्तियों और संपत्तियों के प्रबंधन में गड़बड़ी से सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा है और करोड़ों के हेरफेर के आरोप भी सामने आए हैं. कोर्ट ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश (IPC 120B) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोप तय कर चुका है. अब केवल फैसला आना बाकि है.

    क्या है पूरा मामला?

    बता दें कि इस मामले में अमानतुल्लाह खान मुख्य आरोपी हैं और उनपर आरोप हैं कि उन्होंने वक्फ बोर्ड के पद पर रहते हुए महबूब आलम को नियमों को ताक पर रखकर वक्फ बोर्ड का CEO नियुक्त किया था. साल 2016 में अमानतुल्लाह खान दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष बने थे. इसके अलावा उनपर बोर्ड में विभिन्न संविदा और दैनिक वेतन भोगी पदों पर अपने परिचित लोगों की नियुक्ती की थी. इन भर्तियों के लिए न कोई विज्ञापन जारी किया गया और न ही नियमों के तहत चयन प्रक्रिया हुई.

    दिल्ली के तत्कालीन उपराज्यपाल ने 7 अक्टूबर 2016 कई शिकायतों के बाद इस मामले पर संज्ञान लिया था और बोर्ड को ही भंग कर दिया था. दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग की जांच रिपोर्ट में भी नियुक्तियों में भारी गड़बड़ी सामने आई थी. इसके बाद दिल्ली सरकार के सतर्कता विभाग की शिकायत के आधार पर इस मामले की जांच CBI को सौंप दी गई. CBI ने  23 नवंबर 2016 को इस मामले में FIR दर्ज की और 31 अगस्त 2022 को विशेष अदालत में 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    विपक्ष और CJP के प्रदर्शन पर SC में सुनवाई, CJI हुए गुस्सा- कोर्ट को मछली बाजार समझ रखा है?

    November 3, 2026

    राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह ने साधा निशाना, मां की नागरिकता पर भी उठाए सवाल, कहा-आपका पूरा परिवार जमानत पर है

    November 3, 2026

    “यह पूरी वायु सेना का अपमान”, एयर फोर्स की 40 एकड़ जमीन को लेकर केंद्र पर बरसी कांग्रेस

    November 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.