Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • होटल में रूम बुक करने,महिला मित्र के साथ होटल पहुंचा था युवक, रिसेप्शन पर ही मौत…
    • इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी पर अभद्र शब्द, बेहद शर्मनाक
    • ‘वंदे मातरम्’ पर बवाल
    • छत्तीसगढ़ में ‘हरेली बर्ड फेस्टिवल 2026’ का सफल समापन
    • मुख्यमंत्री हेमंत का छात्रों के आगे सरेंडर, सभी मांगें मानी, जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द
    • अनोखा और हैरान करने वाला नजारा:नागपंचमी पर शिवल‍िंग पर व‍िराजे नागराज, देखने को उमड़ी भीड़…
    • भिंड-मवेशियों को बचाने के चक्कर में भिड़े दो वाहन, आठ मजदूरों की मौत और 32 घायल
    • कोरिया के जीराफूल चावल ने बनाई नई पहचान, एफपीओ मॉडल से किसानों को मिल रहा बेहतर बाजार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»अनोखा और हैरान करने वाला नजारा:नागपंचमी पर शिवल‍िंग पर व‍िराजे नागराज, देखने को उमड़ी भीड़…
    अजब गजब

    अनोखा और हैरान करने वाला नजारा:नागपंचमी पर शिवल‍िंग पर व‍िराजे नागराज, देखने को उमड़ी भीड़…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महाराष्‍ट्र के हिंगोली में नागपंचमी के द‍िन एक अनोखा और हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला. सेनगांव तालुका स्थित रेपा गांव के पूर्णेश्वर महादेव मंदिर में गांव की महिलाएं दो दिन पहले स्थापित किए गए नए शिवलिंग की पूजा कर रही थीं, तभी वहां अचानक एक सांप आकर शिवलिंग पर लिपट कर बैठ गया. नागराज के शिवलिंग पर विराजमान होने की खबर फैलते ही इसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. श्रद्धालुओं ने दूर से ही दर्शन और पूजा की. बाद में नाग को कोई नुकसान न पहुंचे, इसलिए सर्पमित्र को बुलाकर उसे सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

    इस सावन के पवित्र महीने की शुरुआत 30 जुलाई से हुई है, जो 28 अगस्त तक चलेगा. इस बार सावन के महीने में चार सोमवार पड़ रहे हैं. इस वर्ष सावन की सोमवारी पर दुर्लभ संयोग बन रहे हैं. 17 अगस्त को सावन का तीसरा सोमवार था. 23 वर्ष बाद सावन का सोमवार और नाग पंचमी एक ही दिन पड़े थे, जिससे ‘सोमवती नाग पंचमी’ का महासंयोग बना. मान्‍यता है क‍ि इस दिन शिवलिंग पर चंदन, बेलपत्र, और दूध में गंगाजल मिलाकर अभिषेक करने से विशेष पुण्य मिलता है. इसके साथ ही इस दिन सर्वार्ध सिद्ध योग और शिववास का भी अद्भुत संयोग बना था. 

    सावन के आखि‍री सोमवार को सर्वार्थ सिद्धि का संयोग

    24 अगस्त को सावन का चौथा सोमवार है. इस दिन सर्वार्थ सिद्धि का संयोग बन रहा है. यह सावन महीने का आखिरी सोमवार होगा. इस दिन भगवान शिव की पूजा करना विशेष फलदाई होगा. शिवलिंग पर जल और गंगाजल चढ़ाने के बाद नारियल और काले तिल, बेलपत्र, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित कर भगवान शिव की आरती करने से मनोकामना पूरी होती है. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दिलचस्प:एयरोप्लेन में क्लास! राजस्थान के इस सरकारी स्कूल ने चलाई ‘एजुकेशन एयरलाइन’…

    August 17, 2026

    ड्रीम कपल: पत्नी की एक पुरानी ख्वाहिश के लिए घर बेचकर बंजर जमीन को बनाया फूलों की ‘जन्नत’…

    August 17, 2026

    पाकिस्तान के शिव मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं कनाडा की महिला…

    August 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.