Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नुक्कड़ नाटकों से गूंजेगी ‘सेवा’ की गाथा, इन्फ्लूएंसर दिखाएंगे बदलते छत्तीसगढ़ की तस्वीर
    • सीएसवीटीयू भिलाई द्वारा बीआईटी दुर्ग में ‘महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता एवं स्टार्टअप अभिनंदन कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की श्री रामलला दर्शन योजना बनी श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक यात्रा का माध्यम
    • छत्तीसगढ़ में सजेगा उद्योगों का महाकुंभ,18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर
    • अवैध एवं जहरीली शराब पर नियंत्रण हेतु आबकारी विभाग का प्रदेशव्यापी सघन जांच अभियान प्रारंभ
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने प्रभार जिले की वर्चुअल बैठक लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की
    • भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, September 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»होटल में रूम बुक करने,महिला मित्र के साथ होटल पहुंचा था युवक, रिसेप्शन पर ही मौत…
    मुख्य समाचार

    होटल में रूम बुक करने,महिला मित्र के साथ होटल पहुंचा था युवक, रिसेप्शन पर ही मौत…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गुजरात – सूरत के डिंडोली इलाके से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां पर एक युवक अपनी महिला मित्र के साथ होटल पहुंचा था. होटल के रिसेप्शन पर चेक-इन का प्रोसेस चल ही रहा थी कि अचानक युवक की तबीयत बिगड़ी और वह काउंटर के पास ही जमीन पर गिर पड़ा. कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई. पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. शुरुआती जांच में कार्डियक अरेस्ट की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी.

    घटना डिंडोली के RJD प्लाजा स्थित ‘द रॉयल पैलेस’ होटल की है. डिंडोली की 16 संगम सोसाइटी में रहने वाला आकाश पवार (26) अपनी महिला मित्र के साथ होटल पहुंचा था. वह एक एम्ब्रॉयडरी कारखाने में मजदूरी करता था.

    होटल में कपल कमरा बुक कराने के लिए पहुंचे थे. रिसेप्शन पर चेक-इन की प्रक्रिया चल रही थी और आकाश अपना पहचान पत्र दे रहा था. इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह रिसेप्शन काउंटर के पास ही धड़ाम से जमीन पर गिर पड़ा.

    होटल में मचा हड़कंप!

    आकाश के अचानक गिरते ही उसकी महिला मित्र और होटल स्टाफ कुछ पल के लिए घबरा गए. मौके पर हड़कंप मच गया. इसके बाद, होटल के कर्मचारी और आसपास मौजूद लोग तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़े. आकाश के शरीर में कोई हलचल नजर नहीं आने पर तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को जानकारी दी गई.

    घटना की जानकारी मिलते ही, डिंडोली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल ले जाने की प्रक्रिया शुरू की गई. हालांकि, उसकी हालत बेहद गंभीर थी और उसकी मौत हो चुकी थी.

    पुलिस ने मामले में आकस्मिक मौत की कार्रवाई शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया. शुरुआती तौर पर आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत अचानक कार्डियक अरेस्ट, साइलेंट हार्ट अटैक या ब्रेन स्ट्रोक जैसी किसी मेडिकल वजह से हुई हो सकती है.

    हालांकि, पुलिस अभी किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही आकाश की मौत की वास्तविक वजह सामने आएगी. होटल के रिसेप्शन पर हुई पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है, जिसे पुलिस जांच के दौरान अहम सबूत के तौर पर देख सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ससुर के कत्ल में फंसी बहू, पुलिस के हाथ लगा सबसे बड़ा सबूत

    September 9, 2026

    ओखला फेज-1 में कम्युनिटी हॉल के पास सिलेंडर फटा, 1 की मौत, कई घायल

    September 9, 2026

    अमृता फडणवीस का इवेंट, ASI का नोटिस, विवाद में चंद्रपुर के ऐतिहासिक लालपेठ शिवलिंग का जीर्णोद्धार

    September 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.