Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
    • सेवा_संकल्प_अभियान”
    • 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
    • गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
    • पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
    • ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
    • हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»भावनगर में जहरीली शराब पीने से दो की मौत, 19 लोग अस्पताल में भर्ती; हिरासत में लिए गए चार तस्कर
    मुख्य समाचार

    भावनगर में जहरीली शराब पीने से दो की मौत, 19 लोग अस्पताल में भर्ती; हिरासत में लिए गए चार तस्कर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गुजरात के भावनगर में नकली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य अस्पताल में भर्ती हैं। अधिकारियों के अनुसार, लोगों ने आईएमएफएल ब्रांड की नकली बोतलों से शराब पी थी। मामले में चार शराब तस्करों को हिरासत में लिया गया है। बता दें कि, गुजरात में शराब पर प्रतिबंध है।

    गुजरात के भावनगर जिले में कथित तौर पर नकली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। मामले में पुलिस ने चार शराब तस्करों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, खारकड़ी गांव में कुछ लोगों ने कुछ दिन पहले एक नामी शराब ब्रांड की नकली बोतल से शराब पी थी। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोगों को भावनगर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। सभी प्रभावित लोगों ने एक आईएमएफएल (इंडियन मेड फॉरेन लिकर) ब्रांड की नकली बोतलों से शराब पी थी।

    नकली बोतलों में भरी थी शराब
    भावनगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि नकली बोतलों में भरी शराब पीने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। 19 अन्य लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। भावनगर के एसपी नितेश पांडे ने बताया कि पुलिस ने पूछताछ और तकनीकी निगरानी के आधार पर चार शराब तस्करों को हिरासत में लिया है। इनके पास से इसी ब्रांड की कई नकली शराब की बोतलें भी बरामद की गई हैं।

    मध्य प्रदेश से गुजरात लाई गई थीं नकली शराब की बोतलें
    प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नकली शराब की ये बोतलें मध्य प्रदेश से गुजरात लाई गई थीं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन्हें कहां बनाया गया, गुजरात में कौन लेकर आया और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी लगाया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

    भावनगर के एसपी की आम जन से अपील
    गौरतलब है कि गुजरात ‘ड्राई स्टेट’ है। राज्य में शराब का निर्माण, बिक्री और सेवन प्रतिबंधित है। इसके बावजूद अवैध रूप से शराब की बिक्री और तस्करी के मामले सामने आते रहे हैं। एसपी ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी ने नकली शराब की बोतल से शराब पी है, तो तबीयत ठीक होने पर भी तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…

    September 19, 2026

    आगर-मालवा में बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, तीन बच्चों समेत 8 श्रद्धालुओं की मौत

    September 19, 2026

    दिल्ली : घर में लगी भीषण आग, LPG सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत

    September 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.