Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मौसम 22 अगस्त: 17 घंटे के भीतर 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट…
    • कैसे बनती हैं वंदे भारत ट्रेनें?क‍ितने लोग करते हैं काम?आईसीएफ में कितने कोच बनते हैं?आइए इसके बारे में विस्तार से समझते हैं…
    • झारखंड हाई कोर्ट का JSSC CGL और सीडीपीओ नियुक्ति रद करने के आदेश पर भी रोक
    • ऑफलाइन मार्केट हो या ऑनलाइन,प्राइस टैग 99 और 199 जैसे क्यों रखती हैं कंपनियां, इसका ग्राहकों पर क्या होता है असर…
    • विशेष लेख-श्रमिकों के सशक्तिकरण का नया दौर: छत्तीसगढ़ में श्रम कल्याण को मिल रही नई गति
    • लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी DCP ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे, FIR को लेकर दिल्ली पुलिस से टकराव…
    • नागपुर की जेल से बेल पर छूटे कुख्यात अपराधी का साथी गैंगस्टर ने किया कत्ल, दोनों एक ही महिला से करते थे प्यार
    • हेप्टाथलॉन गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट डोप टेस्ट में पॉजिटिव, नाडा ने किया सस्पेंड
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»रोबोट ने मचाया बवाल! जमीन पर गिरकर हाथ-पैर पटकता रहा, Viral Video देख लोग हंसी नहीं रोक पाए…
    अजब गजब

    रोबोट ने मचाया बवाल! जमीन पर गिरकर हाथ-पैर पटकता रहा, Viral Video देख लोग हंसी नहीं रोक पाए…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बीजिंग-एक प्रदर्शनी में एक रोबोट ने कुछ ऐसा कर दिया कि लोग टेक्नोलॉजी से ज्यादा उसकी हालत देखकर हंसने लगे. रोबोट अचानक जमीन पर गिरा और हाथ-पैर ऐसे पटकने लगा, जैसे किसी बच्चे को जोर का गुस्सा आ गया हो. कोई उसे पकड़ रहा था, कोई कंट्रोल करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन रोबोट रुकने का नाम ही नहीं ले रहा था. मामला इतना अजीब था कि इसका पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

    आखिर वर्ल्ड रोबोट कॉन्फ्रेंस में हुआ क्या?

    2026 की वर्ल्ड रोबोट कॉन्फ्रेंस में यह इंसानी शक्ल वाला रोबोट यानी ह्यूमॉयड अपनी खूबियां दिखाने के लिए लाया गया था. बीजिंग में हो रही इस कॉन्फ्रेंस में रोबोट आधुनिक इंसान जैसे रोबोट की क्षमता दिखा रहा था, तभी उसमें अचानक गड़बड़ी आ गई. बताया जा रहा है कि रोबोट का रिमोट कंट्रोल से कनेक्शन टूट गया. इसके बाद वह पीछे की तरफ गिर गया और अपने हाथ-पैर तेजी से हिलाने लगा. उसकी हरकतें ऐसी लग रही थीं जैसे किसी इंसान को मिर्गी का दौरा पड़ गया हो या कोई बच्चा गुस्से में जमीन पर हाथ-पैर पटक रहा हो. वहां मौजूद लोग यह देखकर हैरान भी हुए और कुछ लोग हंसने भी लगे.

    वैसे मामला यहीं खत्म नहीं हुआ. रोबोट को संभालने के लिए उसके साथ काम कर रहे लोग तुरंत वहां पहुंचे. कई इंजीनियरों ने मशीन को पकड़ने और उसका कंट्रोल वापस लेने की कोशिश की. लेकिन वे उसे तुरंत बंद नहीं कर पा रहे थे. वीडियो में रोबोट प्रदर्शनी वाली जगह पर बार-बार हाथ-पैर पटकता दिखाई दे रहा है, जबकि आसपास खड़े लोग इस अजीब नजारे को देख रहे हैं.

    सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इस घटना पर मजेदार कमेंट किए. एक यूजर ने लिखा, “ये तो गुस्से में हाथ-पैर पटकते बच्चे जैसा लग रहा है.” 

    एक और यूजर ने लिखा, “यह याद दिलाता है कि कितने भी शानदार रोबोट क्यों न हों, जब रिमोट काम करना बंद कर दे तो उन्हें बंद करने के लिए आखिर इंसान की जरूरत पड़ती है. तरक्की शानदार है… जब तक सब ठीक चल रहा हो.”

    गौरतलब है कि 2026 की वर्ल्ड रोबोट कॉन्फ्रेंस में रोबोट बनाने वाली कंपनियां, रिसर्च करने वाले लोग और टेक्नोलॉजी में रुचि रखने वाले लोग शामिल हुए. इस कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स की नई तकनीकों को दिखाया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    महिला के 42 हजार रुपये छीनकर भागा बंदर, पैसे छुड़ाने में छूटे गए पुलिस के पसीने

    August 20, 2026

    सोचा था पहाड़ों में WFH करूंगा,पहाड़ों की खूबसूरती देख दिल्ली छोड़ मनाली रहने गया युवक, 2 महीने में ही लौट आया वापस…

    August 19, 2026

    अनोखा और हैरान करने वाला नजारा:नागपंचमी पर शिवल‍िंग पर व‍िराजे नागराज, देखने को उमड़ी भीड़…

    August 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.