Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़: चलती बसों में यात्रियों से धक्का-मुक्की कर सोने की चेन व जेवर चुराने वाले महिला गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश…
    • मौसम 22 अगस्त: 17 घंटे के भीतर 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट…
    • कैसे बनती हैं वंदे भारत ट्रेनें?क‍ितने लोग करते हैं काम?आईसीएफ में कितने कोच बनते हैं?आइए इसके बारे में विस्तार से समझते हैं…
    • झारखंड हाई कोर्ट का JSSC CGL और सीडीपीओ नियुक्ति रद करने के आदेश पर भी रोक
    • ऑफलाइन मार्केट हो या ऑनलाइन,प्राइस टैग 99 और 199 जैसे क्यों रखती हैं कंपनियां, इसका ग्राहकों पर क्या होता है असर…
    • विशेष लेख-श्रमिकों के सशक्तिकरण का नया दौर: छत्तीसगढ़ में श्रम कल्याण को मिल रही नई गति
    • लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी DCP ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे, FIR को लेकर दिल्ली पुलिस से टकराव…
    • नागपुर की जेल से बेल पर छूटे कुख्यात अपराधी का साथी गैंगस्टर ने किया कत्ल, दोनों एक ही महिला से करते थे प्यार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी DCP ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे, FIR को लेकर दिल्ली पुलिस से टकराव…
    राष्ट्रीय

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी DCP ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे, FIR को लेकर दिल्ली पुलिस से टकराव…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली –  लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी साहिल लोचव की शिकायत पर FIR दर्ज किए जाने की मांग को लेकर दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन स्थित DCP कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने साहिल की शिकायत पर अब तक FIR दर्ज नहीं की है।

    कांग्रेस के मुताबिक, साहिल ने 14 तारीख को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन उसे जांच अधिकारी (I/O) नंबर नहीं दिया गया। 17 तारीख को शिकायत को लेकर फॉलो-अप किए जाने के बावजूद ईमेल और फोन कॉल का जवाब नहीं मिलने का आरोप लगाया गया है।

    साहिल की आंख में पैलेट लगने का दावा
    कांग्रेस का आरोप है कि साहिल पर पैलेट गन से हमला हुआ था, जिसमें उसकी आंख में गंभीर चोट आई। पार्टी के अनुसार, साहिल और उसकी मां FIR दर्ज कराने के लिए लगातार पुलिस के संपर्क में थे, लेकिन उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई।

    राहुल गांधी ने साहिल और उसकी मां के साथ DCP कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच और FIR की स्थिति की जानकारी मांगी। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि साहिल की शिकायत पर जांच संख्या तक उपलब्ध नहीं कराई गई है।

    AIIMS की MLC रिपोर्ट को लेकर भी सवाल
    कांग्रेस ने दावा किया कि साहिल को AIIMS से उसकी MLC (Medico Legal Case) रिपोर्ट भी उपलब्ध नहीं कराई गई है, जिसे शिकायत और FIR के साथ जोड़ा जाना है। पार्टी ने इसे न्याय से इनकार बताते हुए दिल्ली पुलिस से तत्काल FIR दर्ज करने की मांग की।

    दिल्ली पुलिस का क्या कहना है?
    वहीं, दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार DCP सचिन शर्मा राहुल गांधी के लगातार संपर्क में हैं। पुलिस का कहना है कि शिकायत पीड़ित ने दर्ज कराई थी और दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच पहले से ही 20 जुलाई को दर्ज सभी मामलों की जांच कर रही है।

    पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शिकायतकर्ता को बताया गया है कि उसकी शिकायत भी क्राइम ब्रांच को भेजी जाएगी।

    इस बीच कांग्रेस ने कहा है कि जब तक FIR दर्ज नहीं होती, वह मामले को लेकर अपना विरोध जारी रखेगी। अब इस पूरे मामले में दिल्ली पुलिस की अगली कार्रवाई पर नजर है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    विवेकानंद रेड्डी हत्याकांड : कांग्रेस सांसद अविनाश रेड्डी पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-कडप्पा में छापे, कई ठिकानों पर तलाशी

    August 21, 2026

    बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई, लगेगी रोक?

    August 20, 2026

    झारखंड: हाईकोर्ट ने 11वीं-13वीं JPSC परीक्षा और नियुक्तियां रद्द करने के राज्य सरकार के आदेश पर लगाई रोक

    August 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.