Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मौसम 22 अगस्त: 17 घंटे के भीतर 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट…
    • कैसे बनती हैं वंदे भारत ट्रेनें?क‍ितने लोग करते हैं काम?आईसीएफ में कितने कोच बनते हैं?आइए इसके बारे में विस्तार से समझते हैं…
    • झारखंड हाई कोर्ट का JSSC CGL और सीडीपीओ नियुक्ति रद करने के आदेश पर भी रोक
    • ऑफलाइन मार्केट हो या ऑनलाइन,प्राइस टैग 99 और 199 जैसे क्यों रखती हैं कंपनियां, इसका ग्राहकों पर क्या होता है असर…
    • विशेष लेख-श्रमिकों के सशक्तिकरण का नया दौर: छत्तीसगढ़ में श्रम कल्याण को मिल रही नई गति
    • लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी DCP ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे, FIR को लेकर दिल्ली पुलिस से टकराव…
    • नागपुर की जेल से बेल पर छूटे कुख्यात अपराधी का साथी गैंगस्टर ने किया कत्ल, दोनों एक ही महिला से करते थे प्यार
    • हेप्टाथलॉन गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट डोप टेस्ट में पॉजिटिव, नाडा ने किया सस्पेंड
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने चमोली सुरंग हादसे में कोंडागांव जिले के मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5-5 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता देने के दिए निर्देश
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने चमोली सुरंग हादसे में कोंडागांव जिले के मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5-5 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता देने के दिए निर्देश

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दुःख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय

    रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन सुरंग में पानी भरने की दुःखद घटना में कोंडागांव जिले के 4 श्रमिकों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5-5 लाख तथा हादसे में घायल दोनों श्रमिकों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

    इस हादसे में कोंडागांव जिले के ग्राम धनसुली के 2, मदनार के 1 और दहीकोंगा के 1 श्रमिक की मृत्यु हुई है, जबकि जिले के 2 श्रमिक घायल हुए हैं। दिवंगत श्रमिकों के पार्थिव शरीर कोंडागांव लाए गए, जहां परिजनों की उपस्थिति में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

    मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने हादसे में घायल दोनों श्रमिकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    क्रांतिकारी सुखदेव राज की प्रतिमा का अनावरण 24 अगस्त को

    August 21, 2026

    छत्तीसगढ़-भिलाई इस्पात संयंत्र में संयुक्त आपातकालीन मॉक ड्रिल का सफल आयोजन

    August 21, 2026

    उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया शौर्य वाटिका का भूमिपूजन, लगभग 79 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

    August 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.