रायपुर | छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 की अवधि के लिए राज्य के शासकीय सेवकों (अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को छोड़कर) के वार्षिक कार्य निष्पादन मूल्यांकन प्रतिवेदन (APAR) प्रस्तुत करने और उसे लिखने की निर्धारित समयावधि में वृद्धि कर दी गई है। ऐसे शासकीय सेवक जिनकी ऑनबोर्डिंग SPARROW पोर्टल पर हो चुकी है, परंतु यूजर चैनल का निर्धारण नहीं हुआ है या जिनकी ऑनबोर्डिंग अभी तक नहीं हो पाई है, वे अपना प्रतिवेदन नवीन निर्धारित प्रपत्र (अंकीय ग्रेड) में ऑनलाइन या ऑफलाइन (मैन्युअल) माध्यम से तैयार कर सकते हैं।
संशोधित समय-सीमा के तहत अब स्व-मूल्यांकन (Self-Appraisal) की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद प्रतिवेदक अधिकारी द्वारा मूल्यांकन 30 सितंबर 2026 तक, समीक्षक अधिकारी द्वारा मूल्यांकन 30 अक्टूबर 2026 तक तथा स्वीकार करने वाले अधिकारी द्वारा मूल्यांकन 30 नवंबर 2026 तक पूरा किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।

