Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़-अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह मड़वा संयंत्र से सीधे रोशन होगी राजधानी रायपुर
    • विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल
    • मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रभार जिला बलरामपुर की ली समीक्षा बैठक, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने दिए निर्देश
    • आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता- मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता- मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • हेमांग जोशी बने BJYM के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बीजेपी के सामने इतिहास रचने का मौका
    • घर के आंगन से 3 साल के मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, इलाज के दौरान मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»दूरसंचार विभाग का नया नियम: एक व्यक्ति के नाम पर होंगे अधिकतम 9 सिम
    तकनीकी

    दूरसंचार विभाग का नया नियम: एक व्यक्ति के नाम पर होंगे अधिकतम 9 सिम

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सरकार ने SIM कार्ड को लेकर नया नियम लागू किया है. अब एक व्यक्ति अपने नाम पर अधिकतम 9 SIM रख सकता है, जबकि कुछ क्षेत्रों में यह सीमा 6 है. अगर ये सीमा आप पार करते हैं, तो आपका एक्स्ट्रा नंबर बंद कर दिया जाएगा.

    दूरसंचार विभाग (DoT) के नियम के मुताबिक, एक भारतीय नागरिक अपने नाम पर ज्यादा से ज्यादा 9 SIM कार्ड रख सकता है. यानी आपके नाम पर 9 से ज्यादा SIM कार्ड नहीं चल सकते. हालांकि, जम्मू-कश्मीर, असम और नॉर्थ ईस्ट के कुछ इलाकों में यह सीमा सिर्फ 6 SIM कार्ड की है. DoT के 17 अगस्त 2026 के नए सर्कुलर के अनुसार टेलीकॉम कंपनियों को इससे जुड़े निर्देश भी जारी कर दिए हैं. अब कंपनियों को ध्यान रखना होगा कि किसी के नाम पर तय सीमा से ज्यादा SIM कार्ड न हों.

    9 SIM के बाद नहीं मिलेगा नया कनेक्शन

    अगर आपके नाम पर पहले से 9 SIM कार्ड हैं, तो आप 10वां SIM आसानी से नहीं ले पाएंगे. सरकार ऐसे लोगों की जानकारी अपने Digital Intelligence Platform (DIP) पर रखेगी. इसमें व्यक्ति की फोटो और दूसरी जरूरी जानकारी शामिल होगी. टेलीकॉम कंपनियां इस जानकारी को देखकर पता करेंगी कि आपके नाम पर पहले से कितने SIM हैं. अगर 9 SIM पहले ही चल रहे हैं, तो कंपनी आपके नाम पर नया SIM जारी नहीं करेगी.

    10वां SIM कार्ड लेने पर क्या होगा?

    अगर किसी यूजर के नाम पर 9 से ज्यादा SIM कार्ड पाए जाते हैं, तो पहले 9 के बाद जारी किए गए SIM कार्ड को ब्लॉक किया जाएगा. यानी 10वां या उसके बाद का कनेक्शन ज्यादा समय तक चालू नहीं रह पाएगा. DoT के सर्कुलर के मुताबिक, 23 अगस्त से यह डेटा टेलीकॉम कंपनियों के लिए DIP पर उपलब्ध होगा. कंपनियां इसी जानकारी के आधार पर यह पता लगा सकेंगी कि कोई व्यक्ति तय लिमिट से ज्यादा SIM तो इस्तेमाल नहीं कर रहा.

    हालांकि, शुरुआत में टेलीकॉम कंपनियां SIM जारी करते समय ही 10वें कनेक्शन को तुरंत पकड़ नहीं पाएंगी. पहले SIM जारी होगा और उसके बाद DIP के जरिए इसकी जांच की जाएगी. यानी फिलहाल कंपनियों को ‘रियल टाइम’ में रोकने के बजाय बाद में कार्रवाई करनी होगी. 30 नवंबर 2026 तक टेलीकॉम कंपनियों को इस व्यवस्था को तत्काल (Real Time) करने का निर्देश दिया गया है. 

    क्यों लाया गया ये नियम?

    दरअसल, ठग दूसरे लोगों के नाम पर SIM कार्ड निकलवा रहे हैं. इसके बाद इसी SIM का यूज बैंक अकाउंट से पैसे निकालने और लोगों को ठगने के लिए किया जा रहा है. सरकार ऐसे फर्जी SIM पर जल्द रोक लगाना चाहती है. इसी वजह से रियल टाइम सिस्टम शुरू किया जा रहा है, ताकि फर्जी SIM का पता जल्दी लगाया जा सके. इसके साथ ही, सरकार लोगों को ठगी और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाने के लिए कई और कदम भी उठा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    7050mAh बैटरी के साथ iQOO Z11 लांच

    August 20, 2026

    iPhone यूजर्स के लिए Apple ने जारी किया बेहद जरूरी Security Update

    August 18, 2026

    BSNL ने दिया बड़ा तोहफा, सिर्फ 1 रुपए में नई SIM के साथ मिलेंगे कई फायदे

    August 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.