Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘रक्षा सूत्र’ अभियान के तहत भेंट की गई राखियां,दूरस्थ क्षेत्रों में तैनात जवानों तक पहुंचेगा बहनों का स्नेह…
    • देश के नाम पर संसद में बर्बाद किए अरबों
    • केंद्रीय मंत्री अब विश्वविद्यालयों में…
    • पेपर लीक,  राम मंदिर, चंदा चोरी, वंदे मातरम पर कांग्रेस अभियान…
    • 21 भारतीयों वाले जहाज पर ईरानी हमले, होर्मुज में IRGC की ताबड़तोड़ फायरिंग से क्रू ने ऐसे बचाई जान
    • जनजातीय कारीगरों के हुनर को मिलेगा व्यापक बाजार, 20 कलाकारों एवं कारीगरों ने लगाए स्टॉल
    • ‘पत्नी को वापस बुलाने के लिए दी बलि’, 40 वर्षीय शख्स की हत्या कर सिर धड़ से किया अलग
    • बहनों की राखियां समय पर भाइयों तक पहुंचाने भारतीय डाक विभाग का विशेष प्रबंध 23 अगस्त रविवार को भी खुले रहेंगे रायपुर संभाग के डाकघर एवं उपडाकघर…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, August 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»“मुझे पॉलिटिक्स बेहद पसंद है “, रवि किशन की बेटी रीवा ने राजनीति में एंट्री पर दिया बयान…
    मनोरंजन

    “मुझे पॉलिटिक्स बेहद पसंद है “, रवि किशन की बेटी रीवा ने राजनीति में एंट्री पर दिया बयान…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भोजपुरी सुपरस्टार और BJP सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) इन दिनों सोशल मीडिया पर मीम्स के किंग बने हुए हैं। वह कोई बयान दें या कोई उनका कोई डांस हो पल भर में वायरल हो जाता है। वहीं, उनकी बेटी रीवा भी अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में जब उनसे राजनीति में एंट्री को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें राजनीति बेहद पसंद हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वहां सीखने के लिए काफी कुछ है। वहां रहकर आप लोगों की मदद कर सकते हैं।

    रवि किशन की बेटी रीवा को पसंद है राजनीति

    रीवा किशन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में पॉलिटिक्स को लेकर बात की। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह राजनीति में जाएंगी या उन्हें राजनीति पसंद है? तो उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने कहा, “जी हां, आई लव पॉलिटिक्स! मुझे यह बहुत मजेदार और अच्छी लगती है। एक इंसान के तौर पर राजनीति पर बहुत कुछ सीखने को मिलता है। यह आपको यह समझने में मदद करती है कि एक जिम्मेदार पोजीशन पर आकर आप किस स्तर पर लोगों की मदद कर सकते हैं। यह वास्तव में एक सुंदर एहसास है।”

    लोगों का कहना है कि रीवा के इस बयान से जाहिर होता है कि वह अपने पिता रवि किशन के राजनीतिक सफर को काफी करीब से देखती आई हैं और देश-समाज से जुड़े मुद्दों को लेकर उनकी समझ काफी अच्छी है।

    क्या राजनीति में कदम रखेंगी रीवा?

    जब इंटरव्यू में रीवा से सीधा सवाल किया गया कि ‘क्या दर्शक कभी उन्हें एक नेता के रूप में उस पोजीशन में देख सकते हैं?’, तो उन्होंने हंसते हुए अभिनय को ही अपनी पहली पसंद बताया। 

    रीवा ने जवाब देते हुए कहा, “फिलहाल के लिए मैं पूरी तरह से अपनी एक्टिंग पर ध्यान लगा रही हूं। प्लीज मुझे अभी एक्टिंग करने दीजिए, फोकस रहने दीजिए और कुछ दिलचस्प प्रोजेक्ट्स करने दीजिए। वैसे जिंदगी में कुछ भी हो सकता है, लेकिन अभी के लिए सिर्फ और सिर्फ एक्टिंग ही मेरी प्राथमिकता है।”

    2020 में आई थी रीवा की पहली फिल्म

    बता दें, रीवा किशन ने साल 2020 में फिल्म ‘सब कुशल मंगल’ (Sab Kushal Mangal) से बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसमें उनके साथ प्रियांक शर्मा और अक्षय खन्ना नजर आए थे। वहीं, वह बी अपने पिता की तरह इंटरनेट पर वीडियो शेयर करती रहती हैं जिसे लोग पसंद भी करते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सुनीता आहूजा ने खोला राज! बताया क्यों वापस ली तलाक की अर्जी

    August 21, 2026

    एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का छलका दर्द, कहा-मैं देशद्रोही नहीं हूं, दुनिया मुझे गद्दार समझती है

    August 21, 2026

    …अक्षय खन्ना का ‘शुक्राचार्य’ अवतार

    August 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.