Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में हुए विविध कार्यक्रम
    • नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण
    • विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम
    • मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन के दो दिवसीय ‘संवाद’ कार्यक्रम के समापन समारोह में हुए शामिल
    • BREAKING:छत्तीसगढ़ वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले में बड़ा हादसा टला काफिले में घुसी तेज रफ्तार कार, पीए समेत 6 लोग घायल…
    • तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पुरानी यादें : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल
    • ‘जिस रिश्ते में प्यार की कद्र न हो’, मां ने कही थे ये बात, अगले दिन पति-बेटा खाई में गिरे, खुद भी लगाई छलांग
    • आपत्तिजनक हालत में नहाते हुए दिखा स्कूल का Principal  निलंबित, तैरना सिखाने के बहाने छात्राओं को ले गया बांध
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»Drishyam 4: नई कहानी के साथ ‘जॉर्जकुट्टी’ बनकर फिर लौटेंगे मोहनलाल
    मनोरंजन

    Drishyam 4: नई कहानी के साथ ‘जॉर्जकुट्टी’ बनकर फिर लौटेंगे मोहनलाल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Drishyam 4 Confirmed: अगर आपको लगा था कि ‘दृश्यम 3’ के साथ जॉर्जकुट्टी की कहानी खत्म हो गई, तो जरा रुकिए. मेकर्स के पास अभी एक और कहानी बाकी है. मोहनलाल की सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ का चौथा पार्ट बनने जा रहा है. प्रोड्यूसर एंटनी पेरुंबावूर ने खुद ‘दृश्यम 4’ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.

    हाल ही में Mazhavil Manorama Awards में एंटनी पेरुंबावूर ने ‘दृश्यम 4’ को लेकर बात की. उन्होंने साफ कर दिया कि फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म जरूर बनाई जाएगी. खास बात ये है कि प्रोड्यूसर ने इसे सिर्फ एक आइडिया नहीं बताया, बल्कि पूरे भरोसे के साथ चौथे पार्ट के बनने की बात कही.

    यानी जॉर्जकुट्टी की जिंदगी में अभी एक और ट्विस्ट आना बाकी है. अब फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगली फिल्म में कहानी किस नए मोड़ पर पहुंचेगी.

    दृश्यम 4’ का ऐलान ‘दृश्यम 3’ की रिलीज के कुछ महीनों बाद हुआ है. फिल्म 21 मई को थिएटर्स में आई थी और मोहनलाल ने एक बार फिर जॉर्जकुट्टी बनकर वापसी की थी.

    फिल्म ने रिलीज के कुछ ही दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. हालांकि, ऑडियंस से इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की पकड़ अच्छी रही. भारत में करीब 110 करोड़ रुपये कमाने के साथ फिल्म ने वर्ल्डवाइड 239.83 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और ब्लॉकबस्टर साबित हुई.

    Drishyam 3 Plot: आखिर क्यों खास है जॉर्जकुट्टी की कहानी?

    ‘दृश्यम’ की पूरी कहानी जॉर्जकुट्टी और उसके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है. जॉर्जकुट्टी कोई सुपरहीरो नहीं है, बल्कि एक आम आदमी है. लेकिन जब उसका परिवार एक बड़ी मुसीबत में फंसता है, तो वह अपने दिमाग और सूझबूझ से उन्हें बचाने की कोशिश करता है.

    यही इस फ्रेंचाइजी का सबसे बड़ा गेम है. हर बार कहानी ऐसी जगह पहुंचती है, जहां दर्शक सोचने लगते हैं कि अब जॉर्जकुट्टी कैसे बचेगा?

    Drishyam 4 की कहानी पर पहले ही हो चुकी है चर्चा

    दिलचस्प बात ये है कि ‘दृश्यम 4’ की चर्चा अचानक शुरू नहीं हुई है. डायरेक्टर जीतू जोसेफ पहले भी इस बारे में बात कर चुके हैं. उन्होंने बताया था कि एंटनी पेरुंबावूर हर पार्ट के बाद उनसे अगली कहानी के बारे में सोचने के लिए कहते रहे हैं.

    पहली फिल्म के बाद दूसरे पार्ट का आइडिया आया. फिर दूसरे पार्ट के दौरान तीसरी फिल्म की तैयारी शुरू हुई. अब प्रोड्यूसर का फोकस चौथे पार्ट पर है.

    बस बॉक्स ऑफिस के चक्कर में नहीं बनेगी फिल्म

    जीतू जोसेफ सिर्फ इसलिए चौथा पार्ट नहीं बनाना चाहते कि ‘दृश्यम 3’ ने अच्छा बिजनेस किया था. उनके लिए सबसे जरूरी है कि अगली कहानी में भी वही दम हो, जो इस फ्रेंचाइजी की पहचान रही है.

    यानी मेकर्स सिर्फ ‘दृश्यम’ का नाम आगे बढ़ाने के लिए फिल्म नहीं लाएंगे. पहले जॉर्जकुट्टी और उसके परिवार की कहानी को सही तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा. कहानी पक्की और दमदार हुई, तभी फिल्म आगे बढ़ेगी.

    Drishyam 4 Release Date: अब असली सवाल- कब आएगी ‘दृश्यम 4’?

    फिलहाल मेकर्स ने ‘दृश्यम 4’ की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है. डायरेक्टर जीतू जोसेफ भी कहानी को लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहते. ऐसे में फिल्म की रिलीज में अभी वक्त लग सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    “मुझे पॉलिटिक्स बेहद पसंद है “, रवि किशन की बेटी रीवा ने राजनीति में एंट्री पर दिया बयान…

    August 22, 2026

    सुनीता आहूजा ने खोला राज! बताया क्यों वापस ली तलाक की अर्जी

    August 21, 2026

    एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का छलका दर्द, कहा-मैं देशद्रोही नहीं हूं, दुनिया मुझे गद्दार समझती है

    August 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.