MP desk: मध्यप्रदेश के छतरपुर में से प्रशासनिक भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। यहां एक पटवारी का 2000 रूपए रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ है। बताया गया कि किसी मामले में जांच रिपोर्ट के एवज में घूस मांगी थी। वीडियो सामने आने के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मचा है।
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला जिले के गौरिहार जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत खैरा कसार मौजा का है। यहां कार्यालय में पदस्थ पटवारी का कथित तौर पर रू 2,000 की रिश्वत लेते हुए एक वीडियो सामने आया है। जोकि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक, पीड़ित से किसी मामले की जांच रिपोर्ट लगाने के एवज में पटवारी ने दो हजार रुपये घूस मांगी थी। हालांकि वायरल वीडियो की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।
रिश्वतखोरी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय लोगों और ग्रामीणों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी पटवारी के खिलाफ वरिष्ठ अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और कड़े दंडात्मक कदम उठाने की मांग की है। वहीं, मामला संज्ञान में आने के बाद राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी अब मामले की पड़ताल में जुट गए हैं।

