Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • BREAKING:पेट्रोल में एथनॉल की मात्रा दर्शाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार
    • मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और सीएमडीसी के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनी से 11 कर्मियों की भावभीनी विदाई
    • खनिज उत्पादन तक सीमित नहीं रहेगा छत्तीसगढ़, अन्वेषण से एडवांस मैन्युफैक्चरिंग तक विकसित होगी पूरी वैल्यू चेन – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • रायपुर के नंदनवन का 50 करोड़ से होगा कायाकल्प
    • महतारी के आशीष से, राखी के विश्वास से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर पहल
    • जशपुर में आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए 5.49 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति
    • विष्णु भैया की योजना बनी सावित्री का सहारा, आर्थिक चिंता से मिली राहत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, August 31
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»अजय देवगन आज से ‘क्राइम पेट्रोल: क्राइम का करंट’ के स्पेशल होस्ट के तौर पर नजर आएंगे
    मनोरंजन

    अजय देवगन आज से ‘क्राइम पेट्रोल: क्राइम का करंट’ के स्पेशल होस्ट के तौर पर नजर आएंगे

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली/टीम डिजिटल। टेलीविजन के चर्चित क्राइम शो ‘क्राइम पेट्रोल’ का नया सीजन दर्शकों के लिए खास होने वाला है। लंबे समय से अपराध की सच्ची घटनाओं से प्रेरित कहानियां पेश करने वाले इस शो में अब बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की एंट्री होने जा रही है। अभिनेता शो के नए एडिशन ‘क्राइम पेट्रोल: क्राइम का करंट’ के स्पेशल होस्ट के तौर पर नजर आएंगे।

    ‘क्राइम पेट्रोल: क्राइम का करंट’ का प्रीमियर आज यानी 31 अगस्त 2026 को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और Sony LIV पर होगा। अजय देवगन अपनी खास स्क्रीन प्रेजेंस के साथ दर्शकों को उन कहानियों से रूबरू कराएंगे, जो वास्तविक अपराध मामलों से प्रेरित होंगी।

    अपराध की कहानियों के जरिए जागरूक करेंगे अजय
    शो के साथ जुड़ने को लेकर अजय देवगन ने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा दिलचस्प यह बात लगती है कि शो की कहानियां अपराध के वास्तविक मामलों से प्रेरित हैं। उनके मुताबिक, इनमें से कुछ घटनाएं बेहद चौंकाने वाली होती हैं, क्योंकि ये दिखाती हैं कि हमारे आसपास की दुनिया में किस तरह की चीजें हो सकती हैं और कभी-कभी अपराध में ऐसे लोग भी शामिल होते हैं, जिन पर कोई शक तक नहीं करता।

    अजय ने यह भी कहा कि इन मामलों को सुलझाने में पुलिस और जांच टीमों की मेहनत और लगातार प्रयास देखने को मिलते हैं। उनके लिए यह शो सिर्फ मनोरंजन या दिलचस्प कहानियां पेश करने तक सीमित नहीं है, बल्कि दर्शकों को जागरूक करने का काम भी करता है।

    किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें
    अजय देवगन के मुताबिक, ऐसे मामलों को देखने से लोगों को अपने आसपास की परिस्थितियों को लेकर ज्यादा सतर्क रहने में मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा कि यह शो लोगों को ज्यादा जागरूक और सावधान करता है और याद दिलाता है कि किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए। अभिनेता ने माना कि यह जागरूकता हर उम्र के लोगों के लिए जरूरी है, चाहे वे युवा हों, परिवार हों या बुजुर्ग।

    टीवी पर नए अंदाज में नजर आएंगे अजय देवगन
    हिंदी सिनेमा में कई यादगार किरदार निभा चुके अजय देवगन अब टेलीविजन पर एक अलग जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगे। ‘क्राइम पेट्रोल’ देश की चर्चित क्राइम फ्रेंचाइजी में से एक है और अब अजय के जुड़ने से इसके नए सीजन को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    परिणीति के बेटे नीर के साथ प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस ने मनाई अपनी पहली राखी…

    August 30, 2026

    पहले दिन सिर्फ 8 लाख, अब 18 Cr पार, सुपरहिट बनी ‘हनुमान अंश’

    August 29, 2026

    ‘कुछ सीमाएं होनी चाहिए…’ कृति सेनन के रक्षा बंधन एड पर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा की मां

    August 28, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.