Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संस्कृत सप्ताह समापन एवं मेधावी छात्र अलंकण समारोह आज दिनांक 31.08.2026
    • वर्तमान पर फोकस करें, निरंतर सीखते रहें और समाज के लिए योगदान दें-श्री डेका
    • राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग
    • केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के रायपुर प्रवास के दौरान मुलाकात करेंगे अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा
    • छत्तीसगढ़ में यूसीसी पर व्यापक मंथन: बस्तर से सरगुजा तक की उठी आवाज
    • थलपति विजय ने खुद खोले मेट्टूर बांध के द्वार, कावेरी नदी का पानी 12 जिलों के किसानों तक पहुंचेगा
    • छत्तीसगढ़ प्रदेश में मजबूत हो रहा पावर ट्रांसमिशन नेटवर्क, बेमेतरा में नया 132 केवी उपकेंद्र ऊर्जीकृत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, September 1
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»“मतभेद के चलते रुका काम, कोई बाहरी दबाव नहीं”, सोनिया गांधी की आत्मकथा के भारत में प्रकाशन पर पेंगुइन इंडिया का बड़ा बयान
    राष्ट्रीय

    “मतभेद के चलते रुका काम, कोई बाहरी दबाव नहीं”, सोनिया गांधी की आत्मकथा के भारत में प्रकाशन पर पेंगुइन इंडिया का बड़ा बयान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर चला रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते सोमवार को पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने कहा कि किताब के प्रकाशन का काम रुक गया है। क्योंकि प्रकाशक और लेखिका के प्रतिनिधियों के बीच एक विशेष मुद्दे को लेकर गतिरोध बना हुआ है। प्रशासक ने यह बात साफ तौर पर कहा है कि इस फैसले में किसी भी बाहरी दवाब का हाथ नहीं है।

    10 नवंबर को रिलीज होगी दुनिया भर में सोनिया गांधी की किताब

    प्रकाशन कंपनी पेंगुइन इंडिया ने बताया कि यह असहमति ‘बिनालॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ़ लव’ (Belonging: A Journey of Love) की सामान्य एडिटोरियल समीक्षा के दौरान सामने आई, जिसे वह प्रकाशित करने के लिए बहुत उत्सुक थे। भारत में यह स्पीष्टकरण पेंगुइन की तरफ से तब आया जब यह किताब 10 नवंबर को दुनिया भर में रिलीज होगी। भारत में इसके प्रकाशन को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया।

    सरकार की ओर से बनाया गया दबाव : कांग्रेस

    कांग्रेस नेताओं ने सरकार की ओर दबाव बनाने और अभिव्यक्ति की आजादी रोकने का आरोप लगाया। हालांकि, प्रकाशन संस्था ने कहा कि कुछ बदलावों पर सहमति बनी और कुछ पर हमने लेखिका की बात मान ली। लेकिन अंततः एक खास मुद्दे पर सहमति नहीं बन सकी। PRHI की प्रवक्ता पल्लवी नारायण ने कहा कि पब्लिशिंग हाउस इस आत्मकथा को लाने के लिए बहुत उत्सुक था और इसे मुश्किल से हासिल की गई उपलब्धि बताया।

    नारायण ने PTI को दिए एक खास बयान में कहा कि हमें लगता है कि आने वाली आत्मकथा ‘बिनालॉन्गिंग’ (Belonging) के बारे में कुछ गलतफहमियों को दूर करना हमारे लिए जरूरी है। यह एक ऐसी किताब है जिसे हम पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया में प्रकाशित करने के लिए बहुत उत्सुक थे, क्योंकि यह मुश्किल से हासिल की गई उपलब्धि थी। पब्लिशर ने कहा कि पांडुलिपि (मैन्युस्क्रिप्ट) अपनी ‘सामान्य संपादकीय प्रक्रिया’ से गुजरी थी, जिसके दौरान कई मुद्दे उठाए गए और लेखिका के प्रतिनिधियों के साथ उन पर चर्चा की गई। कुछ प्रस्तावित बदलाव स्वीकार किए गए, जबकि अन्य मामलों में पेंगुइन इंडिया ने लेखिका का पक्ष स्वीकार किया।

    अनसुलझे मुद्दे ने ही प्रकाशन प्रक्रिया को रोक दिया: PRHI प्रवक्ता

    PRHI के अनुसार, आखिरकार उस अनसुलझे मुद्दे ने ही प्रकाशन प्रक्रिया को रोक दिया। इसके बाद लेखिका की टीम ने पब्लिशर को सूचित किया कि वे प्रकाशन के साथ आगे नहीं बढ़ना चाहते। उन्होंने कहा कि हमने उनके फैसले का सम्मान किया। प्रकाशक ने कहा कि चूंकि किताब की सामग्री गोपनीय है और एम्बार्गो के तहत है, इसलिए किसी भी तरह का बाहरी दबाव नहीं था। PRHI ने अपने कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ी बाध्यताओं और लेखक की गोपनीयता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का हवाला देते हुए कहा, ‘चूंकि हम एक समझौते से बंधे हैं और लेखिका की गोपनीयता हमारे लिए सबसे ज़रूरी है, इसलिए हम उस वजह का खुलासा नहीं करेंगे जिसकी वजह से गतिरोध पैदा हुआ।’

    पब्लिशिंग हाउस ने मैन्युस्क्रिप्ट की जांच-पड़ताल करने के अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि एडिटोरियल मूल्यांकन, सवाल पूछना, तथ्यों की जांच और सुझाव देना एक पब्लिशर के तौर पर उनकी जिम्मेदारी का हिस्सा था। बता दें कि राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि पेंगुइन इंडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, RSS और मोदी सरकार के कार्यकाल में भारतीय क्षेत्र पर चीन के कब्जे से जुड़े हिस्सों को हटाने के लिए दबाव डाला गया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल का छत्तीसगढ़ दौरा: एम्स रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

    September 1, 2026

    हवा में ही गोवा से दिल्ली जा रही IndiGo विमान का इंजन हुआ फेल, हुई इमरजेंसी लैंडिंग

    September 1, 2026

    महिला पहलवानों के आरोपों पर बृजभूषण शरण सिंह का बयान, कहा-‘उन्होंने मुझे मशहूर कर दिया’

    August 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.