Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एम्स रायपुर का तीसरा दीक्षांत समारोह,छत्तीसगढ़ अतीत के अंधकार से निकलकर विकास और प्रगति के नए युग की ओर अग्रसर – उपराष्ट्रपति
    • एक लाख रुपये के बॉन्ड से बेटी की शिक्षा और भविष्य को मिला आर्थिक संबल
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न
    • बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी, ‘जल संचय जन भागीदारी’ के तीसरे चरण में देश में प्रथम
    • छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा
    • 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • श्री विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला
    • करेले की उन्नत खेती से चमकी किसान नारायण प्रसाद वर्मा की किस्मत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, September 2
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»डीएमके सरकार में किसानों-शिक्षकों पर दर्ज केस वापस होंगे, CM विजय के ऐलान पर विधानसभा में घमासान
    मुख्य समाचार

    डीएमके सरकार में किसानों-शिक्षकों पर दर्ज केस वापस होंगे, CM विजय के ऐलान पर विधानसभा में घमासान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तमिलनाडु की टीवीके सरकार ने बुधवार को पिछली डीएमके सरकार के कार्यकाल के दौरान शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले किसानों और शिक्षकों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने का ऐलान किया। हालांकि, सरकार के इस फैसले के बाद विधानसभा में राजनीतिक घमासान शुरू हो गया। विपक्ष ने फैसले की मंशा पर सवाल उठाते हुए मांग की कि नई सरकार के कार्यकाल में प्रदर्शन करने वाले किसानों पर दर्ज मामलों में भी इसी तरह की राहत दी जाए। मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने विधानसभा में नियम 110 के तहत यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि मई 2021 से अप्रैल 2026 के बीच किसानों और शिक्षकों के खिलाफ आजीविका, अधिकारों और कल्याण से जुड़े मुद्दों को लेकर किए गए शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के दौरान दर्ज मामलों को वापस लिया जाएगा।

    इस दौरान सीएम विजय ने कहा कि यह फैसला कानून के दायरे में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने के अधिकार की रक्षा के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने इसे मानवीय और लोकतांत्रिक कदम बताते हुए कहा कि इससे लोकतांत्रिक अधिकार मजबूत होंगे और सरकार तथा जनता के बीच भरोसा बढ़ेगा।

    किन किसानों को मिलेगा फायदा?

    सरकार के फैसले से तिरुवन्नामलाई में प्रस्तावित SIPCOT औद्योगिक क्षेत्र के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसानों को राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस आंदोलन में शामिल कुछ किसानों पर गुंडा एक्ट के तहत भी मामले दर्ज किए गए थे।

    इसके अलावा प्रस्तावित परंदूर एयरपोर्ट के खिलाफ लंबे समय तक आंदोलन करने वाले किसानों पर दर्ज मामलों को भी वापस लिया जाएगा। प्रदर्शनकारी इस परियोजना का विरोध करते हुए कृषि भूमि, जलस्रोतों और अपनी आजीविका पर पड़ने वाले संभावित असर का मुद्दा उठाते रहे हैं। वहीं, अपनी मांगों और अधिकारों को लेकर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों के खिलाफ दर्ज मामलों में भी सरकार राहत देगी।

    विधानसभा में फैसले को लेकर विपक्ष का विरोध

    सरकार की घोषणा के बाद विधानसभा में विपक्षी दलों ने सवाल उठाए। डीएमके के सचेतक ईवी वेलु ने आरोप लगाया कि सरकार के इस फैसले के पीछे छिपी हुई राजनीतिक मंशा है।

    पूर्व मंत्री एमआरके पन्नीरसेल्वम ने सवाल किया कि क्या सरकार पिछले करीब 100 दिनों के दौरान फसल ऋण समेत अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने वाले किसानों पर दर्ज मामलों को भी वापस लेगी।

    इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर ने हस्तक्षेप करते हुए वेलु की आपत्ति को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा के नियमों के तहत ही यह घोषणा की है।

    उदयनिधि ने सरकार के दावे पर उठाए सवाल

    विधानसभा में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने पीडब्ल्यूडी मंत्री आधव अर्जुन के उस दावे पर भी सवाल उठाया, जिसमें इसे किसानों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने की दिशा में तमिलनाडु सरकार का पहला कदम बताया गया था।

    उदयनिधि ने कहा कि पिछली डीएमके सरकार ने हाइड्रोकार्बन और मीथेन परियोजनाओं, कुडनकुलम परमाणु संयंत्र, नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले किसानों और कार्यकर्ताओं पर दर्ज 5,000 से अधिक मामले वापस लिए थे।

    उन्होंने सत्तापक्ष पर निशाना साधते हुए मौजूदा मंत्री वन्नियारसु का भी उल्लेख किया। उदयनिधि ने कहा कि कुडनकुलम आंदोलन के दौरान वन्नियारसु पर भी मामला दर्ज हुआ था और वह इस बात के जीते-जागते उदाहरण हैं कि पिछली सरकार ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लिए थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जांच करने वाले ED अधिकारी के खिलाफ CJI को भेज दिया ईमेल, कर्नाटक हाई कोर्ट ने ठोका 1 लाख का जुर्माना

    September 2, 2026

    राम मंदिर ट्रस्ट में तीन नए ट्रस्टी, इन नामों पर लगी मुहर

    September 2, 2026

    दिल्ली SIR: 33 लाख मतदाताओं को मिलेगा नोटिस

    September 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.