Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
    • छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…
    • 17 वर्षीय लड़की से कथित गैंगरेप और हत्या का सनसनीखेज मामला खेत में पड़ी थी लाश, कुत्ते नोच रहे थे शरीर,3 नाबालिगों सहित 4 अरेस्ट…
    • प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज
    • मुंगेली में ‘सेवा संकल्प अभियान’: केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों संग प्रज्वलित किया ‘आशीर्वाद का दीया’
    • BREAKING : CGPSC-2025 का इंटरव्यू स्थगित: 20 सितंबर से होने थे 265 पदों के लिए साक्षात्कार
    • लोकभवन में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
    • मुक्ताकाशी मंच में सजेगी काव्य की महफिल, नामचीन कविगण करेंगे रचनाओं का पाठ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»‘हिमांशु हमें मार रहा है’.. महिला ने बेटे को फोन कर कहा, घर आकर देखा तो मिले मां-बेटी के शव, साथ रहने वाला युवक फरार
    मुख्य समाचार

    ‘हिमांशु हमें मार रहा है’.. महिला ने बेटे को फोन कर कहा, घर आकर देखा तो मिले मां-बेटी के शव, साथ रहने वाला युवक फरार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सूरत। शहर के पुणागाम क्षेत्र में रेशमा चौकड़ी के पास शिवनगर सोसायटी में एक ही घर से मां और 19 वर्षीय बेटी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस का आला काफिला मौके पर पहुंचा और शवों को कब्जे में लेकर स्मीमे अस्पताल में फोरेंसिक पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति ने उनके साथ पिछले डेढ़-दो साल से रह रहे युवक हिमांशु सिंह पर दोनों की हत्या करने का आरोप लगाया है। वारदात के बाद से आरोपी युवक फरार है और मृतका मां-बेटी के मोबाइल फोन भी गायब हैं।

    जानकारी के अनुसार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अयोध्या निवासी अवधेश श्रीवास्तव सूरत में हीरा श्रमिक हैं। वे पत्नी जशादेवी (40), बेटी मुस्कान (19) और तीन बेटों के साथ शिवनगर सोसायटी में रहते हैं। घटना के समय जुड़वां बेटे आदित्य और अंश स्कूल गए हुए थे, जबकि 18 वर्षीय बेटा आकाश निजी कंपनी में ड्यूटी पर था। घर में उस समय जशादेवी और मुस्कान ही मौजूद थीं।

    फोन पर मां ने कहा- ‘हिमांशु हमें मार रहा है’

    मामले में सबसे अहम जानकारी मृतका के बेटे आकाश ने पुलिस को दी है। आकाश के अनुसार, दोपहर के समय उसकी मां जशादेवी का फोन आया था। वह काफी घबराई हुई थीं। उन्होंने फोन पर कहा, ‘हिमांशु सिंह हमें मार रहा है।’ मां की बात सुनकर आकाश तुरंत दफ्तर से घर के लिए रवाना हो गया। हालांकि, सहारा दरवाजा क्षेत्र में भारी ट्रैफिक जाम के कारण वह रास्ते में फंस गया। जब वह घर पहुंचा तो बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा थी। घर के अंदर उसकी मां और बहन के शव पड़े थे। घटना के बाद से जशादेवी और मुस्कान के मोबाइल फोन भी नहीं मिले हैं।

    डेढ़ साल से परिवार के साथ रह रहा था हिमांशु

    मृतका के पति अवधेश श्रीवास्तव ने पुलिस के समक्ष हिमांशु सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक, हिमांशु पिछले करीब डेढ़ से दो साल से परिवार के साथ रह रहा था। कुछ दिन पहले उसका परिवार के साथ विवाद हुआ था। इस दौरान हिमांशु ने आकाश को जान से मारने की धमकी भी दी थी। अवधेश का कहना है कि परिवार ने उस समय उसकी धमकी को गंभीरता से नहीं लिया। अब मां-बेटी की मौत के बाद परिजनों का शक हिमांशु पर गहरा गया है। घटना के बाद से हिमांशु फरार है।

    पोस्टमार्टम में नहीं मिले चोट के निशान

    मामले की जांच में एक और पेचीदा तथ्य सामने आया है। फोरेंसिक विभाग के डॉक्टर संदीप रालोटी की प्राथमिक जांच के अनुसार, दोनों शवों के शरीर पर किसी तरह के चोट या हाथापाई के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में मौत की वास्तविक वजह को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस अब पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

    आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें गठित

    घटना के बाद पुलिस ने हिमांशु सिंह की तलाश के लिए कई टीमें गठित की हैं। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। इसके अलावा मोबाइल लोकेशन और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल मामले में हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। आरोपी के पकड़े जाने, सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों की जांच तथा फोरेंसिक पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट के बाद ही मां-बेटी की मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…

    September 18, 2026

    कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान पुलिस वॉलंटियर्स भगवा रंग की ड्रेस में होंगे तैनात,  89 लाख का टेंडर जारी

    September 16, 2026

    वकील को कोर्ट में नशे में आने और जज पर चिल्लाने के आरोप में सुनाई सजा, लगाया 2000 रुपये का जुर्माना

    September 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.