Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मिर्जापुर: द मूवी’, 3 बजे तक 65 करोड़ पार कलेक्शन
    • 6 पौधों को रोज की डाइट में करें शामिल, शरीर में नहीं होगी पोषक तत्वों की कमी
    • अयूब-किओंग की जोड़ी को हराकर सात्विक-चिराग चाइना मास्टर्स के फाइनल में पहुंचे
    • ममदानी ने अल-कायदा की पैरवी करने वाले वकील को दिया 9/11 का प्रतीकात्मक पेन, फूटा लोगों का गुस्सा
    • छत्तीसगढ़ में RTE दाखिले की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सत्र 2027-28 की प्रक्रिया 6 महीने पहले होगी पूरी
    • रायपुर: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, महिला की मौत, 3 गंभीर
    • डायमंड लीग खिताब जीतने वाले पहले श्रीलंकाई बने रुमेश पथिरगे ने रचा इतिहास…
    • राष्ट्रपति ने सारंगढ़- बिलाईगढ़ की शिक्षिका सुनीता यादव को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, September 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»कास्ट-सरनेम के आधार पर किसी को डिस्क्रिमिनेट न किया जाए, BJP विधायक मैथिली ठाकुर ने आरक्षण पर Gen-Z को दिया मैसेज
    मुख्य समाचार

    कास्ट-सरनेम के आधार पर किसी को डिस्क्रिमिनेट न किया जाए, BJP विधायक मैथिली ठाकुर ने आरक्षण पर Gen-Z को दिया मैसेज

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ‘लोग चाहते हैं कि मैं आरक्षण पर बोलूं. आज लगभग हर घर में आरक्षण को लेकर चर्चा हो रही है. इस बारे में मैं क्लियर और सिंपल सोचती हूं’. यह बात अलीनगर की विधायक मैथिली ठाकुर ने कही. देश और बिहार की सियासत में आरक्षण के मुद्दे पर जमकर बयानबाजी हो रही है. कई तरह के तर्क भी सामने आ रहे हैं.

    सोशल मीडिया के जरिए रखी अपनी बात

    ऐसे में बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने सोशल मीडिया के जरिए आरक्षण को लेकर अपने विचार शेयर किए. इस दौरान उन्होंने अपनी बात को किसी एक पक्ष के समर्थन या विरोध तक सीमित नहीं रखा, बल्कि Gen-Z को खास मैसेज भी दिया. मैथिली ठाकुर ने कहा, भारत में लंबे समय तक कुछ समुदायों के साथ असमानता और भेदभाव हुआ है. ऐसे में उन्हें बराबरी का व्यवहार, अवसर और उचित प्रतिनिधित्व मिलना जरूरी है. इसे सुनिश्चित करना हर भारतीय की जिम्मेदारी है.

    मैथिली ने Gen-Z पर दिया खास जोर

    मैथिली ठाकुर की बात यहीं खत्म नहीं होती. वह कहती हैं कि अगर किसी दूसरे वर्ग के युवा को किसी नीति को लेकर वास्तविक चिंता है, तो उसकी बात सुनना भी उतना ही जरूरी है. ऐसे में बहस केवल आरक्षण के पक्ष या आरक्षण के विरोध तक सीमित नहीं होनी चाहिए.

    मैथिली ठाकुर ने Gen-Z की भूमिका पर खास जोर दिया. उन्होंने कहा कि आज का युवा यह नहीं चाहेगा कि सिर्फ उसके कास्ट या सरनेम की वजह से उसके साथ अलग व्यवहार किया जाए और आने वाले 100 सालों के बाद फिर से डिस्क्रिमिनेशन की कहानी सुनाई जाए. इसलिए कानून ऐसा होना चाहिए जिस पर भारत के हर एक युवा को भरोसा हो.

    PM मोदी के लक्ष्य से भी जोड़ा

    मैथिली का संदेश साफ था कि जरूरत है युवा एक-दूसरे को सुनें, समझें और साथ खड़े हों. ऐसा नया भारत बनाने की जरूरत है जहां किसी भी कास्ट, सरनेम या पहचान के आधार पर भेदभाव न हो और हर वर्ग आगे बढ़ सके. इस दौरान मैथिली ठाकुर ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य से भी जोड़ा. उन्होंने कहा कि इस सपने को पूरा करने के लिए Gen-Z को साथ आगे बढ़ना होगा, ताकि न कोई वर्ग खुद को पीछे महसूस करे और न किसी के साथ भेदभाव हो.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मेहनत को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान,अकेले नदी साफ करने वाले बिट्टू को नीदरलैंड से जॉब-ऑफर,क्रिकेटर पीटरसन भी हुए मुरीद…

    September 6, 2026

    शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी-उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा

    September 5, 2026

    निशु आजाद के पिता पर हमले का आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज हिरासत में, बुलंदशहर में पुलिस कर रही पूछताछ

    September 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.