Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • श्रद्धा से लेकर कृति तक: बिजनेस में भी बॉस हैं ये 10 सितारे; हर दिन छापते हैं करोड़ों! किसका ब्रांड है सबसे कीमती?
    • हिमाचल में आरएसएस स्कूलों की पैरवी, सांसद कंगना रनौत बोलीं- भाजपा की सरकार बनी तो लागू करेंगे योजना
    • पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी…
    • जन्माष्टमी के मौके पर दही-हांडी में खास उत्साह रहता है, इसी बीच एक बंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल यूजर्स बोले-हनुमान जी आए हैं…
    • इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करते समय भूल कर भी न करें ये 5 गलतियां…
    • रायपुर में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा युवा प्रकोष्ठ की प्रांतीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और युवा एकजुटता पर मंथन
    • दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान किशन का दोहरा शतक, ईस्ट जोन 5 विकेट पर 550 रन के पार
    • दो अलग-अलग सड़क हादसों में दर्शन कर तिरुपति से लौट रहे एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 7 लोगों की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, September 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»दुनिया का सबसे महंगा गद्दा, कीमत 7 करोड़ रुपये, घोड़े की पूंछ के बाल देते हैं आराम
    अजब गजब

    दुनिया का सबसे महंगा गद्दा, कीमत 7 करोड़ रुपये, घोड़े की पूंछ के बाल देते हैं आराम

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Trending: दुनिया का सबसे महंगा गद्दा स्वीडन की हेस्टेंस (Hastens) कंपनी बनाती है, जिसे 174 साल पहले सन 1852 में पेहर एडॉल्फ जानसन (Per Adolf Jansson) नाम के शख्स ने शुरू किया था. इस कंपनी को आज भी उनके वंशज चला रहे हैं. कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, आज वे 13 तरह के गद्दे बनाते हैं, जिसमें सबसे महंगा ग्रैंड विविडस (Grand Vividus) मॉडल है.  इसकी कीमत €656,990 (लगभग 7.3 करोड़ रुपये) है.

    घोड़े के बालों का इस्तेमाल

    आर्किटेक्चरल डाइजेस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस गद्दों को पूरी तरह से हाथों से तैयार किया जाता है, जिसमें 600 घंटे यानी 25 दिन का समय लगता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसके अंदर इस्तेमाल होने वाला मटेरियल है. इसमें किसी सिंथेटिक फोम के बजाय घोड़े की पूंछ के बाल,  कॉटन, ऊन और फ्लैक्स का इस्तेमाल होता है. घोड़े के बालों को पूरी तरह से नेचुरल प्रोसेस के जरिए घुमावदार छल्लों (Spirals) का आकार दिया जाता है, जिससे ये गद्दे के अंदर नेचुरल स्प्रिंग की तरह काम करते हैं, जिससे शरीर के हर हिस्से को बेहतरीन सपोर्ट मिलता है.

    गद्दे पर 25 साल की वारंटी

    इन बालों की खासियत यह होती है कि ये वेंटिलेशन का काम करते हैं, जिससे गद्दे में नमी (Moisture) जमा नहीं होती और सोते समय शरीर का तापमान एकदम सही बना रहता है. वहीं, कॉटन गद्दे को मजबूती है, ऊन इसकी लंबी उम्र तय करती है, जबकि फ्लैक्स स्टैटिक इलेक्ट्रिसिटी को बनने से रोकता है. इन्हीं सब वजहों से कंपनी इस गद्दे पर पूरे 25 साल की वारंटी देती है.

    455 किलोग्राम वजनी गद्दा

    कंपनी की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, 180×210 सेंटीमीटर साइज के इस बेड सेट का कुल वजन 455 किलोग्राम है, जो किसी छोटी कार के वजन के आधे के बराबर है. इसके पूरे सेट की कुल ऊंचाई 75 सेंटीमीटर है, जिसमें 7 सेमी का टॉप गद्दा, 27 सेमी का मुख्य गद्दा, 33 सेमी का बेस और इंटीग्रेटेड लेग्स वाला 8 सेमी का ग्रैंड विविडस पॉडियम शामिल है. इतना ही नहीं, इस बेड सेट के साथ आने वाला हेडबोर्ड (सिरहाना) भी किसी रॉयल आर्टवर्क जैसा है, इस विशाल हेडबोर्ड की ऊंचाई 145 सेंटीमीटर है. पैडिंग के साथ फ्रेम की गहराई 32 सेमी और नीचे के विंग की गहराई 55 सेमी है. कंपनी इसे बिना पैरों (Legs) के सीधे फर्श पर दीवार के सहारे टिकाकर रखने की सलाह देती है.

    शाही परिवार और सेलिब्रिटीज की पसंद

    हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज (Tom Cruise), पॉप क्वीन बियॉन्से (Beyoncé) और मशहूर रैपर ड्रेक (Drake) जैसी हस्तियां और कई शाही परिवार अपनी बेहतरीन नींद के लिए इसी कंपनी के गद्दों का इस्तेमाल करते हैं. आज, हैस्टन्स 45 से ज्यादा देशों में काम करती है. दुनिया भर के कई लग्ज़री होटलों में इसके बेड अच्छी नींद सुनिश्चित करते हैं.

    क्या इंडिया में भी मिलता है ये गद्दा?

    जी हां, इंडिया में उनके कुल 7 स्टोर्स हैं. दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी (Defence Colony) और एमजी रोड (MG Road) पर इनके स्टोर्स हैं. वहीं मुंबई में रहने वाले लोग वर्ली (Worli) स्थित इनके आलीशान स्टोर पर जाकर कस्टमाइज्ड स्लीप कंसल्टेशन ले सकते हैं. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जन्माष्टमी के मौके पर दही-हांडी में खास उत्साह रहता है, इसी बीच एक बंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल यूजर्स बोले-हनुमान जी आए हैं…

    September 7, 2026

    भारत का वो रहस्यमयी गांव, जहां 17 परिवार जानबूझकर बिना बिजली और मोबाइल के जी रहे हैं जिंदगी!

    September 6, 2026

    जहरीले नाग के सिर पर दिखी नागमणि! आखिर क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई

    September 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.