Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • श्रद्धा से लेकर कृति तक: बिजनेस में भी बॉस हैं ये 10 सितारे; हर दिन छापते हैं करोड़ों! किसका ब्रांड है सबसे कीमती?
    • हिमाचल में आरएसएस स्कूलों की पैरवी, सांसद कंगना रनौत बोलीं- भाजपा की सरकार बनी तो लागू करेंगे योजना
    • पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी…
    • जन्माष्टमी के मौके पर दही-हांडी में खास उत्साह रहता है, इसी बीच एक बंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल यूजर्स बोले-हनुमान जी आए हैं…
    • इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करते समय भूल कर भी न करें ये 5 गलतियां…
    • रायपुर में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा युवा प्रकोष्ठ की प्रांतीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और युवा एकजुटता पर मंथन
    • दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान किशन का दोहरा शतक, ईस्ट जोन 5 विकेट पर 550 रन के पार
    • दो अलग-अलग सड़क हादसों में दर्शन कर तिरुपति से लौट रहे एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 7 लोगों की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, September 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»भारत का वो रहस्यमयी गांव, जहां 17 परिवार जानबूझकर बिना बिजली और मोबाइल के जी रहे हैं जिंदगी!
    अजब गजब

    भारत का वो रहस्यमयी गांव, जहां 17 परिवार जानबूझकर बिना बिजली और मोबाइल के जी रहे हैं जिंदगी!

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Unique Village: अगर आपसे कहा जाए कि आज के समय में कोई बिना मोबाइल, इंटरनेट और बिजली के भी अपनी मर्जी से रह सकता है, तो शायद आप यकीन न करें, लेकिन आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले की एंथकापल्ली पहाड़ियों के बीच एक ऐसी जगह है, जहां कदम रखते ही लगता है जैसे वक्त कई सदी पीछे चला गया है. घने जंगलों और शांत वादियों के बीच बसे इस गांव का नाम है कुर्मा ग्रामम. यहां के लोगों ने जो लाइफस्टाइल चुनी है, उसने हर किसी को हैरान कर रखा है.

    60 एकड़ में फैली एक अलग ही दुनिया

    वीडियो के मुताबिक, इस गांव में कुल मिलाकर सिर्फ 17 परिवार रहते हैं. बाहर से देखने पर ये गांव किसी आम बस्ती जैसा लग सकता है, लेकिन इसके अंदर का सच बिल्कुल अलग है. यहां न तो किसी के हाथ में स्मार्टफोन दिखता है और न ही छतों पर डिश एंटीना. शाम होते ही जब बाकी शहर लाइटों से जगमगा उठते हैं, तब इस गांव में एक अलग ही नजारा देखने को मिलता है. लोग बिजली के बल्ब के बजाय अरंडी के तेल के दीए जलाकर रोशनी करते हैं.

    न पंखा न स्मार्टफोन, फिर भी खुश हैं इस गांव के लोग

    कहते हैं यहां के घर सीमेंट या लोहे के गार्टर से नहीं बने हैं. ग्रामीण अपने आशियाने मिट्टी, चूने, लकड़ी और पत्थरों से तैयार करते हैं. फर्श को खासतौर पर गोबर से लीपा जाता है, ताकि कीटाणु पास न फटकें. खाना पकाने के लिए यहां गैस सिलेंडर का इस्तेमाल पूरी तरह बंद है. महिलाएं मिट्टी के चूल्हों पर लकड़ी जलाकर खाना बनाती हैं, जिसकी महक पूरे गांव में फैली रहती है. वहीं साबुन की जगह रीठा या प्राकृतिक चीजें इस्तेमाल होती हैं. 

    तड़के 3 बजे से शुरू होता है अनोखा रूटीन

    सोशल मीडिया के मुताबिक, जैसे ही घड़ी में सुबह के साढ़े तीन बजते हैं, पूरा गांव एक साथ जाग जाता है. ब्राह्म मुहूर्त में गांव के सभी लोग नहा-धोकर एक जगह जमा होते हैं और दीए की धीमी रोशनी में भजन और ध्यान करते हैं. बच्चों के लिए यहां कोई कॉन्वेंट या आधुनिक स्कूल नहीं है. उन्हें गुरुकुल में बिठाकर वेदों, रामायण और भागवत गीता के साथ-साथ बेसिक अंग्रेजी और गणित का ज्ञान दिया जाता है. 2018 में शुरू हुए इस अभियान का मकसद सिर्फ इतना था कि लोग प्रकृति के करीब रहें और तनावमुक्त जिंदगी जिएं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जन्माष्टमी के मौके पर दही-हांडी में खास उत्साह रहता है, इसी बीच एक बंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल यूजर्स बोले-हनुमान जी आए हैं…

    September 7, 2026

    दुनिया का सबसे महंगा गद्दा, कीमत 7 करोड़ रुपये, घोड़े की पूंछ के बाल देते हैं आराम

    September 6, 2026

    जहरीले नाग के सिर पर दिखी नागमणि! आखिर क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई

    September 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.