Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ प्रवास के पश्चात रायपुर से हुईं रवाना
    • आदिवासी समाज की परंपरागत व्यवस्था सामाजिक एकता, न्याय और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु
    • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना की
    • उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर पीएम जनमन आवास में ठगी करने पर ठेकेदार शेख निजामुद्दिन उर्फ निक्की खान के विरुद्ध एफआईआर दर्ज
    • ‘अथ उद्यम’ से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगी नई पहचान, अब छोटे व्यवसाय बनेंगे सफल उद्यम
    • शासन के बल्क परचेस निर्णय से छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को मिली नई गति, संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास
    • PM मोदी ने राहुल गांधी को बताया ‘फेल प्रोडक्ट’, प्रियंका चतुर्वेदी ने किया बचाव, बोलीं देश के मुद्दों को उठा रहे
    • MP राज्यसभा उपचुनाव में बड़े ‘खेल’ की तैयारी! जीतू पटवारी के संपर्क में भाजपा के कई रूठे विधायक?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, October 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»जन्माष्टमी के मौके पर दही-हांडी में खास उत्साह रहता है, इसी बीच एक बंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल यूजर्स बोले-हनुमान जी आए हैं…
    अजब गजब

    जन्माष्टमी के मौके पर दही-हांडी में खास उत्साह रहता है, इसी बीच एक बंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल यूजर्स बोले-हनुमान जी आए हैं…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जन्माष्टमी के मौके पर भगवान कृष्ण के जन्म का उत्सव देशभर में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन देश में श्री कृष्ण की पूजा के साथ-साथ दही हांडी भी सजाई जाती और और उसे फोड़ने का कार्यक्रम रखा जाता है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.

    सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक बंदर तार के सहारे आगे बढ़ते हुए दही-हांडी तक पहुंच जाता है और फिर उसे तोड़ देता है. वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने इसे जन्माष्टमी से जोड़ते हुए मजेदार कमेंट्स किए हैं.

    तार पर चढ़कर दही-हांडी तक पहुंचा बंदर

    वायरल वीडियो में एक बंदर ऊपर से एक बिजली के तार पर चलता हुआ दिखाई पड़ता है. वह धीरे-धीरे आगे बढ़ता है और तारों के पास लटकी हुई दही-हांडी के पास पहुंच जाता है. इसके बाद बंदर हांडी को पकड़ने की कोशिश करता है और उसमें रखी माखन-मिश्री निकालकर खाने लगता है. बहुत देर तक इधर-उधर देखने के बाद दही-हांड़ी को फोड़ ही देता है. बंदर के इस अंदाज को देखकर ऐसा लगता है जैसे उसे भी दही-हांडी फोड़ने की जल्दी हो और वह भी इस उत्सव में शामिल होना चाहता हो. लोगों ने इस बंदर को हनुमानजी का रूप मानते हुए वीडियो पर मजेदार कमेंट्स किए.

    यूजर्स बोले- हनुमान जी आए हैं

    वीडियो पर कई यूजर्स ने बंदर को भगवान हनुमान से जोड़कर मजेदार कमेंट किए. एक यूजर ने लिखा, बंदर ने ही दही हांडी को तोड़ दिया, कान्हा जी आप कहां हो?. वहीं एक और यूजर ने मजाक करते हुए लिखा कि देखो कान्हा जी का मटका तोड़ने स्वयं हनुमान जी आ गए हैं. इन कमेंट्स ने वीडियो को और मजेदार बना दिया. कुछ लोगों ने लिखा आज कृष्णा ने हनुमानजी को भेजा है, आज तो मटकी हनुमानजी ही फोड़ेंगे. वहीं, एक यूजर ने बेहद मजकिया अंदाज में कहा, चलो काम तो टाइम पर हो रहा है. एक यूजर ने लिखा कि पूरा माखन खा लिया बंदर ने, जबकि दूसरे ने मजेदार अंदाज में लिखा, कान्हा ही कहीं बिजी थे तो उन्होंने हनुमान जी को भेजा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अमेरिकी यूट्यूबर कपल ने पहली बार वंदे भारत में किया सफर, बोले- ‘हमें ज्यादा उम्मीद नहीं थी’

    October 23, 2026

    भारत का सबसे अमीर गांव, बैंकों को करोड़ों का लोन देने की हैसियत रखते हैं यहां के किसान

    October 22, 2026

    अंतरिक्ष में दिखा चौंकाने वाला नजारा! ग्रहों को निगल गया तारा, फिर अचानक हो गया हरा, देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

    October 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.