Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • श्रद्धा से लेकर कृति तक: बिजनेस में भी बॉस हैं ये 10 सितारे; हर दिन छापते हैं करोड़ों! किसका ब्रांड है सबसे कीमती?
    • हिमाचल में आरएसएस स्कूलों की पैरवी, सांसद कंगना रनौत बोलीं- भाजपा की सरकार बनी तो लागू करेंगे योजना
    • पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी…
    • जन्माष्टमी के मौके पर दही-हांडी में खास उत्साह रहता है, इसी बीच एक बंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल यूजर्स बोले-हनुमान जी आए हैं…
    • इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करते समय भूल कर भी न करें ये 5 गलतियां…
    • रायपुर में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा युवा प्रकोष्ठ की प्रांतीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और युवा एकजुटता पर मंथन
    • दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान किशन का दोहरा शतक, ईस्ट जोन 5 विकेट पर 550 रन के पार
    • दो अलग-अलग सड़क हादसों में दर्शन कर तिरुपति से लौट रहे एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 7 लोगों की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, September 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»मॉडल जैसी लड़की, आधुनिक ड्रेस और फर्स्ट AC से शराब तस्करी,ट्रॉली बैग से मिले 75 लीटर ब्रांडेड शराब…
    मुख्य समाचार

    मॉडल जैसी लड़की, आधुनिक ड्रेस और फर्स्ट AC से शराब तस्करी,ट्रॉली बैग से मिले 75 लीटर ब्रांडेड शराब…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समस्तीपुर: बिहार में ट्रेन की फर्स्ट AC कोच से शराब तस्करी करने के मामले में कई चौंकाने वाले राज सामने आए है. लड़की के पिता भी शराब तस्करी से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं. पुलिस को शक है कि लड़की काफी पहले से शराब की इस तरह से तस्करी कर रही थी. लेकिन बीते दिनों मिली एक गुप्त सूचना पर उसका पूरा भांडा फूट गया. अब वो लड़की और उसके साथ गिरफ्तार लड़का दोनों जेल में है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है, लड़की कब से शराब की तस्करी कर रही थी. और दरभंगा में उसके खरीदार कौन थे?

    स्वतंत्रता सेनानी ट्रेन की फर्स्ट एसी से शराब तस्करी

    उसके दो सूटकेस से 75 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. शराब बरामदगी के बाद आरपीएफ और जीआरपी ने युवती के साथ एक युवक को भी गिरफ्तार कर लिया. लड़की से दिल्ली से जयनगर जाने वाली 12561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की फर्स्ट क्लास एसी कोच से सफर कर रही थी. 

    दरभंगा पहुंचना था, लेकिन समस्तीपुर में भी पकड़ा गई लड़की

    उसे दरभंगा जाना था. लेकिन उससे एक स्टेशन पहले समस्तीपुर में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि पुलिस को पहले से सूचना थी कि इस ट्रेन से एक लड़की शराब लेकर जा रही है. पुलिस को यह भी जानकारी थी कि लड़की फर्स्ट एसी से सफर कर रही है. 

    पुलिस पर रौब जमाने के लिए अंग्रेजी में बोल रही थी लड़की

    बस क्या था समस्तीपुर में ट्रेन पहुंचने से पहले से टीम तैयार थी. ट्रेन पहुंचते ही पुलिस ने फर्स्ट एसी की जांच शुरू की. इसी दौरान युवती के पास मौजूद दो सूटकेस की जांच की गई. सूटकेस खुलते ही उसमें ब्रांडेड विदेशी शराब की बोतलें मिलीं. जांच के दौरान लड़की पुलिस वालों पर रौब दिखाने के लिए अंग्रेजी में बोल रही थी.

    नेहा के ट्रॉली बैग से मिले 75 लीटर ब्रांडेड शराब

    लेकिन पुलिस पहले से जान रही थी, लिहाजा जांच के बाद करीब 75 लीटर लड़की के ट्रॉली बैग से मिले. गिरफ्तार युवती की पहचान समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के बारी निवासी नेहा झा (25 वर्ष) के रूप में हुई. उसके साथ हरियाणा के करनाल जिले के सदर थाना क्षेत्र के पुरूषोत्तम गार्डन मकान संख्या-12 के ईशान कुमार (31 वर्ष) को पकड़ा गया.

    बड़ी बहन के देवर के साथ शराब तस्करी करती पकड़ी गई नेहा

    मिली जानकारी के अनुसार ईशान नेहा की बड़ी बहन का देवर है. स्थानीय लोगों में चर्चा है कि नेहा का पूरा परिवार शराब के धंधे में लिप्त था. उसके पिता पकंज झा को भी पहले गिरफ्तार किया गया था. स्थानीय लोगों में चर्चा है कि शराब दरभंगा के डॉक्टरों के बीच सप्लाई होती थी. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच है. लोगों में भी इस मामले को लेकर खूब चर्चा है. 

    नेहा के पुराने रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

    जीआरपी इंस्पेक्टर बीरबल कुमार ने बताया कि नेहा की गिरफ्तारी शराब के साथ पहली बार हुई है. हालांकि पुलिस को आशंका है कि वह इससे पहले भी कई बार दिल्ली से शराब की खेप दरभंगा ला चुकी है. उसके पुराने रिकॉर्ड और कॉन्टैक्ट्स की जांच की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    हिमाचल में आरएसएस स्कूलों की पैरवी, सांसद कंगना रनौत बोलीं- भाजपा की सरकार बनी तो लागू करेंगे योजना

    September 7, 2026

    दो अलग-अलग सड़क हादसों में दर्शन कर तिरुपति से लौट रहे एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 7 लोगों की मौत

    September 7, 2026

    देर से घर लौटी घरवालों ने डांट दिया,इसी बात से नाराज दिल्ली में 13 साल की बच्ची ने की आत्महत्या…

    September 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.