Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आंतों की सेहत ठीक करनी है?, नाश्ते में खाएं ये 5 चीजें
    • राहुल को झटका,‘चौकीदार चोर है’ मामले में बांबे HC ने 2019 का सम्मन रद्द करने से किया इनकार
    • …स्मृति मंधाना आईसीसी टी-20 रैंकिंग में टॉप-5 में
    • 457 साल बाद दुनिया का नक्शा बदलने की तैयारी
    • छात्र पढ़ने निकले हैं, जान गंवाने नहीं
    • ‘डिब्बों’ में रहने की मजबूरी
    • 7.8 प्रतिशत विकास दर, लेकिन कहां है खुशहाली?
    • बिहान योजना ने दिया आजीविका का सहारा,मुर्गी पालन से दंतेवाड़ा की रामबती ने कमाए 25 हजार रुपये
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, September 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»CJP प्रदर्शन मामले में छात्र को नोटिस भेजने पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मांगा जवाब
    राष्ट्रीय

    CJP प्रदर्शन मामले में छात्र को नोटिस भेजने पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मांगा जवाब

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Judge and gavel in courtroom
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा में एक छात्र को जारी किए गए नोटिस को लेकर सख्त नाराजगी जताई है। यह नोटिस छात्र प्रदर्शन से जुड़े मामले में जारी किया गया था। कोर्ट ने सवाल उठाया कि जब सुप्रीम कोर्ट पहले ही छात्रों के खिलाफ किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा चुका है तो कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने नोटिस कैसे जारी कर दिया।

    मजिस्ट्रेट ऐसा करने की हिम्मत कैसे कर सकता है?

    यह मामला बुधवार को वरिष्ठ अधिवक्ता विश्वजीत भट्टाचार्य ने मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने उठाया। उन्होंने बताया कि गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के दूसरे वर्ष के एक छात्र को ग्रेटर नोएडा के कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने नोटिस भेजा था। नोटिस में छात्र से शांति बनाए रखने के लिए 5 लाख रुपये का निजी मुचलका भरने को कहा गया था। साथ ही 5-5 लाख रुपये की दो जमानतें देने का निर्देश दिया गया था।

    इस पर CJI सूर्यकांत ने सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने सवाल किया कि जब सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों के खिलाफ किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का स्पष्ट आदेश दिया था तो मजिस्ट्रेट ने नोटिस जारी कैसे कर दिया।

    प्रदर्शन में शामिल होने के लिए उकसाने का आरोप

    यह नोटिस छात्र अक्षत त्रिपाठी को जारी किया गया था। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने BNSS की धारा 126 और 135 के तहत कार्रवाई शुरू की थी। पुलिस ने आरोप लगाया था कि अक्षत विश्वविद्यालय के छात्रों के बीच सरकार विरोधी और भ्रामक बातें फैला रहे थे। उन पर छात्रों को प्रस्तावित छात्र प्रदर्शन में शामिल होने के लिए प्रेरित करने का भी आरोप लगाया गया था।

    पुलिस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि उनकी गतिविधियों से तनाव की स्थिति बन रही थी। इससे झगड़े और शांति भंग होने की आशंका जताई गई थी।

    कोर्ट ने अधिकारी से मांगा जवाब

    वरिष्ठ वकील ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि नोटिस बाद में वापस ले लिया गया था। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से छात्रों में डर का माहौल पैदा हो सकता है। CJI सूर्यकांत ने कहा कि नोटिस को रिकॉर्ड पर लाया जाए। कोर्ट इसके बाद संबंधित अधिकारी से इस कार्रवाई को लेकर स्पष्टीकरण मांगेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    राहुल को झटका,‘चौकीदार चोर है’ मामले में बांबे HC ने 2019 का सम्मन रद्द करने से किया इनकार

    September 9, 2026

    ‘त्योहार सबके लिए होते हैं, वो भी आ सकते हैं’, गरबा में मुस्लिमों की एंट्री पर VHP से अलग बोलीं अमृता फडणवीस

    September 9, 2026

    बढ़ने वाली है भारतीय सेना की ताकत, रक्षा मंत्रालय ने 1.1 लाख करोड़ रुपये के रक्षा सौदों को दी मंजूरी

    September 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.