Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
    • छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…
    • 17 वर्षीय लड़की से कथित गैंगरेप और हत्या का सनसनीखेज मामला खेत में पड़ी थी लाश, कुत्ते नोच रहे थे शरीर,3 नाबालिगों सहित 4 अरेस्ट…
    • प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज
    • मुंगेली में ‘सेवा संकल्प अभियान’: केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों संग प्रज्वलित किया ‘आशीर्वाद का दीया’
    • BREAKING : CGPSC-2025 का इंटरव्यू स्थगित: 20 सितंबर से होने थे 265 पदों के लिए साक्षात्कार
    • लोकभवन में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
    • मुक्ताकाशी मंच में सजेगी काव्य की महफिल, नामचीन कविगण करेंगे रचनाओं का पाठ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»विश्वकर्मा पूजा कब है, 17 या 18 सितंबर? जानें सही तारीख, मुहूर्त, शुभ योग
    धर्म आस्था

    विश्वकर्मा पूजा कब है, 17 या 18 सितंबर? जानें सही तारीख, मुहूर्त, शुभ योग

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Vishwakarma Puja Kab Hai 2026: इस साल विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर को है या फिर 18 सितंबर को? इसकी तारीख पर कन्फ्यूजन की स्थिति है तो आपको इसे दूर करने के लिए ​कन्या संक्रांति के समय को जानना चाहिए. जिस दिन कन्या संक्रांति होती है, उसी दिन विश्वकर्मा पूजा भी मनाते हैं. इस अवसर पर विश्वकर्मा जी की पूजा विधि विधान से करते हैं, उनके अलावा दुकान, वाहन, मशीन, औजार आदि की भी पूजा की जाती है. इस बार विश्वकर्मा पूजा पर दो शुभ योगों का भी निर्माण हो रहा है.

    विश्वकर्मा पूजा 17 या 18 सितंबर?

    विश्वकर्मा पूजा की सही तारीख जानने के लिए आपको पंचांग से कन्या संक्रांति के समय को जानना होगा. सूर्य देव जब कन्या राशि में प्रवेश करते हैं तो उस समय कन्या संक्रांति होती है.

    वैदिक पंचांग के अनुसार, सूर्य देव 17 सितंबर को कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, न कि 18 सितंबर को. कन्या में सूर्य का गोचर 17 सितंबर को सुबह 7:58 बजे होगा. इस वजह से कन्या संक्रांति 17 सितंबर को है, इसलिए विश्वकर्मा पूजा भी 17 सितंबर गुरुवार को ही मनाई जाएगी.

    इसमें आपको चर-सामान्य मुहूर्त 10:43 ए एम से 12:15 पी एम और लाभ-उन्नति मुहूर्त दोपहर 12:15 पी एम से 01:48 पी एम प्राप्त हो जाएगा. शाम के समय में शुभ-उत्तम मुहूर्त 04:52 पी एम से 06:24 पी एम तक रहेगा. कन्या संक्रांति का पुण्य काल भी सुबह 7:58 बजे से लेकर दोपहर 02:31 बजे तक रहेगा.

    विश्वकर्मा पूजा को भाद्रपद मा​ह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है. इस दिन ब्रह्म मुहूर्त 04:33 ए एम से 05:20 ए एम तक है, वहीं दिन का शुभ समय यानि अभिजीत मुहूर्त 11:51 ए एम से 12:40 पी एम तक है.

    विश्वकर्मा पूजा 2026 राहुकाल

    विश्वकर्मा पूजा के दिन राहुकाल दोपहर में 01 बजकर 48 मिनट से दोपहर 03 बजकर 20 मिनट तक है. राहुकाल में कोई शुभ काम न करें.

    सर्वार्थ सिद्धि योग में विश्वकर्मा पूजा

    इस साल विश्वकर्मा पूजा सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग में होगी. उस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह में 06:07 ए एम से बनेगा और शाम 07:53 पी एम तक रहेगा. इस समय में ही रवि योग भी बन रहा है. ये दोनों ही शुभ योग फलदायी हैं.

    विश्वकर्मा पूजा को प्रात:काल में विष्कम्भ योग बनेगा, जो दोपहर 12:50 पी एम तक है, उसके बाद से प्रीति का निर्माण होगा, जो रा​त्रि तक है. इस दिन अनुराधा नक्षत्र प्रात:काल से लेकर शाम 07:53 पी एम तक है, फिर ज्येष्ठा नक्षत्र है.

    विश्वकर्मा पूजा का महत्व

    विश्वकर्मा पूजा देवताओं के ​शिल्पी और ब्रह्मा जी के मानस पुत्र भगवान विश्वकर्मा को समर्पित है. उन्होंने सोने की लंका, स्वर्ग लोक, द्वारका, इंद्रप्रस्थ जैसी भव्य नगरी का निर्माण किया था. जगन्नाथ पुरी मंदिर की मूर्तियां, पुष्पक विमान, देवों के अस्त्र और शस्त्र का भी निर्माण विश्वकर्मा जी ने किया था. इस दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने से व्यापार, सुख, समृद्धि, शांति में बढ़ोत्तरी होती है.

    (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सोमवार को गणेश चतुर्थी, गणपति को कितने दिन घर में रखना चाहिए? जानें डेढ़, 3, 5, 7 या 10 दिन की परंपरा

    September 12, 2026

    नीम करौली बाबा ने परम शिष्या सिद्धि मां कहा था- ‘मां, जहां भी तू रहेगी, वहीं मंगल होगा’

    September 10, 2026

    हरतालिका तीज पर गणेश चतुर्थी समेत 4 अद्भुत संयोग, बनेंगे 3 शुभ योग भी

    September 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.