Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    • कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण
    • श्रेया घोषाल आज हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ सिंगर्स में से एक 13 की उम्र से भर रही हैं टैक्स…
    • देर रात ड्यूटी पर तैनात ASI की गोली मारकर हत्या, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी…
    • छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना
    • भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
    • छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    BREKING NEWS

    महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महागामा के बलिया घाट के समीप पकड़ी गई मिनी गन फैक्ट्री के संचालन को लेकर बड़ा भंडाफोड़ हुआ है। इसका संचालन मानवाधिकार की आड़ में हो रहा था। पुलिस ने शुक्रवार को मानवाधिकार एक्टिविस्ट पवन तुरी को बोाकारो से गिरफ्तार कर लिया। 

    मिनी गन फैक्ट्री के भंडाफोड़ के बाद से संचालक पवन तुरी फरार हो गया था। इस मामले में महागामा थाना की पुलिस ने संचालक पवन तुरी की मां और पिता दोनों को पहले ही हिरासत में लेकर जेल भेज दिया था। बिहार और झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बुधवार 16 सितंबर को मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ था।

    जानकारी के अनुसार, पवन तुरी बीते तीन-चार सालों से इस धंधे में लिप्त था। वह चोरी-छिपे एक झोपड़ी में मिनी गन फैक्ट्री संचालित करता था। किसी को भनक न लगे, इसके लिए वह गन तैयार करने के दौरान डीजे आदि बजा देता था।

    इसके अलावा, संचालक पवन के पिता हराधन मिर्धा इस मामले को छिपाने के लिए पत्तल और ग्लास आदि का कारोबार करते थे। आरटीआई, मानवाधिकार और यूट्यूबर का टैग लगाकर मिनी गन फैक्ट्री का संचालक पवन इस गोरखधंधे को बहुत ही सफाई से अंजाम दे रहा था।

    इसके सहारे वह महागामा और ललमटिया आदि जगहों पर अपनी धमक जता रहा था। यहां तक कि महागामा सहित आसपास के थाना क्षेत्रों में भी उसका प्रभाव था। स्थानीय थानों की पुलिस से भी वह संपर्क में था। बिहार पुलिस की मानें तो आसपास के इलाके में अब तक की यह सबसे बड़ी मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ है।

    बिहार व गोड्डा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भंडाफोड़

    मालूम हो कि महागामा के बलिया घाट स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय से सटे क्षेत्र में एक झोपड़ीनुमा मकान में संचालित मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया था।

    बुधवार को बिहार के मुंगेर से आई एसटीएफ की टीम ने महागामा थाना पुलिस के साथ मिलकर मिनी गन फैक्ट्री में छापेमारी की थी। इस दौरान भारी मात्रा में देसी गन बनाने का सामान, मिनी लेथ मशीन, ड्रिल मशीन आदि बरामद किए गए थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    देर रात ड्यूटी पर तैनात ASI की गोली मारकर हत्या, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी…

    September 18, 2026

    भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    September 18, 2026

    तोड़ा जाएगा 100 साल पुरानी शाही मस्जिद का हिस्सा ; हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    September 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.