Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • “सेवा_संकल्प_अभियान”
    • जल संरक्षण से जनभागीदारी तक, मल्हनिया जलाशय में गूंजा सेवा का संकल्प
    • सेवा संकल्प अभियान में बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से गूंजा विकसित भारत का संदेश
    • प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र
    • अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
    • मुबंई में डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से 1 करोड़ 12 लाख की ठगी, 6 अरेस्ट
    • कोटा में बीसी के नाम पर करोड़ों की रकम जुटाने का आरोप, FIR दर्ज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»Hanuman Ansh Day 42: हनुमान अंश का 42वें दिन भी बरकरार है जलवा, तोड़े कई रिकॉर्ड
    मनोरंजन

    Hanuman Ansh Day 42: हनुमान अंश का 42वें दिन भी बरकरार है जलवा, तोड़े कई रिकॉर्ड

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शोभिनव सत्या और विहान शेडगे स्टारर आध्यात्मिक-ड्रामा फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए आयाम गढ़ रही है। रिलीज के छठे सप्ताह में प्रवेश करने के बावजूद इस फिल्म की रफ्तार धीमी होने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने 300 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है वहीं, गुरुवार को धुआंधार कमाई कर हैवान और मिर्जापुर को भी पीछे छोड़ दिया है। अब हैवान फ्लॉप होने की कगार पर पहुंच गई है। आइये जानते हैं बॉक्स ऑफिस का हाल…

    हनुमान अंश ने 42वें दिन कितना किया कलेक्शन?

    Sacnilk के ताजा आंकड़ों के अनुसार, ‘हनुमान अंश’ ने 42वें दिन यानी 17 सितंबर गुरुवार को 6.25 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन किया। जो देखा जाए तो कम है लेकिन 42वें दिन के हिसाब से इसे जबरदस्त कहा जा सकता है। वहीं, भारत में अब तक 243.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन फिल्म ने कर लिया है। इसका कुल भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 287.40 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

    ओवरसीज (विदेश) बाजार में भी फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। 42वें दिन फिल्म ने विदेशों में 1.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल विदेशी कलेक्शन 21.75 करोड़ रुपये हो गया है। भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कमाई को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 309.15 करोड़ रुपये के जादुई आंकड़े को पार कर चुका है।

    धीमी शुरुआत से 300 करोड़ी बनने तक का सफर

    फिल्म ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस सफर किसी चमत्कार से कम नहीं रहा है। पहले हफ्ते में महज 1.08 करोड़ रुपये और दूसरे हफ्ते में 40 लाख रुपये की मामूली कमाई करने वाली इस फिल्म ने माउथ-पब्लिसिटी के दम पर तीसरे हफ्ते से रफ्तार पकड़ी। तीसरे हफ्ते में 10.40 करोड़, चौथे हफ्ते में 61 करोड़ और पांचवें हफ्ते में 90.25 करोड़ रुपये का धमाकेदार बिजनेस किया।

    छठे हफ्ते में भी फिल्म अब तक 80.25 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। 42वें दिन देश भर के 9,160 शो में फिल्म की ओवरऑल हिंदी ऑक्यूपेंसी 17.53% दर्ज की गई, जिसमें शाम के शो में सबसे ज्यादा 22.08% दर्शक पहुंचे।

    नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित है कहानी

    विशाल चतुर्वेदी के लेखन और निर्देशन में बनी यह फिल्म ‘दिव्य मार्ग: जिसने मेरी जिंदगी बदल दी’ पुस्तक पर आधारित है और संत नीम करोली बाबा के जीवन संदेशों से प्रेरित है। फिल्म में शोभिनव सत्या, विहान शेडगे, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी और गुलशन पांडे ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

    मिर्जापुर ने भी 14वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

    दूसरी ओर, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने अपने दूसरे गुरुवार 17 सितंबर को 6,926 शो से 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी दिनभर में 17.0% रही। 14वें दिन की कमाई पिछले दिन के बराबर ही रही। भारत में पहले सप्ताह का इसका कुल कलेक्शन 148.45 करोड़ रुपये रहा और अब इसी के साथ फिल्म की भारत में 14 दिनों की नेट कमाई 203.20 करोड़ रुपये हो गई है।

    ऐसे में फिल्म ने आमिर खान की पहली 200 करोड़ नेट कमाने वाली फिल्म ‘3 इडियट्स’ (202 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है। इसने अक्षय कुमार की फिल्म ‘गुड न्यूज’ (201.14 करोड़) को भी पीछे छोड़ दिया है। अब इसके निशाने पर ‘हैप्पी न्यू ईयर’ (205 करोड़), ‘गोलमाल अगेन’ (205.72 करोड़), ‘हाउसफुल 4’ (206 करोड़) और ‘प्रेम रतन धन पायो’ (207.4 करोड़) है। वहीं, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और उसने 7वें दिन यानी 17 सितंबर को महज 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। भारत में इसका कुल कलेक्शन 9.85 करोड़ हुआ है। जो 1 हफ्ते में 10 करोड़ भी नहीं पहुंचा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    श्रेया घोषाल आज हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ सिंगर्स में से एक 13 की उम्र से भर रही हैं टैक्स…

    September 18, 2026

    बादशाह की एक्स वाइफ का ‘बिग बॉस 20’ में बड़ा खुलासा, कहा- ‘मैंने फिजिकल, इमोशनल, सोशल चीटिंग फेस की’

    September 16, 2026

    हनुमान अंश ने 40वें दिन रचा नया इतिहास, धुरंधर, पठान और छावा को पछाड़ा, जानें हैवान और मिर्जापुर का हाल

    September 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.