Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    • आगर-मालवा में बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, तीन बच्चों समेत 8 श्रद्धालुओं की मौत
    • ममता को एक और झटका,रेजीनगर से भी उम्मीदवार ने वापस लिया नाम
    • दिल्ली : घर में लगी भीषण आग, LPG सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत
    • ‘मैं अपने माता-पिता का शुक्रिया करता हूं’, CM विजय के बेटे ने डेब्यू फिल्म के ऑडियो लॉन्च पर कही ये बात
    • नंदीग्राम में कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर भड़कीं ममता बनर्जी, पूछा- ‘अचानक पुराना केस खोलकर कार्रवाई क्यों?’
    • बस्तर सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शहीदों की याद में 1986 स्थानों पर जलाए गए दीये
    • विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»‘मैं अपने माता-पिता का शुक्रिया करता हूं’, CM विजय के बेटे ने डेब्यू फिल्म के ऑडियो लॉन्च पर कही ये बात
    मनोरंजन

    ‘मैं अपने माता-पिता का शुक्रिया करता हूं’, CM विजय के बेटे ने डेब्यू फिल्म के ऑडियो लॉन्च पर कही ये बात

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विजय के बेटे जेसन संजय अब बतौर निर्देशक फिल्मी दुनिया में अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं। उनकी पहली फिल्म ‘सिग्मा’ के ट्रेलर और ऑडियो लॉन्च का आयोजन हुआ, जहां जेसन ने फिल्म से जुड़े लोगों के साथ-साथ अपने परिवार का भी खास तौर पर शुक्रिया अदा किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपनी मां संगीता, पिता विजय और बहन दिव्या का नाम लेते हुए उनके समर्थन को याद किया।

    जेसन संजय ने कहा कि फिल्म बनाने के इस सफर में परिवार का साथ उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने मंच से अपनी मां और बहन दिव्या को धन्यवाद दिया। अपने पिता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज वह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री हैं। जेसन ने अपने अंकल संजीव को भी खास तौर पर याद किया और बताया कि वह उन लोगों में शामिल हैं जिन पर उन्हें सबसे ज्यादा भरोसा है।

    कॉलेज के बाद निर्देशक बनने की इच्छा लेकर अंकल के पास पहुंचे थे

    जेसन संजय ने अपने अंकल संजीव से जुड़ा एक किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद जब उन्होंने निर्देशक बनने की इच्छा जताई, तो उनके अंकल ने तुरंत उनका साथ देने की बात कही। जेसन के मुताबिक, उस समय से लेकर अब तक संजीव उनके लिए भरोसेमंद और महत्वपूर्ण व्यक्ति बने हुए हैं। पहली फिल्म के सफर में मिले इस व्यक्तिगत सहयोग को उन्होंने खास तौर पर याद किया।

    एसएस राजामौली को भी कहा शुक्रिया

    ‘सिग्मा’ के लॉन्च कार्यक्रम में जेसन संजय ने फिल्म इंडस्ट्री के उन लोगों का भी आभार जताया, जिन्होंने उनकी पहली फिल्म के सफर में मदद की। उन्होंने निर्देशक एसएस राजामौली का नाम लेते हुए बताया कि राजामौली ने फिल्म का ट्रेलर देखा और कहानी को लेकर उनसे कई सवाल किए। इसके अलावा उन्होंने शूटिंग के दौरान भी टीम को समय दिया और फिल्म के तेलुगु प्रमोशन में मदद की।

    जेसन ने अभिनेता दुलकर सलमान को फिल्म का पहला गाना लॉन्च करने के लिए धन्यवाद दिया। वहीं अभिनेता सूरी के काम की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि उनका सफर उन्हें काफी प्रेरित करता है और वह भविष्य में उनके साथ काम करना चाहते हैं।

    संदीप किशन और फारिया अब्दुल्ला की भी तारीफ

    जेसन ने ‘सिग्मा’ के मुख्य अभिनेता संदीप किशन की तारीफ करते हुए उन्हें बेहद प्रतिभाशाली कलाकार बताया। उन्होंने कहा कि संदीप हमेशा दर्शकों के सामने कुछ अलग पेश करने के बारे में सोचते हैं। फिल्म की अभिनेत्री फारिया अब्दुल्ला का भी उन्होंने जिक्र किया और बताया कि उन्होंने सेट पर सकारात्मक माहौल बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    इसके अलावा जेसन ने फिल्म की पूरी टीम का आभार जताया। उन्होंने अभिनेता संपत राज, शिव पंडित और राजू सुंदरम समेत अन्य कलाकारों के योगदान को याद किया। तकनीकी टीम में एडिटर प्रवीण केएल, सिनेमैटोग्राफर कृष्णन वसंत, आर्ट डायरेक्टर बेंजामिन एम और एक्शन कोरियोग्राफर वेंकट और सिल्वा भी फिल्म से जुड़े हैं।

    2 अक्टूबर को रिलीज होगी ‘सिग्मा’

    ‘Sigma’ जेसन संजय की बतौर निर्देशक पहली फीचर फिल्म है। फिल्म का निर्माण लाइका प्रोडक्शंस कर रहा है। इसमें संदीप किशन और फारिया अब्दुल्ला के अलावा संपत राज, राजू सुंदरम, शिव पंडित, अनबु थासन, योग जपी, महालक्ष्मी, शीला राजकुमार, कमलेश और किरण कोंडा नजर आएंगे। फिल्म का संगीत थमन ने तैयार किया है, जबकि कृष्णन वसंत ने सिनेमैटोग्राफी और प्रवीण केएल ने एडिटिंग की है। ‘Sigma’ 2 अक्टूबर को तमिल और तेलुगु भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    श्रेया घोषाल आज हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ सिंगर्स में से एक 13 की उम्र से भर रही हैं टैक्स…

    September 18, 2026

    Hanuman Ansh Day 42: हनुमान अंश का 42वें दिन भी बरकरार है जलवा, तोड़े कई रिकॉर्ड

    September 18, 2026

    स्वरा भास्कर और फहाद अहमद ने बताया कैसे शुरू हुई थी दोनों की लव-स्टोरी, कहा-उमर खालिद बने हमारे मैचमेकर

    September 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.