Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बढ़ा हुआ है यूरिक एसिड, तो इस सब्जी से बनाएं दूरी…
    • युवक को लड़की के साथ डेट पर जाना पड़ गया भारी, लड़की ने थमाया 21 हजार रुपये का बिल, मना करने पर बाउंसरों से पिटवाया…
    • मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास करंट फैलने से 8 वर्ष की बच्ची मौत मृतक की मौसी ने बताई पंडाल के पास हुए हादसे की कहानी…
    • धमतरी में आस्था पर डाका! 4 गणेश पंडालों में चोरी, दानपेटी और पूजा सामग्री ले उड़े चोर…
    • भारतीय परंपरा और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के समन्वय से समझाया मानव ऊर्जा एवं आभामंडल का विज्ञान
    • आज का राशिफल:सिंह और कन्या राशि को धनलाभ, कुंभ राशि वाले रहें सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल
    • छत्तीसगढ़ में मौसम : प्रदेश में अब तक 996.5 मिमी बारिश, जानिए कहां सबसे ज्यादा और कहां कम बरसे बादल…
    • सेवा संकल्प अभियान के तहत जीपीएम में संकुल स्तरीय चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, September 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास करंट फैलने से 8 वर्ष की बच्ची मौत मृतक की मौसी ने बताई पंडाल के पास हुए हादसे की कहानी…
    BREKING NEWS

    मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास करंट फैलने से 8 वर्ष की बच्ची मौत मृतक की मौसी ने बताई पंडाल के पास हुए हादसे की कहानी…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई : लालबाग इलाके में रविवार रात करीब 2 बजे गणपति पंडाल के बाहर करंट लगने से एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि अन्य चार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना मुंबई लालबाग के कालाचौकी क्षेत्र में दत्ताराम लाड मार्ग पर स्थित कालाचौकी विभाग सार्वजनिक उत्सव मंडल के पास हुई। गणपति उत्सव के दौरान लालबाग इलाके में भारी भीड़ जमा थी। इसी बीच, अचानक पंडाल में बिजली का करंट फैलने से अफरातफरी मच गई।

    अचानक बिजली का करंट फैलने से 2 लड़के और 3 लड़कियां इसकी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गईं। हादसे के तुरंत बाद सभी पांचों पीड़ितों को भायखला स्थित मसीना अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने एक 8 वर्षीय बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

    बच्ची की आंटी किस्मती यादव ने हादसे की पूरी कहानी बताई. 8 वर्षीय बच्ची रागिनी की आंटी किस्मती यादव ने बताया कि हम लोग यहां रात दो बजे आए थे. रात 2:15 बजे रोड की लाइन में लगे थे. करीब 2:40 बजे हम लोग हादसे वाली जगह पर पहुंचे थे. वहां भीड़ काफी बढ़ गई थी, हम लोग विचार कर रहे थे कि आगे नहीं जाएंगे. मंडप के बगल में एक दुकान के पास बच्ची को लेकर हम लोग साइड में रुके. जैसे ही हम लोग दुकान के पास खड़े हुए तो वहां और भीड़ बढ़ गई.

    किस्मती यादव ने बताया कि दुकानदार ने आगे की तरफ तिरपाल लगाया हुआ था, जिसमें पानी भरा था. भीड़ से तिरपाल पर झटका लगा तो करंट फैल गया. लगता है कि पानी में पहले से ही करंट था. हमारी बच्ची चली गई, ऐसा किसी दूसरे बच्चे के साथ न हो, जिसके मां-बाप को यह दिन देखना पड़े. गणपति देखने के लिए बच्चे यूपी से आए थे. अब देखिए क्या हो गया, बच्ची की जान चली गई.

    अधिकारियों ने बताया कि ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती एक महिला की भी चोटों के कारण मौत हो गई. फायर ब्रिगेड से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह घटना रविवार तड़के 2 बजे हुई, जब पंडाल के पास श्रद्धालु मौजूद थे. खबरों के अनुसार, 8 से 20 साल की उम्र के दो लड़कों और तीन लड़कियों को बिजली का झटका लगा और वे झुलस गए. घटना के बाद, सभी पांचों पीड़ितों को इलाज के लिए बायकुला के मसीना हॉस्पिटल ले जाया गया. डॉक्टरों ने 8 साल की बच्ची रागिनी घनश्याम यादव को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया. किरण अकबर नाइक (19), तन्वी नरश हांडे (19), साहिल संदीप तारे (19) और रूही सिंह (12) का घटना में लगी चोटों का इलाज जारी है. घायलों में से एक लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे आगे के इलाज के लिए परेल के ग्लोबल हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया. बाकी तीन घायल पीड़ितों का इलाज मसीना हॉस्पिटल में चल रहा है और उन्हें इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी

    September 18, 2026

    महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    September 18, 2026

    देर रात ड्यूटी पर तैनात ASI की गोली मारकर हत्या, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी…

    September 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.