Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
    • राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में
    • कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
    • सेवा की कहानी-सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
    • अतिक्रमण मुक्त भूमि से गढ़ी जा रही नौनिहालों की नींव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
    • MLC चुनाव: जनसुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, September 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»… 1976 बैच के दोस्तों ने 50 साल बाद किया स्कूल रीयूनियन
    अजब गजब

    … 1976 बैच के दोस्तों ने 50 साल बाद किया स्कूल रीयूनियन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्‍ली:, पीठ पर बस्‍ता, गले में पानी की बोटल… एक शख्स और उसके बचपन के दोस्तों ने 50 साल बाद घड़ी को पीछे घुमा दिया! वह अपने बचपन के दोस्‍तों के साथ 50 साल पहले उसी स्‍कूल में पहुंच गए, जहां वे पढ़ा करते थे. जब वे अपने पुराने स्कूल में फिर से मिले, स्टूडेंट्स की तरह कपड़े पहनकर बैकपैक और बच्चों की वॉटर बॉटल लेकर उन बेफिक्र दिनों को दोबारा जीया. अगर आप सोच रहे हैं कि ये सब किसी टाइम मशीन में बैठकर 50 साल पहले के समय में पहुंच गए, तो ऐसा नहीं है.  

    उम्र 55 की दिल बचपन का! 

    दरअसल, इंस्टाग्राम यूजर राकेश नागर ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में कुछ बूढ़े लोग स्‍कूल जाते हुए नजर आ रहे हैं. ये सब 1976 बैच के दोस्त हैं, जो उसी स्कूल में मिले जहां उन्होंने बचपन बिताया था. वीडियो में ग्रुप फॉर्मल शर्ट पैंट में आया जो पुरानी स्कूल यूनिफॉर्म जैसी लग रही थी, कंधे पर बैकपैक और गले में रंग-बिरंगी बच्चों की वॉटर बॉटल लटकी थीं, क्लास के लिए तैयार, लेकिन इस बार 50 साल बाद बड़े होकर लौटे थे. हालांकि, इनका जज्‍बा और चेहरे की चमक वही बचपन वाली थी. 

    सभी लोग जैसे ही स्कूल गेट में घुसे साल गायब हो गए, दोस्त बड़ी मुस्कान के साथ हंसते हुए अंदर भागे. उन्होंने बचपन के गेम्स खेलने शुरू कर दिये. एक जगह पिट्ठू खेला, फिर लाइन बनाकर स्कूलयार्ड की फेमस ट्रेन डांस की, हंसते हुए साथ मूव किया. इस दौरान सभी के चेजरों पर वही बचपन वाली मुस्‍कान थी. 

    व्‍यूअर्स भी हुए भावुक

    इस वीडियो के साथ नागर ने कैप्‍शन में लिखा- अक्सर सोचते थे, उन सुनहरे पलों को फिर से जीने पर कैसा लगेगा और आखिर कर दिखाया. हम सभी दोस्‍त उसी स्कूल पहुंचे जहां हंसे खेले और उम्रभर का साथ बनाया.’ ये वीडियो देख लोग भी बेहद भावुक हो रहे हैं. एक व्यूअर्स ने कमेंट किया- अभी तक अपने स्कूल फ्रेंड्स से नहीं मिल पाया, लेकिन ये  वीडियो देखकर खुशी हुई. अन्‍य व्‍यूअर्स ने लिखा- ऐसे ही एंजॉय करते रहो… 1976 बैच के लिए कुछ घंटों के लिए वही गेट, वही गेम्स और हंसी, बस बीच में 50 साल की यादें

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम

    September 19, 2026

    सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…

    September 19, 2026

    पार्क में मॉर्निंग वॉक के बाद बुजुर्गों का अनोखा अंदाज, किसी ने गाया गाना तो किसी ने दी ताल

    September 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.