Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
    • सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
    • जंगल की महक से बाजार की पहचान तक पहुंचा महुआ
    • चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
    • जनसेवा ही सुशासन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
    • उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा
    • बैटरी चलित ट्रायसायकल से बदला 75% अस्थिबाधित सोमारू का जीवन, मिली आत्मनिर्भरता की नई उड़ान
    • कृषि विश्वविद्यालय में 28 से 30 सितंबर तक “यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव” का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, September 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»MLC चुनाव 2026 की घोषणा : 23 अक्टूबर को बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 सीटों पर मतदान, 27 को मतगणना
    राष्ट्रीय

    MLC चुनाव 2026 की घोषणा : 23 अक्टूबर को बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 सीटों पर मतदान, 27 को मतगणना

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक विधान परिषद (MLC Election 2026) की 28 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है. इन सीटों के लिए 23 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा, जबकि 27 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी. चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही संबंधित स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है.

    29 सितंबर से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

    निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक चुनाव की अधिसूचना 29 सितंबर 2026 को जारी होगी. इसके बाद उम्मीदवार 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे. नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर को होगी, जबकि उम्मीदवार 9 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे.

    23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा. मतों की गिनती 27 अक्टूबर को की जाएगी. चुनाव की पूरी प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2026 तक पूरी कर ली जाएगी.

    चुनाव कार्यक्रम एक नजर में

    अधिसूचना जारी: 29 सितंबर 2026

    नामांकन की अंतिम तारीख: 6 अक्टूबर 2026

    नामांकन पत्रों की जांच: 7 अक्टूबर 2026

    नाम वापसी की अंतिम तारीख: 9 अक्टूबर 2026

    मतदान: 23 अक्टूबर 2026

    मतदान का समय: सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक

    मतगणना: 27 अक्टूबर 2026 चुनाव

    प्रक्रिया पूरी होने की तारीख: 31 अक्टूबर 2026

    बिहार में 8 सीटों पर चुनाव

    बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए चुनाव होना है. इन सदस्यों का कार्यकाल 16 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है.

    पटना स्नातक सीट- नीरज कुमार

    दरभंगा स्नातक- सर्वेश कुमार

    तिरहुत स्नातक- बंसी धर ब्रजवासी

    कोसी स्नातक – डॉ. एन.के. यादव

    शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र

    पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र – नवल किशोर यादव

    दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र – डॉ. मदन मोहन झा

    तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र -संजय कुमार सिंह

    सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र – अफाक अहमद

    कर्नाटक की 4 सीटों पर होगा चुनाव

    कर्नाटक में 4 विधान परिषद सीटों पर चुनाव होगा. इनमें दक्षिण-पूर्व स्नातक, पश्चिम स्नातक, उत्तर-पूर्व शिक्षक और बैंगलोर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 11 नवंबर 2026 को पूरा होगा.

    कर्नाटक दक्षिण-पूर्व स्नातक: चिदानंद एम. गौड़ा

    कर्नाटक पश्चिम स्नातक: एस.वी. संकनूर

    कर्नाटक उत्तर-पूर्व शिक्षक: शशील जी. नमोशी

    बैंगलोर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र : पुत्तन्ना

    महाराष्ट्र की 5 सीटों पर चुनाव

    महाराष्ट्र में 5 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव होगा. इनमें औरंगाबाद, पुणे और नागपुर विभाग की स्नातक सीटें तथा अमरावती और पुणे विभाग की शिक्षक सीटें शामिल हैं. मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को पूरा होगा.

    स्नातक निर्वाचन क्षेत्र

    औरंगाबाद विभाग स्नातक – चव्हाण सतीश भानुदासराव

    पुणे विभाग स्नातक – अरुण गणपति लाड

    नागपुर विभाग स्नातक – अभिजीत गोविंदराव वंजारी

    शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र

    अमरावती विभाग शिक्षक – सरनाईक किरण रामराव

    पुणे विभाग शिक्षक – जयंत दिनकर आसगांवकर

    उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 11 सीटों पर चुनाव

    उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव होना है. इनमें 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं.

    स्नातक निर्वाचन क्षेत्र

    लखनऊ विभाग स्नातक – इं. अवनीश कुमार सिंह

    वाराणसी विभाग स्नातक – आशुतोष सिन्हा

    आगरा विभाग स्नातक – डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह

    मेरठ विभाग स्नातक – दिनेश कुमार गोयल

    इलाहाबाद-झांसी विभाग स्नातक – डॉ. मान सिंह यादव

    शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र

    लखनऊ विभाग शिक्षक – उमेश द्विवेदी

    वाराणसी विभाग शिक्षक – लाल बिहारी यादव

    आगरा विभाग शिक्षक – डॉ. आकाश अग्रवाल

    मेरठ विभाग शिक्षक – श्रीचंद शर्मा

    बरेली-मुरादाबाद विभाग शिक्षक – हरि सिंह ढिल्लो

    गोरखपुर-फैजाबाद विभाग शिक्षक – ध्रुव कुमार त्रिपाठी

    संबंधित क्षेत्रों में आचार संहिता लागू

    निर्वाचन आयोग के अनुसार चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है. चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक इन क्षेत्रों में आयोग के निर्धारित नियम लागू रहेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारत के लिए क्यों बढ़ी ट्रंप की नई टैरिफ शक्ति की चिंता? हताशा की प्रतिक्रिया से उपजी चुनौतियां

    September 20, 2026

    हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…

    September 19, 2026

    भारत-भूटान के बीच आपसी सहयोग पर हुई चर्चा, इन मुद्दों पर बनी सहमति

    September 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.