Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘राम-नामी’ फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने जताया हर्ष, निर्देशक श्री भारतबाला गणपति सहित पूरी टीम को दी शुभकामनाएं
    • प्रेमी के प्यार में अंधी मां सोशल मीडिया के प्यार में भूली ममता,मिठाई में जहर देकर अपने ही 3 बच्चों को तड़पा-तड़पा कर मार डाला!
    • छत्तीसगढ़: शादी के 5 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस
    • हाई वॉल्यूम पर बज रहा था DJ, 7 साल की छात्रा को आ गया हार्ट अटैक, स्कूल में मौत…
    • छत्तीसगढ़ की दूरियां घटेंगी, विकास की रफ्तार बढ़ेगी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • बच्चों की थाली बनी सामूहिक जिम्मेदारी, प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण और स्वच्छता पर जोर
    • करमा पूजा में शामिल हुईं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, प्रकृति, संस्कृति और लोकपरंपराओं के संरक्षण का दिया संदेश
    • छत्‍तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की मांग
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, September 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»US ने अपने नागरिकों से कहा ‘ईरान से तुरंत निकल जाएं’; मिडिल-ईस्ट में हालात बिगड़ने का खतरा
    अंतर्राष्ट्रीय

    US ने अपने नागरिकों से कहा ‘ईरान से तुरंत निकल जाएं’; मिडिल-ईस्ट में हालात बिगड़ने का खतरा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वॉशिंगटन। अमेरिका ने अपने नागरिकों से ईरान की यात्रा न करने के लिए एक नई एडवाइजरी जारी की है। इसमें अमेरिकी नागरिकों से कहा गया है कि वे किसी भी वजह से ईरान न जाएं और जो लोग पहले से वहां मौजूद हैं वे तुरंत वहां से निकल जाएं। यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और हालात के और बिगड़ने के खतरे को देखते हुए उठाया गया है।

    एक सुरक्षा अलर्ट में ईरान में अमेरिकी वर्चुअल दूतावास ने कहा कि इलाके में सुरक्षा की स्थिति जटिल बनी हुई है। साथ ही यात्रियों को चेतावनी दी गई कि उन्हें उड़ानें रद होने, एयरस्पेस बंद होने और दूसरी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

    ‘अभी छोड़ दो ईरान’

    एडवाइजरी में कहा गया, “किसी भी वजह से ईरान की यात्रा न करें। अमेरिकी नागरिकों को अभी ईरान छोड़ देना चाहिए।” अमेरिकी मिशन ने इलाके में मौजूद अमेरिकियों से बहुत सतर्क रहने और एयरपोर्ट, एयरलाइन और बॉर्डर क्रॉसिंग से जुड़ी गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखने को कहा।

    इसमें यह भी चेतावनी दी गई कि ईरान की जमीनी सीमाओं पर नियम बिना किसी सूचना के बदल सकते हैं। यात्रियों को सलाह दी गई कि वे जिस भी देश में जाना चाहते हैं वहां की एंट्री से जुड़ी जरूरतों की जांच कर लें। अमेरिका ने ईरान समर्थित हूती बलों की गतिविधियों का भी जिक्र किया, जिन्होंने सऊदी अरब में हमले किए हैं।

    ‘सैन्य टकराव तेजी से बढ़ने की आशंका’

    अलर्ट में कहा गया, “ईरान समर्थित हूती गुटों ने सऊदी अरब के खिलाफ हमले किए हैं, जिनमें आम नागरिकों के एयरपोर्ट पर किए गए हमले भी शामिल हैं। इस सैन्य टकराव के तेजी से बढ़ने की आशंका है।”

    अमेरिका ने आगे चेतावनी दी कि उसके राजनयिक ठिकानों जिनमें मध्य पूर्व के बाहर की जगहें भी शामिल हैं को पहले भी निशाना बनाया गया है और ईरान या तेहरान का समर्थन करने वाले समूह विदेशों में अमेरिकी हितों, व्यवसायों और संस्थानों को निशाना बना सकते हैं।

    अमेरिकी नागरिकों को सलाह दी गई कि वे सुरक्षा अपडेट पाने और आपात स्थिति में अमेरिकी राजनयिक अधिकारियों से संपर्क आसान बनाने के लिए विदेश विभाग के स्मार्ट ट्रैवलर एनरोलमेंट प्रोग्राम (STEP) में रजिस्टर करें।

    नागरिकों को प्रदर्शनों वाली जगहों से बचने की सलाह

    अलर्ट में नागरिकों से यह भी कहा गया कि वे प्रदर्शनों, बड़ी भीड़ और भारी पुलिस मौजूदगी वाले इलाकों में जाने से बचें और अमेरिका से सार्वजनिक रूप से जुड़ी जगहों पर खुद को बहुत ज्यादा चर्चा में न लाएं। हवाई हमले की स्थिति में अमेरिकियों को खिड़कियों और कांच के दरवाजों से दूर रहने, गिरे हुए मलबे से बचने और आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखने का निर्देश दिया गया।

    यह अलर्ट अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आया है। वॉशिंगटन तेहरान पर सैन्य और समुद्री दबाव बनाए हुए है, जबकि ईरानी अधिकारी क्षेत्र में अमेरिकी हितों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दे रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘जीतने के बाद टेक्सस में हनुमान प्रतिमा को ढहा देंगे…’, यूट्यूबर की धमकी; भारतीय मूल के सैनिक ने दिया करारा जवाब

    September 22, 2026

    यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला: मॉस्को पर एक साथ दागे 1600 ड्रोन

    September 20, 2026

    भारत के लिए क्यों बढ़ी ट्रंप की नई टैरिफ शक्ति की चिंता? हताशा की प्रतिक्रिया से उपजी चुनौतियां

    September 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.