Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने जतायी नाराजगी, मंथली टारगेट तय कर काम में तेजी लाने के निर्देश
    • कार की ड्राइविंग सीट पर मिला CCL के रिटायर्ड GM का शव, कनपटी के पीछे लगी थी गोली
    • मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का एक वर्ष : 850 गांवों में पहली बार पहुंची नियमित बस सेवा
    • छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज
    • सेवा संकल्प अभियान में रंगोली व भाषण विजेताओं का राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने किया सम्मान
    • सारंगढ़ में मानव श्रृंखला और नुक्कड़ नाटक के जरिए गूंजा नशा मुक्त भारत का संदेश
    • साइबर अपराधों से मुकाबले में युवा बनें ‘साइबर एम्बेसडर’ : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • सेवा मेरा योगदान’: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने 350 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, October 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»Asian Games 2026: लवलीना बोरगोहेन ने गोल्ड मेडल किया अपने नाम, चीन के मुक्केबाज को 5-0 से हराया
    खेल

    Asian Games 2026: लवलीना बोरगोहेन ने गोल्ड मेडल किया अपने नाम, चीन के मुक्केबाज को 5-0 से हराया

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महिलाओं के 75kg भारवर्ग में भारत की स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया। खिताबी मुकाबले में उन्होंने चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर अपना पहला गोल्ड मेडल जीता। लवलीना के सामने चीन बाओ जियी थीं, जो एशियन एलीट चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता रही हैं लेकिन लवलीना के सामने उनका जोर नहीं दिखा और सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। 2022 एशियन गेम्स में लवलीना को चीनी मुक्केबाज से हार का सामना करना पड़ा था और इस बार उन्होंने चीनी बॉक्सर को हराकर ही अपना बदला पूरा किया।

    फाइनल में एकतरफा जीतीं लवलीना

    खिताबी मुकाबले में लवलीना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला राउंड अपने नाम कर लिया। पहले राउंड में 3 जजों ने भारतीय मुक्केबाज के पक्ष में फैसला सुनाया तो दूसरे राउंड में 4 जजों ने लवलीना को 10 अंक देकर गोल्ड मेडल लगभग तय कर दिया। आखिरी राउंड में भी कहानी नहीं बदली और चीनी बॉक्सर सिर्फ एक जज को प्रभावित कर पाईं, जबकि 4 जजों ने लवलीना को 10 अंक देकर उनकी जीत पर मुहर लगा दी।

    पिछले संस्करण में भारतीय बॉक्सर गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए थे लेकिन इस बार लवलीना के गोल्ड मेडल की वजह से भारत पिछले प्रदर्शन से आगे निकल गया है। 2022 एशियन गेम्स में भारत ने 1 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज सहित कुल 4 मेडल जीते थे, तो वहीं अब तक इस संस्करण में भारत ने 1 गोल्ड सहित कुल 4 मेडल जीत लिया है और अभी भी 2 बॉक्सर मेडल की रेस में बने हुए हैं। लवलीना के मेडल की वजह से अब टीम इंडिया के पदकों की संख्या 70 हो गई है।

    किस खेल में कितने मेडल?

    खेलस्वर्णरजतकांस्यकुल
    आर्चरी4116
    एथलेटिक्स191424
    बैडमिंटन0011
    बॉक्सिंग1034
    क्रिकेट1001
    कबड्डी2002
    कुराश0011
    मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स0011
    रोइंग0011
    सेलिंग0123
    शूटिंग38415
    सॉफ्ट टेनिस0011
    स्क्वैश0235
    टेबल टेनिस0011
    वेटलिफ्टिंग0101
    कुश्ती0112
    वुशु0101
    कुल12243470
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Asian Games Final : टीम इंडिया के धुरंधरों ने पाकिस्तान को किया पस्त, जापान में फहराया स्वर्णिम परचम 

    October 3, 2026

    Asian Games 2026: भारत को मिला 18वां स्वर्ण पदक, प्रणवी उर्स ने गोल्फ में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

    October 3, 2026

    भारत ने श्रीलंका को दी शर्मनाक हार, ईशान-बुमराह-अक्षर ने यूं घुटनों पर ला दिया, फाइनल अब पाकिस्तान से…

    October 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.