Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने जतायी नाराजगी, मंथली टारगेट तय कर काम में तेजी लाने के निर्देश
    • कार की ड्राइविंग सीट पर मिला CCL के रिटायर्ड GM का शव, कनपटी के पीछे लगी थी गोली
    • मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का एक वर्ष : 850 गांवों में पहली बार पहुंची नियमित बस सेवा
    • छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज
    • सेवा संकल्प अभियान में रंगोली व भाषण विजेताओं का राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने किया सम्मान
    • सारंगढ़ में मानव श्रृंखला और नुक्कड़ नाटक के जरिए गूंजा नशा मुक्त भारत का संदेश
    • साइबर अपराधों से मुकाबले में युवा बनें ‘साइबर एम्बेसडर’ : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • सेवा मेरा योगदान’: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने 350 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, October 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»Asian Games 2026: भारत को मिला 18वां स्वर्ण पदक, प्रणवी उर्स ने गोल्फ में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
    खेल

    Asian Games 2026: भारत को मिला 18वां स्वर्ण पदक, प्रणवी उर्स ने गोल्फ में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत की गोल्फर प्रणवी उर्स ने वूमेंस इंडिविजुअल स्ट्रोक प्ले का स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। एशियन गेम्स में 24 साल के सूखे को खत्म करते हुए भारत ने गोल्ड मेडल जीता है। इसके अलावा प्रणवी उर्स व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। 2002 में आयोजित हुए एशियन गेम्स में भारत ने एक गोल्ड मेडल जीता था, जबकि उससे पहले 1982 में भारत ने 2 गोल्ड और एक सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। हांग्जो में भारत ने एक ही ब्रॉन्ज मेडल जीता था। प्रणवी के बाद वूमेंस टीम ने भी सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। वूमेंस टीम में प्रणवी के साथ दीक्षा डागर और अदीति अशोक भी शामिल थीं।

    प्रणवी के गोल्ड के बाद टीम ने जीता सिल्वर

    चीन ने वूमेंस टीम इवेंट का गोल्ड मेडल जीता, तो वूमेंस इंडिविजुअल में चीन को कांस्य पदक मिला। सिंगापुर की शॉनन झा यीन प्रणवी के बाद दूसरे स्थान पर रहीं और उन्हें सिल्वर मेडल मिला।

    प्रणवी ने इवेंट के आखिरी दिन ‘ईवन पार 70′ का स्कोर किया और कुल ’15-अंडर 265′ के स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता। प्रणवी ने महिला टीम को चार दिनों में ’14-अंडर 546’ के स्कोर के साथ सिल्वर मेडल दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई। प्रणवी ने इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता। हालांकि अन्य भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा। अदिति अशोक 14वें स्थान पर रहीं। उन्होंने आखिरी दिन 3-अंडर 67 का स्कोर बनाया और टूर्नामेंट का समापन 2-ओवर 282 के कुल स्कोर के साथ किया। वहीं, दीक्षा डागर संयुक्त 23वें स्थान पर रहीं। उन्होंने चौथे दिन ‘7-ओवर पार’ का स्कोर बनाया और उनका कुल स्कोर 12-ओवर रहा।

    वूमेंस टीम ने भी रच दिया इतिहास

    चीन की यिन रुओनिंग और सिंगापुर की शैनन टैन ने ’14-अंडर पार’ पर रहने के कारण संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल जीता। प्रणवी आखिरी दिन दूसरे स्थान पर चल रही टैन से तीन स्ट्रोक की बढ़त के साथ उतरी थीं। तीसरे होल पर उनका प्रदर्शन बहुत खराब रहा, जहां उन्होंने ‘ट्रिपल बोगी’ की, जिससे वह दूसरे स्थान पर खिसक गईं। इसके बाद प्रणवी ने छठे, 10वें और 13वें होल पर तीन ‘बर्डी’ के साथ वापसी की और बढ़त बना ली। आखिर में 18वें होल पर ‘ईवन पार’ स्कोर करके उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। महिला टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए जश्न मनाने का मौका दिया। टीम ने चार दिनों में कुल 14-अंडर 246 का स्कोर बनाया। इस प्रदर्शन के दम पर भारत ने एशियन गेम्स के महिला टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। खास बात यह है कि महिला टीम स्पर्धा में एशियन गेम्स इतिहास का यह गोल्फ में भारत का पहला मेडल है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Asian Games Final : टीम इंडिया के धुरंधरों ने पाकिस्तान को किया पस्त, जापान में फहराया स्वर्णिम परचम 

    October 3, 2026

    Asian Games 2026: लवलीना बोरगोहेन ने गोल्ड मेडल किया अपने नाम, चीन के मुक्केबाज को 5-0 से हराया

    October 2, 2026

    भारत ने श्रीलंका को दी शर्मनाक हार, ईशान-बुमराह-अक्षर ने यूं घुटनों पर ला दिया, फाइनल अब पाकिस्तान से…

    October 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.