Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • उन्नत उपकरण सहायता योजना से टोकेश्वरी साहू को बुनाई कार्य में मिली सहूलियत
    • सहरसा के बनगांव भगवती मंदिर की परंपरा देश से अलग,9 दिन तक अखंड पाठ, महिलाएं संस्कृत में करतीं हैं पाठ…
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
    • नासिक में पाताल से फूट रहा पीला पानी, कुंभ मेला-2027 से पहले महाराष्ट्र की बढ़ गई चिंता
    • पति के मोबाइल पर पहुंचे पत्नी के प्राइवेट फोटो-वीडियो, भड़की महिला ने एक्स पर किया चाकू से हमला!
    • ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी टैक्सी, 2 लोगों की मौत, अन्य की तलाश जारी
    • वीबी-जी रामजी से बना प्रदेश का पहला सोलर बालिका शौचालय, बेटियों को मिली आधुनिक सुविधाओं की सौगात
    • पेंशनरों की समस्याओं पर संचालक के साथ बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, October 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»‘मोदी जल्द पूर्व प्रधानमंत्री होंगे’, सचिन पायलट के बयान पर सियासत तेज, जेडीयू ने कांग्रेस को घेरा
    राष्ट्रीय

    ‘मोदी जल्द पूर्व प्रधानमंत्री होंगे’, सचिन पायलट के बयान पर सियासत तेज, जेडीयू ने कांग्रेस को घेरा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कांग्रेस नेता सचिन पायलट के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए ‘जल्द पूर्व प्रधानमंत्री’ वाले बयान पर सियासत गरमा गई है। इस बयान को लेकर जनत दल (यूनाइटेड) ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। जेडीयू नेता राजीव रंजन ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी देश के करोड़ों लोगों के आशीर्वाद से पीएम बने हैं। 

    जेडीयू बोली- कांग्रेस की मेहरबानी से प्रधानमंत्री नहीं बने मोदी

    जेडीयू के प्रवक्ता राजीव रंजन ने सचिन पायलट के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस की मेहरबानी से देश के प्रधानमंत्री नहीं बने हैं। देश के करोड़ों लोगों ने उन्हें आशीर्वाद देकर प्रधानमंत्री बनाया है। राजीव रंजन ने कहा कि सत्ता में कौन रहेगा और विपक्ष में कौन बैठेगा, इसका फैसला जनता करती है। कांग्रेस नेताओं को इस गलतफहमी से बाहर निकलना चाहिए कि वे ही तय करते थे कि देश का चुनाव आयुक्त कौन बनेगा।

    उन्होंने कहा कि पहले मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए कार्यपालिका का आदेश ही पर्याप्त था। लेकिन अब एक पारदर्शी कानून है, जिसके तहत चयन समिति में नेता प्रतिपक्ष भी सदस्य होता है और उसी प्रक्रिया के अनुसार नियुक्तियां की जाती हैं।

    सपा ने उठाया युवाओं का मुद्दा, पीएम मोदी से माफी की मांग

    वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने सरकार पर युवाओं की नाराजगी को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश के युवा सरकार से नाराज हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए। आशुतोष वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री को युवाओं से माफी मांगनी चाहिए और उनके साथ संवाद की पहल करनी चाहिए। उन्होंने यह प्रतिक्रिया भी सचिन पायलट के ‘मोदी जल्द पूर्व प्रधानमंत्री होंगे’ वाले बयान को लेकर पीटीआई से विशेष बातचीत के दौरान दी।

    पायलट के बयान पर राजनीतिक बयानबाजी तेज

    सचिन पायलट के बयान के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज होती नजर आ रही है। जहां जेडीयू ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को जनता के समर्थन से जोड़ते हुए कांग्रेस पर पलटवार किया, वहीं सपा ने युवाओं की नाराजगी और सरकार की जवाबदेही का मुद्दा उठाया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘न्यायपालिका को कोई भी डरा नहीं सकता’, राहुल गांधी के मार्च पर CJI की सख्त टिप्पणी

    October 15, 2026

    महाराष्ट्र के उल्हासनगर में हरेश गजवानी हत्या चाकू से काटा, फिर सिर में दो गोलियां दागीं हत्याकांड के बाद पुलिस का ऐक्शन…

    October 15, 2026

    ‘धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण का लाभ नहीं’ : सुप्रीम कोर्ट

    October 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.