Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ के PWD विभाग में 84 अधिकारियों के तबादले:29 कार्टोग्राफर, 14 असिस्टेंट ग्रेड-1 और 41 असिस्टेंट ग्रेड-2 के कर्मचारी भी शामिल
    • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल श्री रमेन डेका ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति
    • कातिल पति का गूगल सर्च आया सामने-‘अगर पत्नी आत्महत्या कर ले तो क्या पति जिम्मेदार?’ फिर कर दी प्रेग्नेंट वाइफ की हत्या…
    • अबूझमाड़ के मुहाने पर जलापूर्ति की नई मिसाल जल जीवन मिशन से बदली ग्राम कचोरा की तस्वीर
    • कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक सम्पन्न
    • कौन हैं निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर जो प्रकाश राज और अभिजीत दिपके साथ CJP का प्रदर्शन में शामिल होंगे
    • पूरा परिवार संघ का है…PM मोदी ने गुजरात के दिवंगत BJYM कार्यकर्ता के पिता को लगाया फोन, भावुक ऑडियो आया सामने
    • आशुतोष-सौरव को जमानत कोई जीत नहीं, शायना एनसी ने कहा- कोर्ट को भी लगा ये लोग अशांति फैला सकते हैं
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, October 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»पूरा परिवार संघ का है…PM मोदी ने गुजरात के दिवंगत BJYM कार्यकर्ता के पिता को लगाया फोन, भावुक ऑडियो आया सामने
    राष्ट्रीय

    पूरा परिवार संघ का है…PM मोदी ने गुजरात के दिवंगत BJYM कार्यकर्ता के पिता को लगाया फोन, भावुक ऑडियो आया सामने

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अहमदाबाद/कच्छ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के कार्यकर्ता के निधन पर गहरा शोक जताया है। पीएम मोदी ने शोक संदेश प्रेषित करने के बाद 29 साल के व्रजेश पावागढ़ी के पिता से बात की। पीएम मोदी की बातचीत का यह ऑडियो वायरल हो गया है। व्रजेश पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े थे और बाद में उन्होंने BJYM की कच्छ जिला इकाई के सचिव के रूप में काम किया। वे वडनगर से वाराणसी तक ‘सेवा संकल्प यात्रा’ में शामिल थे। इस दौरान तबियत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। पिता से बातचीत में पीएम मोदी ने कहा उन्होंने पूरी कोशिश बचाने के लिए लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। बीजेपी युवा के मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभी डॉ. हेमांग जोशी हैं। वह वडोदरा के सांसद हैं।

    पीएम मोदी ने पिता से फोन पर की बात

    पीएम मोदी ने व्रजेश पावागढ़ी के पिता महेश से फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि आपका पूरा परिवार संघ का है। मुझे दुख है कि हम व्रजेश को नहीं बचा पाए। उन्होंने व्रजेश की तारीफ करते हुए एक सहासिक और समर्पित कार्यकर्ता बताया। पिता ने जवाब में कहा कि वह आपके नेतृत्व में देश के लिए कुछ करना चाहता है। वह बहुत मेहनत से काम कर रहा था। पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें पता है। अंत में उन्होंने जय श्री कृष्णा (गुजरात में अभिवादन के तौर) कहकर आत्म की शांति के लिए प्रार्थना किया। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर पर ही वडनगर से वाराणसी के लिए सेवा संकल्प यात्रा निकली थी। वाराणसी के लिए रवाना हुए युवा कार्यकर्ताओं में व्रजेश पावागढ़ी भी शामिल थे।

    किस बीमारी में BJYM कार्यकर्ता की मौत

    व्रजेश वडनगर से वाराणसी तक ‘सेवा संकल्प यात्रा’ में शामिल थे। कुछ दिनों की यात्रा के बाद उन्हें बुखार आ गया। मध्य प्रदेश के विदिशा में उनकी हालत बिगड़ गई थी। बीमारी उनके मस्तिष्क तक फैल गई, जिससे उन्हें मेनिन्जाइटिस या एन्सेफलाइटिस हो गया। व्रजेश को अहमदाबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वे 10 दिनों तक इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में रहे और निधन से पहले कोमा में चले गए थे।

    हेल्थ अपडेट ले रहा था पीएमओ

    पीएमओ लगातार उनके स्वास्थ्य के बारे में अपडेट ले रहा था, जबकि अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने कई बार उनसे मुलाकात की थी। व्रजेश के निधन पर पीएम मोदी ने खुद बात की। पीएम मोदी का ऑडियो सामने आने के बाद उनके उनके पार्टी के जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों तक पहुंच की चर्चा हो रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कौन हैं निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर जो प्रकाश राज और अभिजीत दिपके साथ CJP का प्रदर्शन में शामिल होंगे

    October 22, 2026

    SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, ‘बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो…’

    October 22, 2026

    ‘फ्रांस के दंगों और भारत के छात्र प्रदर्शनों में कनेक्शन’, Fox News की रिपोर्ट में दावा

    October 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.