रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) का सफर जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, शो में ड्रामे और हंगामे का स्तर भी लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बार ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान खान नहीं बल्कि बॉलीवुड के फेमस एक्शन निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) होस्ट की भूमिका में नजर आए। शो के दौरान रोहित शेट्टी ने अपने कड़े तेवरों से घर के अंदर चल रही गतिविधियों पर खुलकर बात की। उन्होंने घर के कंटेस्टेंट्स लव गिल और स्काउटओपी के बीच चल रहे समीकरणों को लेकर तीखे सवाल उठाए और जिस तरह से वह एक-दूसरे की मालिश या पैर दबाते नजर आए, उस पर अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई।
सलमान खान ने नहीं ‘वीकेंड का वार’ में आए रोहित शेट्टी, लगाई घरवालों की क्लास
‘बिग बॉस 20’ में इस हफ्ते ‘वीकेंड का वार’ सलमान खान नही बल्कि रोहित शेट्टी करते नजर आए। इस दौरान बातचीत का सिलसिला जब कंटेस्टेंट ‘लव’ और ‘स्काउट’ की तरफ मुड़ा, तो रोहित शेट्टी ने बड़े ही स्पष्ट शब्दों में उन्हें आईना दिखाया। रोहित ने लव से पूछा कि उनके लिए स्काउट क्या मायने रखते हैं, जिसके जवाब में लव ने उन्हें अपने भाई की तरह बताया।
लव के इसी जवाब पर रोहित शेट्टी ने तंज कसते हुए कहा, “नाइस। लेकिन जब वो पैर दबा रहा है, हाथ दबा रहा है, नेक दबा रहा है लव, वो ठीक नहीं लग रहा है बाहर। आप स्काउट को बोलते हो कि जरा पीछे दबा दे। यह सब देखने में बेहद गंदा लग रहा है।
रोहित की इस दो टूक बात के बाद घर का माहौल काफी गंभीर हो गया। लेकिन, सफाई देते हुए स्काउट ने कहा कि जब माही बोलती हैं, तो वह उनके भी पैर दबा देते हैं। लेकिन रोहित शेट्टी ने उनकी इस दलील को खारिज करते हुए दो टूक कहा कि कैमरे पर जो कुछ भी बाहर जनता को दिख रहा है, वह सरासर गलत संदेश दे रहा है और इसे किसी भी हाल में सही नहीं ठहराया जा सकता।
वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी के तेवर देख सहमे घरवाले
अपने एक्शन और सख्त फैसलों के लिए पहचाने जाने वाले रोहित शेट्टी ने जिस तरह से ‘बिग बॉस 20’ के मंच पर कंटेस्टेंट्स की क्लास ली, उससे साफ है कि आने वाले दिनों में घर के अंदर रिश्तों के समीकरण और ज्यादा बदलने वाले हैं। दर्शकों को भी रोहित का यह बेबाक अंदाज काफी पसंद आ रहा है। अब देखना यह होगा कि इस चेतावनी के बाद घर के सदस्य अपने व्यवहार में किस तरह का बदलाव लाते हैं।

