नितेश तिवारी निर्देशित और रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण पार्ट 1’ को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है. फिल्म इस दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है. उससे पहले फिल्म के ओटीटी रिलीज की डिटेल्स भी आ गई हैं. यहां जान सकते हैं कि थिएट्रिकल रन के बाद ‘रामायण पार्ट 1’ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कब और कहां डेब्यू करेगी?
‘रामायण पार्ट 1′ ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?
रिलीज से पहले, नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण पार्ट 1’ ने अपने डिजिटल पार्टनर्स तय कर लिए हैं. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश अभिनीत यह फिल्म जियोहॉटस्टार पर ऑनलाइन स्ट्रीम होगी. बुधवार को फिल्म की टीम ने ‘रामायण’ के लिए जियोहॉटस्टार और फिल्म निर्माता नमित मल्होत्रा के ‘प्राइम फोकस स्टूडियोज़’ के बीच साझेदारी की पुष्टि की. वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्टार ग्रुप ने फिल्म के डिजिटल और सैटेलाइट अधिकारों के लिए 450 करोड़ की एक बड़ी डील साइन की है.
‘रामायण पार्ट 1′ को ओटीटी पर कैसे देख सकेंगे?
बता दें कि नमित मल्होत्रा की ‘रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद, जियोहॉटस्टार पर ‘पे-पर-व्यू’ ऑप्शन के जरिए भारतीय दर्शकों के लिए अवेलेबल होगी. इसका मतलब ये है कि दर्शक इसे अपने रेगुलर स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन के हिस्से के रूप में नहीं देख पाएंगे, बल्कि उन्हें इसे देखने के लिए अलग से पेमेंट करनी होगी.
‘पे-पर-व्यू’ मॉडल का मतलब है कि फिल्म की थिएट्रिकल विंडो (सिनेमाघरों में चलने की ड्यूरेशन) खत्म होने के बाद, दर्शक इसे खरीदकर देख सकेंगेय रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में दर्शकों को यह ऑप्शन जियोहॉटस्टार पर एक खास ‘ऑन-डिमांड’ परचेज फीचर के जरिए मिलेगा, न कि किसी रेगुलर सब्सक्रिप्शन के माध्यम से.
कब रिलीज होगी ‘रामायण’ ?
यह फिल्म 5 नवंबर 2026 को, यानी दिवाली के मौके पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसे IMAX 3D में भी दिखाया जाएगा। फिल्म के मेकर्स दर्शकों को सलाह दे रहे हैं कि ऑनलाइन आने से पहले, वे इस महाकाव्य को बड़े से बड़े पर्दे पर देखने का एक्सपीरियंस लें.
‘रामायण: राइज ऑफ द लीजेंड’ की कास्ट और क्रू
‘रामायण: राइज ऑफ द लीजेंड’ को दो पार्ट वाली लाइव-एक्शन फिल्म सीरीज के रूप में प्लान किया गया है, जिसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है. श्रीधर राघवन ने वाल्मीकि के महाकाव्य को स्क्रीन के लिए एडेप्ट किया है. इस प्रोजेक्ट को प्राइम फ़ोकस स्टूडियोज, डीएनईजी (आठ बार अकादमी पुरस्कार जीतने वाला प्रोडक्शन और विज़ुअल इफेक्ट्स स्टूडियो) और यश के ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स’ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं.

