Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कल का मौसम : आ रहा चक्रवाती तूफान! 48 घंटे इन राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट…
    • छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय
    • मारकंडी नदी से शहर तक पहुंचेगा पानी, बस्तर जलप्रदाय योजना के लिए 57.71 करोड़ मंजूर
    • केंद्र सरकार ने आईएएस अधिकारी डॉ. सज्जन सिंह यादव को किया जम्मू-कश्मीर का नया मुख्य सचिव नियुक्त…
    • गढ़फुलझर में बाबा बिशासहे कुल कोलता समाज के वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
    • दूसरे T20I मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया साथ पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त…
    • पिनाकोटा के पास सड़क निर्माण स्थल पर आग लगने से 5 लोगों की मौत…
    • राष्ट्र प्रथम—नारी शक्ति एवं वरिष्ठजन सम्मान के संकल्प के साथ होगा महिला सीनियर सिटीजन पेंशनर्स सम्मेलन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, October 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी, जवाब में ईरान ने समुद्र के नीचे इंटरनेट केबल काटने की दी धमकी
    अंतर्राष्ट्रीय

    ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी, जवाब में ईरान ने समुद्र के नीचे इंटरनेट केबल काटने की दी धमकी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच समुद्र के नीचे बिछी इंटरनेट केबल को निशाना बनाने की योजना सामने आई है। रॉयटर्स के अनुसार, दो वरिष्ठ ईरानी सुरक्षा अधिकारियों ने दावा किया है कि ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में संचार केबल को निशाना बनाने की योजना तैयार की है। ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी होर्मुज जलडमरूमध्य के नीचे मौजूद सात प्रमुख इंटरनेट केबल को निशाना बनाने की संभावना जताई है। अगर केबल को नुकसान पहुंचता है, तो इंटरनेट की स्पीड़, ऑनलाइन कारोबार, वित्तीय लेनदेन और क्लाउड सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

    डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी, ‘समझौता करो या एक और हमले के लिए तैयार रहो’

    तनाव के बीच पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में एक चुनावी जनसभा के दौरान ईरान को सीधा अल्टीमेटम दिया है। ट्रंप ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा कि अगर तेहरान कूटनीतिक रास्ते से समझौते के लिए तैयार नहीं होता, तो वाशिंगटन उस पर एक और सीमित सैन्य स्ट्राइक कर सकता है। उन्होंने कहा कि हम ‘एपिक फ्यूरी’ जैसा एक और छोटा सैन्य अभियान चला सकते हैं या फिर वे समझौते पर दस्तखत करेंगे।” उन्होंने ईरानी नेतृत्व की समझदारी पर सवाल उठाते हुए संकेत दिया कि अगर बातचीत नाकाम रही, तो अमेरिका ताकत का इस्तेमाल करने से बिल्कुल पीछे नहीं हटेगा।

    ईरान का पलटवार, समंदर के नीचे इंटरनेट केबल काटने की योजना

    अमेरिका के कड़े तेवरों के जवाब में ईरान ने भी एक अभूतपूर्व रणनीति तैयार की है। सूत्रों और ईरानी सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, यदि ईरान के बुनियादी ढांचे या सैन्य ठिकानों पर हमला हुआ, तो वह में समुद्र के नीचे बिछी इंटरनेट केबल्स को नष्ट कर देगा। ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के वरिष्ठ अधिकारी यदोल्लाह जावानी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के नीचे से गुजरने वाली सात प्रमुख इंटरनेट केबल्स ईरान की पहुंच में हैं। यदि युद्ध छिड़ता है, तो ईरान इन्हें पूरी तरह तबाह कर सकता है।

    इंटरनेट केबल कटी तो क्या होगा असर?

    दुनियाभर का लगभग 99 प्रतिशत इंटरनेट डेटा समंदर के नीचे बिछे इन्हीं केबल्स नेटवर्क से गुजरता है। हालांकि, होर्मुज स्ट्रेट से वैश्विक डेटा का एक छोटा हिस्सा ही जाता है, फिर भी इन केबल्स के कटने से-

    • ग्लोबल इंटरनेट की रफ्तार धीमी हो सकती है।
    • अंतरराष्ट्रीय वित्तीय लेनदेन (Financial Transactions) और बैंकिंग सिस्टम प्रभावित हो सकते हैं।
    • क्लाउड सर्विसेज और ऑनलाइन बिजनेस पर बड़ा असर पड़ सकता है।
    • युद्ध के माहौल में बीमा और अनुमति संबंधी समस्याओं के कारण इन केबल्स की मरम्मत में हफ्तों का समय लग सकता है।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘अपने ही भाई से शादी की, फर्जी नाम रखा’, ट्रंप ने अमेरिकी सांसद इल्हान उमर पर लगाए गंभीर आरोप; मांगा इस्तीफा

    October 23, 2026

    चीन के साथ टकराव को लेकर आईटीबीपी के डीजी ने दिया बयान, कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

    October 23, 2026

    रूस ने रातोंरात बेच दिया 62000 किलो सोना, 10 महीने से धड़ाधड़ खाली कर रहा स्वर्ण भंडार; चीन कैसे उठा रहा फायदा?

    October 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.