Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ : तालाब में तैरता मिला लापता नाबालिग का शव, पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य…
    • छत्तीसगढ़ : ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत, 8 साल की बच्ची गंभीर रुप से घायल…
    • मेले में ‘मौत के कुएं’ में स्टंट के दौरान बाइक में लगी आग, युवती झुलसी
    • ईएसटीआईसी 2026: विज्ञान को विकसित भारत की आकांक्षाओं से जोड़ना
    • शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी
    • अनंत सिंह के बाद पत्नी नीलम देवी पर भी एक्शन, सरकार ने सरकारी आवास खाली करने का दिया आदेश
    • सरकार ने बदले मोटर व्हीकल नियम, 100% एथेनॉल से चलने वाली कारों के लिए रास्ता साफ
    • CG Transfer News: छत्तीसगढ़ PWD में बड़ा फेरबदल! 91 उप अभियंताओं के तबादले, देखें list
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, October 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»यूरोप में प्रदर्शनों के बीच बर्लिन में पीयूष गोयल, कहा-‘भारतीय शांति पसंद करते हैं, सड़कों पर तोड़फोड़ नहीं करते’
    अंतर्राष्ट्रीय

    यूरोप में प्रदर्शनों के बीच बर्लिन में पीयूष गोयल, कहा-‘भारतीय शांति पसंद करते हैं, सड़कों पर तोड़फोड़ नहीं करते’

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जर्मनी की राजधानी बर्लिन में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रवासी भारतीयों की जमकर तारीफ की। उन्होंने भारतीय समुदाय को स्वभाव से शांतिप्रिय बताया और कहा कि भारतीय नागरिक कभी भी तोड़फोड़ करने या अशांति फैलाने के लिए सड़कों पर नहीं उतरते। केंद्रीय मंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब फ्रांस और इटली सहित कई यूरोपीय देश हिंसक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

    तोड़फोड़ नहीं करते भारतीय- पियूष गोयल

    पीयूष गोयल ने कहा कि जर्मनी और पूरी दुनिया में भारतीयों का हमेशा स्वागत किया जाता है और उन्हें बहुत सम्मान दिया जाता है। मेजबान देशों को अच्छी तरह पता है कि भारतीय कभी भी तोड़फोड़ जैसी गतिविधियों में शामिल नहीं होते और न ही वे कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा करने के लिए सड़कों पर उतरते हैं, जैसा कि हाल के दिनों में यूरोप के कई हिस्सों में देखने को मिली हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया जानती है कि भारतीय अपने परिवारों के साथ शांति से रहते हैं और समाज की बेहतरी में योगदान देते हैं, हालांकि उन्होंने यह भी माना कि कभी-कभार कुछ अपवाद हो सकते हैं जो नियंत्रण से बाहर हों।

    भारतीय युवाओं के कौशल विकास में सहयोग की अपील

    द्विपक्षीय व्यापार, निवेश और औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंचे पियूष गोयल ने प्रवासी भारतीयों से अपने देश की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। उन्होंने सुझाव दिया कि विदेशों में रह रहे कुशल और पेशेवर भारतीय अपने अनुभवों को साझा कर सकते हैं, जिससे भारत के युवाओं को लाभ मिल सके।

    पीयूष गोयल ने कहा कि प्रवासी भारतीय एक ब्रिज का काम कर सकते हैं, जो मेंटरशिप, डिजिटल प्रशिक्षण और करियर मार्गदर्शन कार्यक्रमों के जरिए भारत के बच्चों और युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोल सकते हैं।

    यूरोप में हिंसक विरोध प्रदर्शन

    पीयूष गोयल का यह बयान ऐसे समय में आया है जब यूरोप के कई प्रमुख शहरों में अशांति का माहौल है। फ्रांस में,छात्र, युवा और मजदूर संगठन महंगाई, कम वेतन और सार्वजनिक सेवाओं में कटौती के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। जिसे नियंत्रित करने के लिए फ्रांस की सरकार ने लगभग 70000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। हिंसक झड़पों में 50 से अधिक सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं और 1,300 से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, इटली में भी रोम, ट्यूरिन और बोलोग्ना जैसे शहरों में युद्ध और महंगाई के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए हैं, जहां पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पों की खबरें हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बोनिन द्वीप जापान में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 6.3 रही तीव्रता

    October 25, 2026

    ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी, जवाब में ईरान ने समुद्र के नीचे इंटरनेट केबल काटने की दी धमकी

    October 24, 2026

    ‘अपने ही भाई से शादी की, फर्जी नाम रखा’, ट्रंप ने अमेरिकी सांसद इल्हान उमर पर लगाए गंभीर आरोप; मांगा इस्तीफा

    October 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.