Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ : तालाब में तैरता मिला लापता नाबालिग का शव, पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य…
    • छत्तीसगढ़ : ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत, 8 साल की बच्ची गंभीर रुप से घायल…
    • मेले में ‘मौत के कुएं’ में स्टंट के दौरान बाइक में लगी आग, युवती झुलसी
    • ईएसटीआईसी 2026: विज्ञान को विकसित भारत की आकांक्षाओं से जोड़ना
    • शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी
    • अनंत सिंह के बाद पत्नी नीलम देवी पर भी एक्शन, सरकार ने सरकारी आवास खाली करने का दिया आदेश
    • सरकार ने बदले मोटर व्हीकल नियम, 100% एथेनॉल से चलने वाली कारों के लिए रास्ता साफ
    • CG Transfer News: छत्तीसगढ़ PWD में बड़ा फेरबदल! 91 उप अभियंताओं के तबादले, देखें list
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, October 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»लव गिल पर विवादित टिप्पणी के बाद काश्वी का बड़ा बयान, कहा-‘किसी के चरित्र पर टिप्पणी करना मेरा काम नहीं’
    मनोरंजन

    लव गिल पर विवादित टिप्पणी के बाद काश्वी का बड़ा बयान, कहा-‘किसी के चरित्र पर टिप्पणी करना मेरा काम नहीं’

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) के घर में हर दिन नए विवाद और ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। शो के नए एपिसोड्स में कंटेस्टेंट स्काउटओपी (ScoutOP) और लव गिल के बीच की नजदीकियों को लेकर काफी हंगामा देखने को मिला था। इस पूरे विवाद के केंद्र में रहीं स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी हीरानंदानी (Kaashvi Hiranandani) ने अब अपने बयानों पर सफाई दी है और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए माफी मांगी है। काश्वी पर यह आरोप लगा था कि उन्होंने शो के दौरान लव गिल के चरित्र और उनकी नियत पर गंभीर सवाल उठाए थे, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर भारी विरोध का सामना करना पड़ा था।

    “मेरा इरादा सिर्फ स्काउट को जवाबदेह ठहराना था“- काश्वी हीरानंदानी

    अपने ऊपर उठ रहे सवालों और चौतरफा आलोचना के बाद काश्वी ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है। काश्वी ने अपनी गलती स्वीकार की है। उन्होंने साफ किया कि उनका मुख्य उद्देश्य केवल अपने पार्टनर स्काउट से बात करना, उसकी गलतियों को सामने लाना और उसे उसके कामों के लिए जवाबदेह ठहराना था। लेकिन, इस दौरान उनके मुंह से कुछ ऐसे शब्द निकल गए जो स्थिति से जुड़े अन्य लोगों के लिए बेहद असंवेदनशील थे।

    काश्वी ने अपनी सफाई में लिखा, “उस समय मैं कैसा महसूस कर रही थी, यह एक अलग बात है, लेकिन किसी और के इरादों या चरित्र पर टिप्पणी करना मेरा काम नहीं है। मैं अपनी बात को कहीं बेहतर तरीके से कह सकती थी। मेरा इरादा कभी भी किसी दूसरी महिला के प्रति नफरत फैलाने या किसी को उसे निशाना बनाने के लिए उकसाने का नहीं था।”

    उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि सोशल मीडिया पर चल रहे ‘वह जानती है कि वह क्या कर रही है’ या ‘यह उसकी रणनीति है’ जैसे कंटेंट और नकारात्मक प्रतिक्रियाओं ने उनकी सोच को प्रभावित कर दिया था, लेकिन उन्हें इस मामले में अधिक समझदारी दिखानी चाहिए थी।

    “जिन लोगों को भी मेरी वजह से ठेस पहुंची है, उनसे सच्चे दिल से माफी मांगती हूं”

    अपने बयान के अंत में काश्वी ने अपनी गलती की पूरी जिम्मेदारी ली है। उन्होंने कहा कि वह समझती हैं कि उनके शब्दों का समाज और दर्शकों पर क्या असर पड़ता है। किसी अन्य महिला के चरित्र पर टिप्पणी करने का उन्हें कोई हक नहीं था, और इस बात को वह पूरी विनम्रता से स्वीकार करती हैं।

    काश्वी ने उन सभी लोगों से सच्चे दिल से माफी मांगी है जिन्हें उनके बयानों या व्यवहार के कारण ठेस पहुंची है। उनके इस माफीनामे के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस अब कुछ हद तक शांत होती नजर आ रही है, जहां कई यूजर्स उनकी इस परिपक्वता की सराहना कर रहे हैं, तो वहीं कुछ का मानना है कि नेशनल टेलीविजन पर किसी पर आरोप लगाने से पहले सोच-विचार जरूर करना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘बेपरवाह: फियरलेस इन लव’, अहान पांडे और शरवरी की आने वाली फिल्म का फर्स्ट लुक जारी

    October 26, 2026

    अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग, भेजा 1.20 करोड़ का लीगल नोटिस, कार्यक्रम बीच में छोड़ने का आरोप

    October 24, 2026

    Bigg Boss 20:‘वीकेंड का वार’ में रोहित शेट्टी ने लव और स्काउट की हरकतों पर उठाए तीखे सवाल, लगाई घरवालों की क्लास

    October 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.