‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ फ्रेंचाइजी वापस आ गई है. इस बार रोम-कॉम स्टाइल फिल्म नहीं बल्कि डार्क थ्रिलर सीरीज है. सीरीज में शनाया कपूर नजर आएंगी. शनाया का डबल रोल है. सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.
शनाया डबल रोल में हैं. उनके एक कैरेक्टर का नाम आयशा मलिक है, जिसकी मौत हो चुकी है. वहीं दूसरे कैरेक्टर का नाम अदिती है. अदिती और आयशा बहनें हैं. अदिती अपनी बहन के कातिल को ढूंढ़ने के लिए उसके कॉलेज जाती है. सीरीज की कहानी आयशा की मौत और उसके कातिल को ढूढ़ने के इर्द-गिर्द घूमती है.
अदिती को आयशा की दोस्त, बॉयफ्रेंड, रूममेट पर शक होता है. अदिती ट्रेलर में कहती हैं कि ये लोग कुछ छुपा रहे हैं. अदिती सभी से सवाल भी करती हैं.
शो के बारे में शनाया ने कहा,’आयशा की रहस्यमयी मौत स्टोरी में मोशन सेट करती है. फिर अदिती सच ढूंढ़ने निकलती है और उसे लगता है कि आयशा के करीबी ही सच छुपा रहे हैं. मुझे इस सीरीज की खास बात ये लगी कि कैसे सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फ्रेंचाइजी डार्क वर्ल्ड में एंटर करती है. इस कहानी ने मुझे एक्साइट किया.’
बता दें कि ये शनाया की पहली वेब सीरीज है. उन्होंने 2025 में फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से डेब्यू किया था. इसके बाद वो फिल्म ‘तू या मैं’ नजर आईं.
शो को रीमा माया ने डायरेक्ट किया है. सीरीज 13 नवंबर 2026 को रिलीज होगी. सीरीज को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. सीरीज को धर्मेटिक एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रहा है.
‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ की बात करें तो सबसे 2012 में पहली फिल्म आई थी. इस फिल्म से आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने डेब्यू किया. फिल्म को पुनीत मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया था. फिर 2019 में दूसरी फिल्म आई. दूसरी फिल्म में अनन्या पांडे ने डेब्यू किया. फिल्म में तारा सुतारिया, टाइगर श्रॉफ भी लीड रोल में थे. तारा सुतारिया की भी ये डेब्यू फिल्म थी.

