Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सुशासन की मिसाल सीएम हेल्पलाइन- जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही डिजिटल पहल
    • दिवाली से एक दिन पहले क्यों करते हैं ​हनुमान पूजा? इसकी 3 हैं बड़ी वजहें, भगवान शिव से भी है कनेक्शन
    • बद्रीनाथ धाम से वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, हादसे में 6 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी
    • गुब्बारों ने बनाया ऐसा हाल; तेज हवा में उड़ने लगी दुल्हन, फोटोग्राफर ने बचाई जान
    • गरीबी घटी पर चुनौतियां कायम: विश्व बैंक की रिपोर्ट में खुलासा- रोजगार और आय असमानता में तुरंत सुधार जरूरी
    • दुर्ग में करवाचौथ पर टला बड़ा हादसा: किचन में फटा गैस सिलेंडर; मोहल्ले वालों ने बुझाई आग…
    • मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और पात्र किसानों को सहायता राशि उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
    • शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाएरू मुख्य सचिव श्री विकासशील
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, October 30
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»बद्रीनाथ धाम से वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, हादसे में 6 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी
    BREKING NEWS

    बद्रीनाथ धाम से वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, हादसे में 6 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले से इस समय की बड़ी खबर आई है. यहां बद्रीनाथ धाम से वापस लौट रहे एक हेलीकॉप्टर की लोकेशन गायब हो गई है. बद्रीनाथ धाम और जोशीमठ के बीच हेलीकॉप्टर के लापता होने की सूचना प्रशासन को मिली है. चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि हेली के लोकेशन न मिलने की खबर मिलते ही प्रशासन ने मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. प्रशासन और हेली कंपनी हेलीकॉप्टर की लोकेशन का पता लगाने में जुटी हुई है.

    हेलीकॉप्टर के गायब होने की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक खराब मौसम के चलते चांई और थैंग गांव के ऊपर यह हादसा हुआ है. वहीं ताजा जानकारी निकलकर सामने आ रही है कि हेलीकॉप्टर पर सवार सभी 6 लोगों की हादसे में मौत हो गई है. आर्मी की सूचना पर प्रशासन ने लोकेशन ट्रेस कर हादसे की पुष्टि की.

    ऋषिकेश की ओर जा रहा था चॉपर
    बता दें कि 30 अक्टूबर को बद्रीनाथ धाम से ट्रांस कंपनी का हेलीकॉप्टर 6 यात्रियों को लेकर ऋषिकेश की ओर जा रहा था. खराब मौसम की वजह से चाय और थायंग गांव के ऊपर हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. इस हादसे में सवार सभी 6 लोगों की मौत की सूचना आ रही है. चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि आर्मी की ओर से इस पूरी घटना की जानकारी प्रशासन को दी गई थी, जिसके बाद प्रशासन ने लोकेशन ट्रेस कर हेलीकॉप्टर क्रैश होने की पुष्टि की है.

    5 यात्री और एक पायलट की मौत
    इस हादसे में मरने वाले यात्रियों में अरुण सालुंके, एच. एस. नागराजा, प्रताप बच्चिहल्ली निंगराजन, शंकरगौड़ा वी.बी., सुधीर के. और पायलट कैप्टन हिमांशु सभरवाल का नाम शामिल है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ट्रांस भारत एविएशन का एयरबस H125 हेलीकॉप्टर (VT-HCX) आज दोपहर 1:14 बजे बद्रीनाथ से देहरादून के लिए रवाना हुआ था. उड़ान भरने के करीब 7-8 मिनट बाद बद्री घाटी में हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया.

    सीएम धामी ने जताया दु:ख
    इस भीषण हादसे को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताया है. सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर ट्विट करते हुए सीएम ने लिखा, ‘जोशीमठ के पास ‘चयी’ गांव के निकट एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना की दुखद खबर मिली है. जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और SDRF की ओर से संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाया जा रहा है. मैं खुद इस पूरी घटना पर लगातार नजर रख रहा हूं. गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए तुरंत एयरलिफ्ट करके बड़े चिकित्सा केंद्रों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि सभी यात्री सुरक्षित वापस आ जाएं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर जिले को दी 232 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

    October 28, 2026

    बड़ा रेल हादसा :स्पेन में हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 46 लोगों की मौत; कई गंभीर रूप से घायल…

    October 28, 2026

    मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न संवर्गों में नवनियुक्त 520 कर्मचारियों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

    October 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.