Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के स्टाल की सराहना की
    • ऐसी संसद का औचित्य
    • IND vs NZ 5th T20 Playing 11: आखिरी मैच जीतने के लिए इस ऑलराउंडर को मौका देंगे अय्यर, वैभव रहेंगे बेंच पर!
    • मानवता को झकझोर देने वाली घटना:झोले में नवजात को डालकर फेंकने पहुंची महिला, ग्रामीणों ने पकड़ा…
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पुराने और गुरुजनों से की भावुक मुलाकात मुख्यमंत्री की कुर्सी भी नहीं भुला पाई गुरुजनों का सम्मान…
    • कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी,अर्नब तूफान से फसल नुकसान पर किसानों को 72 घंटे में देनी होगी सूचना…
    • छत्तीसगढ़ : शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर 3.12 करोड़ की धोखाधड़ी, मुख्य आरोपी इंदौर से गिरफ्तार…
    • पंजाब विधानसभा चुनाव : नशा, कानून-व्यवस्था और कर्ज होंगे मुख्य मुद्दे
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, October 31
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»प्रेमी के उकसाने पर नौकरानी ने किया लाखों रुपए का जेवर चोरी, पुलिस ने हीरे का हार-सोने की चूड़ियां की बरामद
    क्राइम

    प्रेमी के उकसाने पर नौकरानी ने किया लाखों रुपए का जेवर चोरी, पुलिस ने हीरे का हार-सोने की चूड़ियां की बरामद

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर. एसएमएस अस्पताल थाना पुलिस ने घर से लाखों रुपए के जेवर चोरी करने वाली घरेलू नौकरानी को गरफ्तार किया है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद नवासी आरोपी सोनम सैनी (20) ने अपने प्रेमी के उकसाने पर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 13 लाख रूपए कीमत की सोने की दो चूड़ियां, हीरे का हार और सोने की अंगूठी बरामद कर ली है।

    डीसीपी (ईस्ट) रंजीता शर्मा ने बताया कि गंगवाल पार्क निवासी केशन महाजन ने 24 अगस्त को रपोर्ट दर्ज कराई थी। परिवादी के अनुसार, 12 मई से 4 अगस्त के बीच चर में काम करने वाली सोनम ने डेढ़ लाख रुपए नकद, हीरे व सोने के आभूषण, सोने की घड़ी और चांदी का सामान चोरी कर लिया था।

    पूछताछ में सोनम ने किया कबूल

    डीसीपी (ईस्ट) रंजीता शर्मा ने बताया कि गंगवाल पार्क निवासी किशन महाजन ने 24 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिवादी के अनुसार, 12 मई से 4 अगस्त के बीच घर में काम करने वाली सोनम ने डेढ़ लाख रुपए नकद, हीरे व सोने के आभूषण, सोने की घड़ी और चांदी का सामान चोरी कर लिया था। आरोपी को पकड़ने में कांस्टेबल शांतिलाल और मुकेश की अहम भूमिका रही। थानाधिकारी महेश चंद्र ने बताया कि कड़ाई से पूछताछ करने पर सोनम ने चोरी करना स्वीकार कर लिया और उसकी निशानदेही पर चोरी का कुछ सामान बरामद किया। पुलिस अब आरोपी महिला के फरार प्रेमी की तलाश कर रही है और शेष चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास जारी है।

    ई-मित्र में चोरी का आरोपी भी गिरफ्तार

    वहीं एक अन्य मामले में जयपुर मालपुरा गेट थाना पुलिस ने क ई-मित्र और बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहक सेवा केंद्र का ताला तोड़कर 2.18 लाख रुपए चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महज पांच मिनट के भीतर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के पैसों से खरीदी गई 98,800 रुपए की बाइक और 63,400 रुपए नकद बरामद किए हैं।

    सवाईमाधोपुर का रहने वाला है आरोपी

    डीसीपी (ईस्ट) रंजीता शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सतीश कुमार मीणा उर्फ निक्की (25) बामनवास, सवाईमाधोपुर का रहने वाला है जो फिलहाल जगतपुरा में रह रहा था। सांगानेर निवासी पीड़ित रामस्वरूप यादव ने 27 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 अक्टूबर को दोपहर करीब 2:20 बजे वह दुकान का दरवाजा और गल्ला लॉक कर मकान की ऊपरी मंजिल पर खाना खाने गया था। महज पांच मिनट बाद लौटने पर उन्हें दरवाजे और गल्ले का लॉक टूटा मिला। गल्ले में रखे पांच लाख रुपए में से 2.18 लाख रुपए गायब थे। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक युवक दोपहर 2:25 बजे अंदर घुसकर चोरी करता नजर आया।

    आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिन के समय ई-मित्र और कियोस्क सेंटरों की रैकी करता था और मौका पाकर ताले तोड़कर नकदी चुरा लेता था। चोरी की इस रकम से उसने अपने महंगे शौक पूरे करने के साथ ही एक नई बाइक भी खरीद ली थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मानवता को झकझोर देने वाली घटना:झोले में नवजात को डालकर फेंकने पहुंची महिला, ग्रामीणों ने पकड़ा…

    October 31, 2026

    छत्तीसगढ़ से हत्या का सनसनीखेज मामला,मोबाइल देखने को लेकर भाइयों में विवाद, बड़े भाई ने छोटे उतारा मौत के घाट…

    October 28, 2026

    छत्तीसगढ़ में दिनदहाड़े बड़ी लूट: सोना-चांदी कारोबारी से 30 लाख के गहने और नकदी लेकर फरार हुए बदमाश…

    October 28, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.