Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बस्तर की महिला कमांडो के आत्मविश्वास और शानदार मार्च पास्ट ने पूरे देश को कराया बस्तर की नारी शक्ति का एहसास – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
    • उप मुख्यमंत्री ने ‘निर्माण मंथन’ में प्रदेशभर के अभियंताओं को किया संबोधित
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण
    • विकास की नई किरण- दंतेवाड़ा के सुदूर ‘लावा’ गाँव में पहली बार गूंजी टीवी की आवाज, CREDA और जिला प्रशासन की अनूठी पहल
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर पुलिस लाइन में किया हेलमेट बैंक का शुभारंभ
    • नक्सल प्रभावित सुकमा के 50 ग्रामीण पहली बार ट्रेन से पहुंचे गुजरात, प्रधानमंत्री की मौजूदगी में राष्ट्रीय एकता परेड के बने साक्षी
    • अमेठी सैनिक स्कूल में मारपीट, क्वार्टर मास्टर ने वाइस प्रिंसिपल पर किया हमला
    • सिद्धू मूसेवाला के साथ जो हुआ, आज वह पंजाब में फैशन बन गया है: राहुल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, November 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»79वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने किया चमत्कार, ‘जेलर 2’ ने वर्ल्डवाइड पार किया 666 करोड़ का आकंड़ा
    मनोरंजन

    79वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने किया चमत्कार, ‘जेलर 2’ ने वर्ल्डवाइड पार किया 666 करोड़ का आकंड़ा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हनुमान अँश ने बॉक्स ऑफिस पर 80 दिन पूरे कर लिए हैं. 79वें दिन यानी 12वें शनिवार इसने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर दमखम दिखाया. वहीं रजनीकांत की जेलर 2 ने भी 10 दिन पूरे किए और फिल्म अभी से सुपरहिट बन चुकी है. चलिए दोनों बड़ी फिल्मों का कलेक्शन का हिसाब-किताब समझाते हैं.

    हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर 80 दिन पूरे कर चुकी है. 24 अक्टूबर यानी 79वें दिन भी इसने बजट के हिसाब से सही कमाई की. जिसे देखते हुए ये लग रहा है कि जल्द ही ये बॉक्स ऑफिस पर 100 दिन पूरे कर लेगी. वहीं बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की जेलर 2 भी छाई हुई है. चलिए दोनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बताते हैं.

    नीम करोली बाबा पर बनी हनुमान अंश ने दुनियाभर में खूब नाम कमाया. लोगों ने खूब इसे थिएटर में देखा और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा हुई. फिल्म की खासियत थी कि इसके डायरेक्टर से लेकर कास्ट तक सब नई थी. प्रोड्यूसर तक का सफर नया था.

    मगर टीम के टेलेंट ने सभी मंत्रमुग्ध कर दिया. कंगना रनौत से लेकर सहवाग तक ने इसकी जमकर तारीफ की थी. महज डेढ़-दो करोड़ में बनी हनुमान अंश ने अब 80 दिन पूरे कर लिए हैं. इन दिनों में इसने 402 करोड़ रुपये का ग्रोस कलेक्शन कर लिया है.

    sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 24 अक्टूबर तक के आंकड़ों के हिसाब से, डॉ विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म ने भारत में 341.26 करोड़ का नेट कलेक्शन किया तो ग्रोस कमाई 402 करोड़ रुपये थी. 80वें दिन यानी 25 अक्टूबर का डाटा आना अभी बाकी है.

    ऐसे में 79वें दिन हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर 19 लाख रुपये की कमाई की. देशभर में अभी भी इसके 237 शोज चल रहे हैं. 12वां शनिवार भी इसके लिए मंगलमय रहा. इस हिसाब से ये बिग ब्लॉकबस्टर रही. मेकर्स तो पहले ही इसका सीक्वल का ऐलान कर चुके हैं.

    अब आते हैं जेलर 2 पर. रजनीकांत की सुपरहिट फिल्म जेलर 2 को भी लोग थिएटर में खूब पसंद कर रहे हैं. ये साल 2023 में आई जेलर का सीक्वल है जिसे एक बार फिर नेल्सन दिलीपकुमार ने बनाया है. फिल्म में मोहनलाल से लेकर ऋतिक रोशन का कैमियो भी है.

    जेलर 2 ने दस दिन बॉक्स ऑफिस पर पूरे कर लिए हैं. 11581 शोज देशभर में चल रहे हैं. सबसे ज्यादा कमाई जेलर 2 की तमिल में देखने को मिली. दरअसल जेलर 2 ने 10वें दिन भारत में 24.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया.

    इसमें से 16.25 करोड़ रुपये तमिल ऑडियंस से आए तो 4.40 करोड़ रुपये तेलुगू और हिंदी से 2.90 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ. इस हिसाब से जेलर 2 ने अब तक भारत में 373 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.

    वहीं रजनीकांत की फिल्म ने 10 दिन के भीतर 436.80 करोड़ रुपये का ग्रोस कलेक्शन कर लिया है. जेलर 2 की वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें इसका कुल बिजनेस 666.30 करोड़ रुपये हो चुका है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    डर के आगे ‘जीत’ नहीं मौत है, 2027 में होगी दहशत? भूमि पेडनेकर की नई हॉरर फिल्म ‘जानी दुश्मन’ का ऐलान

    November 4, 2026

    ‘जेलर 2’ ने रचा इतिहास, 100 करोड़ का मुनाफा कमाने वाली बनी साल 2026 की पहली तमिल फिल्म

    November 3, 2026

    फिल्म ‘रामायण के गाने ‘मंगल रंग’ विवाद पर सिंगर अरमान मलिक ने दिया करारा जवाब! बोले- ये काफी मुश्किल था

    November 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.