Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास को नई गति, तीन वर्षों में प्रमुख योजनाओं पर 57 हजार 759 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधानित व्यय
    • चेक देकर ठगी, फिर जान से मारने की धमकी: दीपक टंडन पर 28 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, 6 केस दर्ज…
    • धमतरी के 108 उपार्जन केंद्रों में कल से धान खरीदी का महाअभियान, किसानों के स्वागत को तैयार केंद्र
    • धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस, राज्यसभा सांसद श्री नितिन नवीन और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे शामिल
    • आदिवासी अस्मिता और साँस्कृतिक के रक्षक, महान क्राँतिकारी भगवान बिरसा मुँडा
    • कल का मौसम: दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत 14 राज्यों में बारिश, कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी…
    • नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता-मुख्य सचिव श्री विकासशील
    • आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, November 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»फिल्म ‘रामायण के गाने ‘मंगल रंग’ विवाद पर सिंगर अरमान मलिक ने दिया करारा जवाब! बोले- ये काफी मुश्किल था
    मनोरंजन

    फिल्म ‘रामायण के गाने ‘मंगल रंग’ विवाद पर सिंगर अरमान मलिक ने दिया करारा जवाब! बोले- ये काफी मुश्किल था

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड’ इन दिनों अपनी रिलीज से पहले ही सुर्खियों में आ गई है। फिल्म का नया गाना ‘मंगल रंग’ रिलीज किया गया है, जिसमें भगवान राम और माता सीता के विवाह के प्रसंग को बेहद शानदार तरीके से दिखाया गया है। गाने के रिलीज होते ही इसके म्यूजिकल ट्रीटमेंट को लेकर सोशल मीडिया और क्रिटिक्स के बीच एक नई बहस छिड़ गई है। कुछ समीक्षकों का मानना है कि इस गाने में सूफी-कव्वाली का जो असर है, वह एक हिंदू महाकाव्य पर आधारित फिल्म के सांस्कृतिक परिपेक्ष्य में थोड़ा अजीब लगता है। इसके अलावा, इसकी तुलना ए.आर. रहमान के पुराने गानों जैसे ‘रॉकस्टार’ के ‘कुन फया कुन’ से भी की जा रही है।

    अरमान मलिक ने फिल्म रामायण के गाने मंगल रंग विवाद पर दिया बयान

    इस पूरे विवाद और गानों के म्यूजिकल पैटर्न को लेकर उठ रहे सवालों पर अब लोकप्रिय गायक अरमान मलिक का रिएक्शन सामने आया है। अरमना मलिन ने आलोचकों को जवाब देते हुए कहा कि पूरी संगीत टीम का लक्ष्य केवल एक ही था- यह सुनिश्चित करना कि स्क्रीन पर रणबीर कपूर और साई पल्लवी द्वारा निभाए गए किरदारों के माध्यम से शुद्ध प्रेम और दिव्यता के शानदार एक्सपीरियंस को सही मायनों में दर्शाया जाए। उन्होंने कहा कि संगीत को सुनना और समझना हमेशा से एक ‘सब्जेक्टिव’ यानी व्यक्तिगत अनुभव होता है, जो कला की मूल प्रकृति है। लेकिन एक कलाकार के तौर पर उनका पूरा ध्यान उस पल की गहरी भक्ति और उसे पूरे सम्मान के साथ पेश करने पर था।

    रणबीर और साई पल्लवी की तारीफ, पूरा हुआ बचपन का सपना

    गाने में रणबीर कपूर और साई पल्लवी की जोड़ी की तारीफ करते हुए अरमान ने कहा कि श्री राम और माता सीता जैसे महान किरदारों को पर्दे पर उतारना बहुत बड़ी जिम्मेदारी की बात है। दोनों कलाकारों की सहज ग्रेस और स्क्रीन प्रेजेंस इस गाने की विजुअल दुनिया में एक खास गरिमा और पवित्रता लेकर आती है। इस प्रोजेक्ट के जरिए रणबीर कपूर के लिए गाना गाने को अपना एक बड़ा पर्सनल माइलस्टोन बताते हुए अरमान ने कहा कि वह ऐसे दौर में बड़े हुए हैं जहां इन कलाकारों ने सिनेमाई रोमांस को परिभाषित किया है। टीनेजर के तौर पर फिल्म ‘चिल्लर पार्टी’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरमान ने कहा कि इतने सालों बाद ‘रामायण’ जैसे विशाल कैनवस पर यह उनका एक ‘फुल सर्कल’ पल है। अंत में उन्होंने उम्मीद जताई कि उनका अगला सपना देश के ‘किंग खान’ यानी शाहरुख खान के लिए एक रोमांटिक गाना गाने का भी जल्द पूरा होगा। आपको बता दें कि अरमान ने बेला शेंडे के साथ इस गाने के कन्नड़ वर्जन ‘मंगला संगमा’ को अपनी आवाज दी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ये हैं भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप-10 फिल्में, रणबीर की ‘रामायण’ जल्द लेगी लिस्ट में एंट्री

    November 13, 2026

    IPL ऑक्शन से पहले SRH की मालकिन काव्या मारन-अनिरुद्ध रविचंदर की शादी में रजनीकांत ने जमकर किया डांस

    November 12, 2026

    Ramayana Box Office Collection : 900 करोड़ रुपये कमा चुकी ‘रामायण’, जिसमें विदेशी बाजारों से हुई 323.50 करोड़ रुपये की कमाई

    November 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.