Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बुखार में बढ़ जाता है शरीर का तापमान, फिर हमें क्यों लगती है ठंड; यहां समझिए
    • बार-बार रिचार्ज का झंझट खत्म! Jio ने पेश किया 3 साल का प्लान
    • योगी का तीसरा कार्यकाल सुनिश्चित करने के लिए भाजपा ने कसी कमर
    • राहुल की चुनौती क्यों स्वीकार नहीं करते मोदी
    • अधिक बच्चे ‘दंडनीय’ नहीं
    • ‘अड़ियल रवैये से फैसला फेल नहीं कर सकते…हमेशा के लिए समाप्त’, सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब-हरियाणा को सुनाया, कर दिया पूर्ण समाधान
    • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू यूपी के झांसी से गिरफ्तार, पत्नी ने ही कराया था मुकदमा
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, November 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»बुखार में बढ़ जाता है शरीर का तापमान, फिर हमें क्यों लगती है ठंड; यहां समझिए
    खानपान-सेहत

    बुखार में बढ़ जाता है शरीर का तापमान, फिर हमें क्यों लगती है ठंड; यहां समझिए

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बुखार होने पर शरीर का तापमान बढ़ जाता है. ऐसे में आमतौर पर लगता है कि हमें गर्मी महसूस होनी चाहिए, लेकिन कई बार इसका उल्टा होता है. शरीर गर्म होने के बावजूद ठंड लगती है और दांत तक किटकिटाने लगते हैं. कई लोगों को इस दौरान कंबल ओढ़ने का मन भी करता है. दरअसल, इसके पीछे हमारे दिमाग का एक खास हिस्सा और शरीर की रोगों से लड़ने वाली क्षमता काम करती है. जब शरीर में वायरस या बैक्टीरिया का संक्रमण होता है तो दिमाग शरीर का तापमान बढ़ाने का संकेत देता है और इसी वजह से हमें ठंड लगती है. आइए समझते हैं कि बुखार में ऐसा क्यों होता है.

    दिमाग का यह हिस्सा तय करता है शरीर का तापमान

    हमारे दिमाग में हाइपोथैलेमस नाम का एक हिस्सा होता है. इसे शरीर का थर्मोस्टेट भी कह सकते हैं. जैसे घर में लगा थर्मोस्टेट तापमान को कंट्रोल करता है, वैसे ही हाइपोथैलेमस शरीर का तापमान संभालता है. सामान्य तौर पर शरीर का तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस यानी 98.6 डिग्री फारेनहाइट माना जाता है, लेकिन यह हर व्यक्ति में थोड़ा अलग होता है. जब शरीर में कोई संक्रमण होता है तो इम्यून सिस्टम यानी रोगों से लड़ने वाली क्षमता सक्रिय हो जाती है. इस दौरान शरीर कुछ खास रसायन छोड़ता है, जिन्हें पाइरोजेन कहा जाता है. ये रसायन दिमाग के हाइपोथैलेमस तक संदेश पहुंचाते हैं कि शरीर का तापमान बढ़ाना है. इसके बाद हाइपोथैलेमस तापमान का नया लक्ष्य तय कर देता है.

    शरीर गर्म होने पर भी क्यों लगती है ठंड?

    अब सवाल आता है कि जब शरीर का तापमान पहले से बढ़ रहा होता है तो ठंड क्यों लगती है? दरअसल, जब हाइपोथैलेमस शरीर का नया तापमान तय करता है तो शरीर का मौजूदा तापमान उस नए लक्ष्य से कम होता है. ऐसे में दिमाग को लगता है कि शरीर अभी ठंडा है और उसे और गर्म करने की जरूरत है. इसी वजह से हमें ठंड महसूस होने लगती है. इस दौरान हाथ-पैर ठंडे पड़ जाते हैं और कंपकंपी भी शुरू हो जाती है. शरीर की मांसपेशियां तेजी से सिकुड़ती और ढीली होती हैं. इससे गर्मी पैदा होती है और शरीर का तापमान बढ़ने लगता है. यही वजह है कि बुखार चढ़ते समय कई लोगों को ठंड लगती है, जबकि उनका शरीर अंदर से गर्म हो रहा होता है.

    बुखार उतरते समय आने लगता है पसीना

    जब संक्रमण से लड़ते हुए शरीर का तापमान कम करने का समय आता है तो हाइपोथैलेमस अपना तय तापमान फिर नीचे कर देता है. अब शरीर का तापमान नए लक्ष्य से ज्यादा होता है. ऐसे में शरीर खुद को ठंडा करने की कोशिश करता है. इसके लिए पसीना निकलने लगता है और त्वचा की नसें फैल जाती हैं, जिससे शरीर की गर्मी बाहर निकलती है. इसी वजह से बुखार उतरते समय कई लोगों को बहुत पसीना आता है और पहले जैसी ठंड नहीं लगती. अगर बुखार के साथ सांस लेने में परेशानी, बहुत ज्यादा कमजोरी, बेहोशी या लगातार तेज बुखार हो तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. बुखार के दौरान पानी और दूसरे तरल पदार्थ लेते रहें और तापमान पर नजर रखें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बादाम समझकर न खा लें ये बीज; उल्टी-दस्त करा सकता है रतनजोत, जानिए बालों और स्किन के लिए इसके फायदे

    November 4, 2026

    रात होते ही पेट में बढ़ जाती है जलन, हो सकते हैं ये कारण

    November 3, 2026

    नींद में हमें कई आवाजें सुनाई देती हैं, तो खर्राटें क्यों नहीं?

    November 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.