Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी को महंगाई और औद्योगिक संकट के बीच भी सिर्फ राजनीति की चिंता : जयराम रमेश
    • ट्रंप को अदालत का झटका;भारतीय छात्रों-शोधार्थियों और पत्रकारों को बड़ी राहत, वीजा अवधि को लेकर सुनाया सख्त फैसला
    • पारिवारिक कलह में भतीजियों ने ही ली अपनी बुआ की जान… दर्दनाक मौत दी
    • बंगाल की खाड़ी में उठेगा प्रचंड चक्रवाती तूफान, 20-21 नवंबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना…
    • छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय आंदोलन आज से, थाली-चम्मच बजाकर करेंगी प्रदर्शन…
    • ऋषिकेश में बड़ा हादसा: बदरीनाथ हाईवे पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, हादसे में 8 लोगों की मौत, 26 यात्री घायल
    • Ramayana Box Office Collection : रामायण’ ने 12वें दिन भी की शानदार कमाई, बड़ी-बड़ी फिल्मों को चटा रही धूल
    • दिल्ली के शाहदरा में गिरा मकान, मलबे में दबे 6 लोग, 2 लोगों की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, November 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»जनजातीय गौरव दिवस पर बेमेतरा में दिखी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की अनुपम झलक
    छत्तीसगढ़

    जनजातीय गौरव दिवस पर बेमेतरा में दिखी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की अनुपम झलक

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष, त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत: सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा

    जनजातीय लोकनृत्यों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन से गूंजा टाउन हॉल, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

    रायपुर- धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति में जिला मुख्यालय बेमेतरा के टाउन हॉल सिंघौरी में जनजातीय गौरव दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम हर्षाेल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली इतिहास, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की मनमोहक झलक देखने को मिली। जनजातीय लोकगीतों, लोकनृत्यों, पारंपरिक वाद्ययंत्रों और आकर्षक वेशभूषा से पूरा परिसर सांस्कृतिक उल्लास के रंगों में सराबोर रहा। इस अवसर पर शिक्षा, खेल, कला, संस्कृति, समाजसेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली जनजातीय प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उनके गौरवशाली इतिहास और बलिदान को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने मात्र 25 वर्ष की आयु में अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष करते हुए जनजातीय समाज को संगठित किया और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए उलगुलान का आह्वान किया। उनका जीवन त्याग, साहस, स्वाभिमान और देशभक्ति का अनुपम उदाहरण है।

    सांसद श्रीमती वर्मा ने कहा कि जनजातीय समाज ने सदियों से जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं को समृद्ध बनाया है। देश की विविध जनजातीय संस्कृतियां भारत की एकता और अखंडता को मजबूत करती हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ के महान क्रांतिकारी शहीद वीर नारायण सिंह, गेंदसिंह और गुंडाधूर के योगदान को याद करते हुए कहा कि इन वीरों का बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बस्तर से नक्सलवाद समाप्त करने के लिए प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं तथा क्षेत्र में शांति, विश्वास और विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनजातीय समाज के शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार और कौशल विकास के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

    जनजातीय संस्कृति और लोकनृत्यों की मोहक प्रस्तुति ने दर्शकों को किया अभिभूत

    कार्यक्रम में जनजातीय कलाकारों ने गोंडी, हल्बी और बिंझवारी सहित विभिन्न लोकनृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। मांदर और झांझ की थाप पर कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्कूली बालिकाओं ने जनजातीय लोकगीतों पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। पारंपरिक वेशभूषा एवं आभूषणों से सुसज्जित महिलाओं और युवाओं ने जनजातीय संस्कृति की विशिष्ट पहचान को जीवंत किया।

    जनजातीय वीरों का योगदान अविस्मरणीय: विधायक श्री दीपेश साहू

    विधायक श्री दीपेश साहू ने कहा कि जनजातीय समाज का इतिहास शौर्य, बलिदान और देशभक्ति से परिपूर्ण रहा है। स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय वीरों का योगदान अविस्मरणीय है। शहीद वीर नारायण सिंह सहित अनेक महान क्रांतिकारियों ने देश की स्वतंत्रता और जनजातीय समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। विधायक श्री ईश्वर साहू ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का संपूर्ण जीवन जनजातीय स्वाभिमान, अधिकारों और जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उनके आदर्श आज भी समाज को प्रेरणा देते हैं।

    कलेक्टर ने दी जनजातीय कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

    कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनजातीय समाज के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनजातीय विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति, छात्रावास, आश्रम शाला, एकलव्य विद्यालय तथा युवाओं के लिए कौशल विकास एवं स्वरोजगार संबंधी योजनाएं संचालित हैं। इसके अतिरिक्त वन अधिकार पट्टा, आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं के माध्यम से जनजातीय परिवारों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

    विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जनजातीय प्रतिभाओं का सम्मान

    कार्यक्रम में शिक्षा, खेल, कला, संस्कृति, समाजसेवा, शासकीय सेवा एवं कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले जनजातीय युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों और समाजसेवियों को शाल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट से सम्मानित प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के समापन पर जनजातीय गौरव, सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और देश की अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ रजककार बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद रजक, अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री दयावंत धर बांधे सहित जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोग उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय आंदोलन आज से, थाली-चम्मच बजाकर करेंगी प्रदर्शन…

    November 17, 2026

    छत्तीसगढ़ की समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा को राष्ट्रपति भवन में मिला सम्मान

    November 17, 2026

    जनजातीय नायकों की गौरवगाथा से प्रेरणा लेकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    November 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.